Use of Is, Am, Are in Hindi – Meaning, Rules, Examples and Exercises

Learn how to use of Is am are in Hindi -Meaning, Rules, Examples and Exercises (is, am और are का प्रयोग सीखिए) Is, am और are का प्रयोग auxiliary verb और Helping Verb के रूप में किया जाता है। “Is, am and are rules” विस्तार से नीचे दिए गए हैं। Basic Grammar Rules Is am are का प्रयोग सिखाया जाता है। हम Is am are का प्रयोग करके छोटे-छोटे सेंटेंस बनाना सीखते हैं। Basic Grammar का अध्ययन करते समय इनका प्रयोग सीखना चाहिए।

The main forms of the verb ‘to be‘ are is, am, are, was, were, being, and been. In this post, you are going to learn the use of is, am, are in Hindi. All the rules, examples, and exercises are given below.

Use of is am are in Hindi
Use of is am are in Hindi

Use of Is, Am and Are in Hindi and Meaning

Is, am, are का प्रयोग Simple Present Tense में Auxiliary Verbs के रूप में होता है। तथा Present Continuous Tense में Helping Verb के रूप में होता है।

Primary auxiliary Verb ‘To Be’ की forms is, am, are, was, were, been होती हैं। किसी भी sentence में verb to be को सीधा प्रयोग नहीं किया जाता है। हमें इसकी forms का प्रयोग करना पड़ता है। Simple Present Tense के लिए is, am, are का प्रयोग करते हैं। Simple Past tense के लिए was, were का प्रयोग करते हैं।

use of is, am, are in Hindi

Is am are Meaning in Hindi and use

Is का अर्थ हिंदी में ‘है’, Am का ‘हूं’ और are का ‘हो’ या ‘हैं’ होता है। ये verb to be forms हैं। इनका प्रयोग auxiliary verbs and linking verb के रूप में होता है।

Hindi meaning of Is – है
Hindi meaning of Am – हूं
Hindi meaning of Are – हो या हैं

Read also:

Sentence Structure of is, am, and are

Structure: Subject + is/am/are + complement (noun/adjective)

  • He is brave.
  • She is a maid.
  • I am happy
  • You are busy.
  • We are clever.

Rules of Is, am and are in Hindi

Rule 1. Is का प्रयोग Singular Subjects या Nouns or pronouns के साथ करते हैं।

जैसे

  • He is (वह …….. है।)
  • She is
  • It is
  • The girl is
  • The boy is
  • The cow is
  • This is
  • That is
  • Ramu is
  • Suman is

Rule 2. Am का का प्रयोग I के साथ किया जाता है। जैसे –

  • I am

Rule 3. Are का प्रयोग Plural Subjects या Nouns के साथ करते हैं।

  • We are
  • You are
  • They are
  • Those are
  • These are
  • The girls are
  • The boys are
  • The cows are
  • Ram and Shyam are
Person Singular Plural
First I am We are
Second You are You are
Third He is
She is
It is
They are

Affirmative Sentences of Is, Am and Are

Is am are का प्रयोग Affirmative Sentences में करना बहुत आसान है।

  • सबसे पहले आपको वाक्य के कर्ता (Subject) रखना है।
  • Subject के अनुसार is, am, are का प्रयोग करना है।
  • और अंत में complement के रूप में आए हुए संज्ञा या विशेषण (noun या adjective) का प्रयोग किया जाता है।

Structure – Subject + is/am/are + complement

Examples –

1. वह एक अध्यापक है।
He is a teacher.

2. यह एक कुर्सी है।
This is a chair.

3. श्याम जादूगर है।
Shyam is a magician.

4. यह फिल्म बहुत अच्छी है।
This film is very good.

5. मेरी गाय काली है।
My cow is black.

6. मैं एक ड्राइवर हूं।
I am a driver.

7. वह मेरा दोस्त है।
He is my friend.

8. तुम ईमानदार हो।
You are honest.

9. हम हॉकी के खिलाड़ी हैं।
We are the players of hockey.

10. वे खुश हैं।
They are happy.

11. तुम बहुत चालाक हो।
You are very smart.

12. राजेश्वरी बहुत ईमानदार है।
Rajeshwari is very honest.

13. हमारा पुराना मित्र बीमार है।
Our old friend is sick.

14. छाता नया है।
The umbrella is new.

15. यह घड़ी बहुत पुरानी है।
This clock is very old.

16. मेरा घर आगरा में है।
My house is in Agra.

