Past Indefinite Tense in Hindi (Simple Past Tense) Examples & Exercises

Past Indefinite in Hindi : Simple Past Tense in Hindi with Rules, Examples and Exercises. Learn simple past tense in details. Learn Past indefinite Tense translation rules in details. Simple past Tense translation exercises in Hindi are given below.

Past Indefinite Tense को Hindi में अनिश्चित भूतकाल या सामान्य भूतकाल कहते हैं। Past Indefinite Tense के Rules, Examples तथा Exercises को विस्तार से इस पोस्ट में समझाया गया है। English Grammar में Past Indefinite Tense का प्रयोग उन कार्यों के लिए करते हैं जो बीते हुए समय में पूर्ण हुए हो अर्थात बीते हुए समय में घटी घटनाओं को व्यक्त करने के लिए इस Tense का प्रयोग करते हैं।

Read also:

Past Indefinite Tense in Hindi (Simple Past Tense in Hindi)

Past Indefinite Tense से हमें ज्ञात होता है कि कोई कार्य या घटना भूतकाल में हुई है। इस टेंस के वाक्यों में भूतकाल में हुई घटनाओं या कार्यों का वर्णन होता है। Past Indefinite Tense के कार्यों के जारी रहने या होने के विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं होता है। पास्ट इंडेफिनिट टेंस के वाक्यों में कार्य पूरी तरह से समाप्त होने का बोध होता है। जैसे;

  • रमन ने कल अंग्रेजी पढ़ाई।
  • उसने मुझे अंग्रेजी सिखाई।
  • मेरे भाई ने 1990 में मकान बनाया।
  • तुमने झूठ नहीं बोला।

उपरोक्त वाक्यों में से पहले वाक्य से हमें पता चलता है कि रमन के द्वारा पढ़ाए जाने का कार्य हुआ है और उसके द्वारा यह कार्य कल किया गया अर्थात 1 दिन पहले किया गया है। अन्य वाक्यों में भी भूतकाल में घटने वाली किसी घटना की जानकारी मिलती है। इन सभी वाक्यों में Past indefinite tense है। इसे Simple Past Tense भी कहते हैं।

Past Indefinite Tense in Hindi (Simple Past Tense in Hindi) with Examples
Past Indefinite Tense

Past Indefinite Tense की पहचान

Past Indefinite Tense की पहचान: Past indefinite tense के हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में ता था, ती थी, ते थे, या, यी, ये, ई, आ, ए, दा, का, ड़ा आदि शब्द आते हैं, ये वाक्य Past Indefinite Tense के होते हैं। इन वाक्यों में भूतकाल में किसी कार्य या घटना का पूर्ण रूप से समाप्त होना पाया जाता है। जैसे;

  • श्याम वहां जाना चाहता था।
  • मेरा छोटा भाई कल कानपुर गया।
  • वह अपने दादाजी के साथ आगरा गई।
  • उसने कल नया फोन खरीदा।
  • मैंने उसकी ओर गेंद फेंकी।
  • उसके पिताजी क्यों नहीं आए?

ऊपर दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए, इन वाक्यों के अंत में आई हुई क्रिया के अंतिम अक्षर ता था, या, ई, दा, की, आदि आए हैं। अतः ये सभी Past Indefinite Tense (Simple Past Tense) के हैं।

Helping Verb (सहायक क्रिया)

Past indefinite tense के वाक्यों की सहायक क्रिया Did होती है। Did का प्रयोग नकारात्मक तथा प्रश्नवाचक वाक्य में होता है इसका प्रयोग साधारण वाक्य में नहीं करते हैं। जैसे;

1. उसने जंगल से लकड़िया नहीं काटी।
He did not cut wood from the forest.

2. तुमने कल मुझे पैसे नहीं दिए।
You didn’t give me money yesterday.

3. तुम्हारे पिता यहां कब आए?
When did your father come here?

4. क्या उसने कल फिल्म देखी?
Did he watch the movie yesterday?

5. सोहन मेरे साथ कानपुर गया।
Sohan went with me to Kanpur.

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में से पहला और दूसरा वाक्य नकारात्मक हैं। इनके साथ सहायक क्रिया डिड का प्रयोग हुआ है। आगे वाक्य संख्या 3 व 4 प्रश्नवाचक वाक्य हैं। इनमें भी सहायक क्रिया Did का प्रयोग हुआ है।

सबसे अंतिम वाक्य में Did का प्रयोग नहीं हुआ है क्योंकि य Affirmative Sentences हैं। इनके साथ verb की second form का इस्तेमाल करते हैं, इनमें did नहीं लगाते हैं।

Main Verb (मुख्य क्रिया)