17. वह आज कानपुर में है।
He is in Kanpur today.

18. वे अभी जल्दी में हैं।
They are in a hurry now.

19. आपका मित्र शरारती है।
Your friend is mischievous.

20. यह काला भालू खतरनाक है।
This black bear is dangerous.

Explanation: ऊपर दिए गए पहले Examples में Ram (कर्ता), is (auxiliary verb) तथा a teacher (complement) पूरक है। इसी प्रकार अन्य वाक्यों में subject, verb तथा complement हो सकते हैं।

Read also:

Negative Sentences of is, am and are

नकारात्मक वाक्यों (Negative Sentences in Hindi) में is, am, are के बाद not/no/never/nothing आदि का प्रयोग करते हैं।

Structure – Subject + is/am/are + not + complement

Examples –

1. वह छात्र नहीं है।
He is not a student.

2. मैं खुश नहीं हूं।
I am not happy.

3. रेखा उदास नहीं है।
Rekha is not sad.

4. यह घड़ी नहीं है।
This is not a watch.

5. वह तोता नहीं है।
That is not a parrot.

6. तुम बुद्धिमान नहीं हो।
You are not intelligent.

7. श्याम प्लंबर नहीं है।
Shyam is not a plumber.

8. रेखा तुम्हारी सहेली नहीं है।
Rekha is not my friend.

9. हम तुम्हारे साथ नहीं हैं।
We are not with you.

10. वे बकरियां नहीं हैं।
Those are not goats.

Interrogative Sentences (Yes-No Type Questions)

Structure – Is/am/are + Subject + complement + ?

Note – यदि हिंदी के वाक्य में ‘क्या’ शब्द सबसे पहले आया है तो ‘क्या’ शब्द की अंग्रेजी नहीं लगाते हैं। उसकी जगह Interrogative Sentences Subject (कर्ता) के अनुसार is, am या are को सबसे पहले रखते हैं।

Examples –

1. क्या वह जिम्मेदार है?
Is he responsible?

2. क्या तुम दोषी हो?
Are you guilty?

3. क्या मैं तुम्हारा साथी हूं?
Am I your companion?

4. क्या रमेश तुम्हारा भाई है?
Is Ramesh your brother?

5. क्या नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं?
Is Narendra Modi the prime minister of India?

6. क्या ताजमहल आगरा में है?
Is the Taj Mahal in Agra?

7. क्या वह दुखी है?
Is he sad?

8. क्या वे मैदान में हैं?
Are they in the field?

9. क्या हम उसके साथ हैं?
Are we with him?

10. क्या यह लकड़ी की कुर्सी है?
Is it a wooden chair?

Wh-words Type Questions

Structure – Question word + is/am/are + Subject + complement + ?

Examples –

1. यह क्या है?
What is this?

2. तुम कौन हो?
Who are you?

3. वह आज कहां है?
Where is he today?

4. तुम कैसे हो?
How are you?

5. श्याम दुखी क्यों है?
Why is Shyam sad?

6. तुम्हारी पुस्तक कौन सी है?
Which is your book?

7. कमरे में कितने दरवाजे हैं?
How many doors are there in the room?

8. वे कहां है?
Where are they?

9. तुम खुश क्यों हो?
Why are you happy?

10. यह पुस्तक किसकी है?
Whose book is this?

Interrogative Negative Sentences

Interrogative Negative Sentences में Subject के बाद Not का प्रयोग करते हैं।

Examples –

1. क्या तुम्हारा घर बड़ा नहीं है?
Is your house not big?

2. क्या तुम एक विद्यार्थी नहीं हो?
Are you not a student?

3. क्या राकेश का भाई चालाक नहीं है?
Is Rakesh’s brother not clever?

4. वह आज खुश क्यों नहीं है?
Why is he not happy?

5. वे आज यहां उपस्थित क्यों नहीं है?
Why are they not present here?

Use of Is, Am, Are in Hindi - Meaning, Rules, Examples and Exercises
Use of Is, Am, Are Rules, Examples, and Exercises

Use of Is am are in Present Continuous Tense

Is am are का प्रयोग Present Continuous Tense में हेल्पिंग वर्ब के रूप में होता है। इस tense में किसी कार्य घटना का हमारी आंखों के सामने जारी रहता है।

Structure – Subject + is/am/are + verb I + ing + object + other words

Examples

1. रामू इस समय हंस रहा है।
Ram is laughing at this time.

2. बच्चा अभी सो रहा है।
The child is sleeping now.

3. तुम अभी लिख रहे हो।
You are writing now.

4. मैं तुम्हें ढूंढ रहा हूं।
I am searching you.

5. आज बरसात हो रही है।
Today it is raining.

6. मैं अभी नहीं पढ़ रहा हूं।
I am not reading now.

7. श्याम आज काम पर नहीं जा रहा है।
He’s not going to work.

8. क्या वे हॉकी खेल रहे हैं?
Are they playing hockey?

9. तुम अभी क्या कर रहे हो?
What are you doing now?

10. उसका भाई कहां रह रहा है?
Where is his brother living?

Use of Is, am, and are in Passive Voice

Rule – 1 Active Voice से Passive Voice बनाते समय Present Indefinite Tense के वाक्यों में Do, Does को is, am, are में बदलकर लिखते हैं। यदि वाक्य में Do, Does नहीं आया है तो भी Passive Subject के साथ is, am,are का प्रयोग किया जाता है।

Examples –

1. Ram cleans his room. (Active)
His room is cleaned by Ram.

2. You play Hockey.
Hockey is played by you.

3. I do not teach you.
You are not taught by me.

4. She doesn’t like you.
You are not liked by her.

Use of Is, am are in Hindi with It and There

It और There के साथ is और are का प्रयोग किया जाता है।

Rule – 1 It के साथ केवल is प्रयोग होता है क्योंकि यह Singular होता है।

Examples –

1. यह एक कुर्सी है।
It is a chair.

2. यह मेरी पुस्तक नहीं है।
It is not my book.

3. आज रविवार है।
It is Sunday today.

4. आज सर्दी नहीं है।
It is not cold today.

5. क्या आज गर्मी है।
Is it hot today?

6. मेरी घड़ी में 4:00 बजे हैं।
It is 4 o’clock by my watch.

7. आज वहां बरसात हो रही है।
It is raining there.

8. आज 4 जुलाई है।
Today it is 4th July.

9. आज कौन सा दिन है?
Which day is it today?

10. अभी कितने बजे हैं?
What time is it now?

Rule – 2 There के साथ is तथा are का प्रयोग होता है। यदि वाक्य में किसी Singular Noun की चर्चा हो तो There के बाद is आता है और यदि Plural Noun की चर्चा हो तो There के बाद are आता है।

Examples –

1. मेरे कमरे में दो खिड़कियां हैं।
There are two windows in my room.

2. भारत में 28 राज्य हैं।
There are 28 states in India.

3. 1 सप्ताह में 7 दिन होते हैं।
There are seven days in a week.

4. इस गांव में अस्पताल नहीं है।
There is no hospital in this village.

5. मेरे घर में 10 सदस्य नहीं है।
There are not 10 members in my house.

6. क्या तुम्हारे नगर में दो अस्पताल हैं?
Are there two hospitals in this town?

7. इस बाल्टी में कितना पानी है?
How much water is there in this bucket?

8. तुम्हारी जेब में कितने रुपए हैं?
How many rupees are there in your pocket?

Use of Be (Is, am, are) + likely to

Is/am/are + likely to का प्रयोग वाक्य में किसी संभावित कार्य या घटना (probable action or event) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। यहां इसका अर्थ है – संभव है कि

Examples:

1. उसके सफल होने की संभावना है। (संभव है कि वह सफल हो।)
He is likely to be successful.

2. मोहन के कल आने की संभावना है।
Mohan is likely to come tomorrow.

3. उसके परीक्षा में सफल होने की संभावना नहीं है।
He is not likely to succeed in the examination.

4. इस लड़के की विद्यालय में पढ़ने की संभावना है।
This boy is likely to study in the school.

5.‌परसों प्रधानमंत्री जी के भाषण देने की संभावना है।
The Prime Minister is likely to deliver a speech in the school.

6. तुम्हारे आगरा पहुंचने की संभावना है।
You are likely to reach Agra.

7. क्या मेरे फसल काटने की संभावना है?
Am I likely to reap the crop?

Is am are Exercises in Hindi – Translation Hindi to English for Practice

After completing the use of is am are in Hindi, try to solve these exercises. Solving these exercises can help you check your level of understanding.