Past Indefinite Tense के साधारण वाक्यों (affirmative sentences) में मुख्य क्रिया की Verb II (in simple sentences) का प्रयोग करते हैं। जबकि नकारात्मक तथा प्रश्नवाचक वाक्यों (negative and interrogative sentences) में Verb I का प्रयोग करते हैं।

Simple Negative Interrogative
वह आगरा गया।
He went to Agra.
वह आगरा नहीं गया।
He did not go to Agra.
क्या वह आगरा गया?
Did he go to Agra?
मैंने पुस्तक खरीदी।
I bought a book.
मैंने पुस्तक नहीं खरीद दी।
I did not buy a book.
क्या मैंने पुस्तक खरीदी?
Did I buy a book?
उसने गाना गाया।
He sang a song.
उसने गाना नहीं गाया।
He did not sing a song.
क्या उसने गाना गाया?
Did he sing a song?

 

Read about –

Note:

  • Past Indefinite Tense के साधारण वाक्यों (simple sentences) में Helping Verb ‘Did’ का प्रयोग नहीं करते हैं।
  • Negative Sentences तथा interrogative Sentences में helping verb ‘did’ का प्रयोग करते हैं।
  • वाक्य में आए हुए समय सूचक शब्दों (time expressing words) का प्रयोग क्रिया विशेषण के नियमों के अनुसार करते हैं।

Read also:

Past Indefinite Tense Examples in Hindi
Past Indefinite Tense Examples in Hindi
Person Singular Plural
First I ran. (मैं दौड़ा) We ran.
Second You ran. (तुम दौड़े।) You ran.
Third He ran. (वह दौड़ा।)
She ran. (वह दौड़ी।)
It ran. (यह दौड़ा।)
They ran. (वे दौड़े।)

Affirmative Sentences of Past Indefinite Tense

Past Indefinite Tense के Affirmative Sentences (in Hindi) को बनाने से पहले ध्यान रखना चाहिए कि इसमें मुख्य क्रिया की दूसरी अवस्था II form the main verb का प्रयोग करते हैं। नीचे दिए गए structure के अनुसार आप हिंदी वाक्यों को English में translate कर सकते हैं।

  • सबसे पहले वाक्य का कर्ता रखते हैं।
  • कर्ता को रखने के बाद मुख्य क्रिया (main verb) की second form (Verb II) रखते हैं।
  • उसके बाद वाक्य में आया हुआ कर्म (object) रखते हैं।
  • कर्म के बाद अन्य शब्दों (other words) को लगाते हैं।
  • अंत में full stop लगाते हैं।

Structure: Subject + verb II + object + other words

Examples:

1. वह आगरा गया।
He went to Agra.

2. तुमने पत्र लिखा।
You wrote a letter.

3. उसने गाय खरीदी।
He bought a cow.

4. वह क्रिकेट देखने गया।
He went to watch cricket.

5. मैंने अपना पाठ याद।
I learnt my lesson.

6. तुमने अपने भाई को बुलाया।
You called your brother.

7. माताजी ने पूजा की।
Mother worshiped.

8. पिताजी ने अखबार पढ़ा।
Father read the newspaper.

9. आज बारिश हुई।
It rained today.

10. उसने मुझे बुलाया।
He called me.

11. मैंने कल नई कार खरीदी।
I bought a new car yesterday.

12. पिताजी कल ताजमहल देखने गए।
Father went to see the Taj Mahal.

13. लड़के ने सफेद हाथी देखा।
The boy saw a white elephant.

14. तुम्हारे भाई ने अपना घर सजाया।
Your brother decorated his house.

15. उन्होंने मैच जीता।
They won the match.

16. भारत 1947 में आजाद हुआ।
India got freedom in 1947.

17. उसने यह घर 1998 में बनाया।
He built this house in 1998

18. हमने कल पार्क में क्रिकेट खेला।
We played cricket in the park yesterday.

19. उसने पिछले महीने यह घर खरीदा।
He bought this house last month.

20. वह 4 दिन पहले इस जंगल से होकर गुजरा।
He went through this forest four days ago.

21. मैंने पास्ट इंडेफिनिट टेंस हिंदी में पढ़ा।
I read about Past Indefinite Tense in Hindi.

22. सोहन ने नोएडा में एक फ्लैट खरीदा।
Sohan bought a flat in Noida.

23. उसके दादा जी दो दिन पहले गांव गए।
His grandfather went to the village two days ago.

24. बच्चों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया।
The children performed well in the examination.

25. मेरे मित्रों ने मेरे जन्मदिन पर मुझे उपहार दिए।
My friends gave me presents on my birthday.