Exercise – 1

1. पिताजी साहसी हैं।
2. तुम बुद्धिमान हो
3. मैं एक विद्यार्थी हूं।
4. वे बहुत मोटे हैं।
5. रमेश अमीर है।
6. अमित निर्धन है।
7. वह बुरा है।
8. उसका भाई बहुत चालाक है।
9. तुम एक अवकाश प्राप्त अध्यापक हो।
10. उसके दादाजी बहुत धनी व्यक्ति हैं।
11. तुम्हारी माता जी आज बहुत पसंद है।
12. सचिन तेंदुलकर भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।
13. ईश्वर सर्वव्यापी है।
14. वह गरीब है।
15. उसके बच्चे मैदान में हैं।
16. श्यामसुंदर मेरा सबसे प्रिय मित्र है।
17. वह एक कवि है।
18. श्याम जादूगर है।
19. तुम्हारी बहन होशियार है।
20. रमेश तुमसे लंबा है।
21. यह गाड़ी मेरी है।
22. बे काले हाथी हैं।
23. यह बकरियां तुम्हारी हैं।
24. वह एक आम का पेड़ है।
25. यह श्याम का थैला है।

Exercise – 2

1. हम धनी नहीं हैं।
2. श्याम के मित्र गरीब नहीं है।
3. मेरा बचपन का मित्र दिल्ली में नहीं है।
4. वह चालाक नहीं है।
5. तुम्हारे पिताजी दोषी नहीं है।
6. वह एक चोर नहीं है।
7. यह फूल सुंदर नहीं है।
8. बे काले अंगूर नहीं हैं।
9. यह लोमड़ी चालाक नहीं है।
10. श्याम आज बीमार नहीं है।

Exercise – 3

1. क्या वह एक निर्धन व्यक्ति है?
2. क्या तुम क्रिकेट के खिलाड़ी हो?
3. क्या यह तुम्हारा घर है?
4. क्या तुम आज खुश हो?
5. क्या तुम्हारे पिताजी नाराज हैं?
6. क्या वे आज आगरा में हैं?
7. क्या तुम्हारा परिवार गांव में है?
8. क्या वह चालाक नहीं है?
9. क्या तुम्हारे मीटिंग 5:00 बजे नहीं है?
10. क्या आज रविवार नहीं है?

Exercise – 4

1. तुम्हारे पिताजी कहां हैं?
2. राजा खुश क्यों नहीं है?
3. यह लड़के दुखी क्यों हैं?
4. तुम्हारी बहन कितने वर्ष की है?
5. राष्ट्रपति भवन कहां है?
6. भारत की राजधानी क्या है?
7. भारत में कितने राज्य हैं?
8. आज मौसम कैसा है?
9. दरवाजे पर कौन है?
10. वह किसका भाई है?

Exercise – 1 Answers

1. Dad is courageous.
2. You are intelligent
3. I am a student.
4. They are very fat.
5. Ramesh is rich.
6. Amit is poor.
7. He is bad.
8. His brother is very clever.
9. You are a retired teacher.
10. His grandfather is a very rich man.
11. Your mother is very happy today.
12. Sachin Tendulkar is India’s best batsman.
13. God is omnipresent.
14. He is poor.
15. His children are in the field.
16. Shyamsunder is my dearest friend.
17. He is a poet.
18. Shyam is a magician.
19. Your sister is clever.
20. Ramesh is taller than you.
21. This car is mine.
22. Those are black elephants.
23. These goats are yours.
24. That is a mango tree.
25. This is Shyam’s bag.

Exercise – 2 Answers

1. We are not rich.
2. Shyam’s friends are not poor.
3. My childhood friend is not in Delhi.
4. He is not clever.
5. Your father is not guilty.
6. He is not a thief.
7. This flower is not beautiful.
8. Those are not black grapes.
9. This fox is not clever.
10. Shyam is not ill today.

Exercise – 3 Answers

1. Is he a poor person?
2. Are you a cricket player?
3. Is this your house?
4. Are you happy today?
5. Is your father angry?
6. Are they in Agra today?
7. Is your family in the village?
8. Isn’t he clever?
9. Is it your meeting at 5:00 today?
10. Isn’t it Sunday today?

Exercise – 4 Answers

1. Where is your father?
2. Why is the king not happy?
3. Why are these boys unhappy?
4. How old is your sister?
5. Where is Rashtrapati Bhavan?
6. What is the capital of India?
7. How many states are there in India?
8. How is the weather today?
9. Who is at the door?
10. Whose brother is he?

Toppr Nation
Follow me

10 thoughts on “Use of Is, Am, Are in Hindi – Meaning, Rules, Examples and Exercises”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.