Negative Sentences of Past Indefinite Tense (नकारात्मक वाक्य)

Negative sentences में क्रिया की second फॉर्म का प्रयोग नहीं करते हैं इसमें हम क्रिया की Verb I का प्रयोग करते हैं। Past Indefinite Tense के Negative Sentences को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए;

  • वाक्य का कर्ता (subject) लगाते हैं।
  • उसके बाद did not या didn’t का प्रयोग करते हैं।
  • उसके बाद मुख्य क्रिया की first form (Verb I) रखते हैं।
  • अब वाक्य का कर्म रखते हैं।
  • कर्म के बाद अन्य शब्द लगाते हैं।
  • अनेक शब्दों के बाद full stop का प्रयोग करते हैं।

Structure: Subject + did not + verb I + object + other words

Examples:

1. लड़कों ने पाठ याद नहीं किया।
The boys did not learn the lesson.

2. नीता ने गणित नहीं पढ़ा।
Neeta did not study Mathematics.

3. तुमने टीवी नहीं देखी।
You did not watch TV.

4. राजा ने युद्ध नहीं किया।
The king did not fight the battle.

5. पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा।
The police did not catch the thief.

6. उसने चोरी नहीं की।
He did not steal.

7. उन्होंने तुम्हें गाली नहीं दी।
They did not abuse you.

8. लड़की ने गाना नहीं गाया।
The girl did not sing a song.

9. धोबी ने तुम्हारे कपड़े नहीं धोए।
The washer-man did not wash your clothes.

10. चपरासी ने घंटी नहीं बजाई।
peon did not ring the bell.

11. उसने तुम्हें आमंत्रित नहीं किया।
He did not invite you.

12. उसने इस शब्द का अर्थ नहीं बताया।
He didn’t tell the meaning of this word.

13. राजा ने अपने सैनिकों के साथ दुश्मन पर आक्रमण नहीं किया।
The king didn’t attack on his enemy with his soldiers.

14. मैंने तुम्हें पूरा सच नहीं बताया।
I didn’t tell you the whole truth.

15. तुम्हारे साथियों ने तुम्हें धोखा नहीं दिया।
Your friends did not deceive you.

16. आपने 2 दिन पहले परीक्षा रद्द नहीं की।
You didn’t cancel the exam 2 days ago.

17. इस नगर के लोगों ने जंगल में एक कुआं नहीं खोदा।
The people of this city did not dig a well in the forest.

18. तुम्हें यह खबर 2 दिन पहले नहीं मिली।
You didn’t get this news 2 days ago.

19. मैंने अपनी हाई स्कूल परीक्षा 1994 में पास नहीं की।
I didn’t pass my high school exam in 1994.

20. उसने कल छोटे बच्चों को फल नहीं बांटे।
He did not distribute fruits to small children yesterday.

21. विद्यालय के चपरासी ने आज कमरे साफ नहीं किए।
The peon of the school did not clean the rooms today.

22. तुम्हारे दादाजी ने 1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध में भाग नहीं लिया।
Your grandfather did not participate in the India-Pakistan War of 1971.

23. राजा के बहादुर सैनिकों ने इस नगर की सुरक्षा नहीं की।
The brave soldiers of the king did not protect this city.

24. मैंने कल हिमाचल में बर्फ से ढके हुए पहाड़ नहीं देखे।
I did not see mountains covered with snow in Himachal.

25. पंजाब में 2 दिन पहले मूसलाधार बारिश नहीं हुई।
It didn’t rain heavily in Punjab two days ago.

Interrogative Sentences of Past Indefinite Tense

Past Indefinite Tense के हिंदी Interrogative Sentences को प्रश्नवाचक वाक्यों का अनुवाद करने के दो तरीके हैं; पहले तरीके में हम Yes-No Type प्रश्नवाचक वाक्यों (क्या से शुरू होने वाले वाक्य) को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करना सीखते हैं। तथा दूसरे तरीके से हम प्रश्नवाचक शब्द (wh-word type) से शुरू होने वाले वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करना सीखते हैं।

Yes-No type Questions

यदि वाक्य ‘क्या’ से शुरू हो तो क्या शब्द की अंग्रेजी ना लगा कर helping verb ‘did’ को सबसे पहले रखते हैं।

  •  सबसे पहले ‘क्या’ की अंग्रेजी की जगह did लगाते हैं।
  • उसके बाद सब्जेक्ट रखते हैं।
  • सब्जेक्ट की के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म लगाते हैं।
  • अब कर्म रखते हैं।
  • कर्म के बाद अन्य शब्दों को रखते हैं।
  • अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (question mark) ? का प्रयोग करते हैं।

Structure: Did + subject + verb I + object + other words + ?

Examples:

1. क्या मास्टर जी ने कल अंग्रेजी पढ़ाई?
Did the teacher teach English yesterday?

2. क्या तुम कल आगरा गए?
Did you go to Agra yesterday?

3. क्या हमने ने मैच जीता?
Did we win the match?

4. क्या लड़की ने अपना पाठ याद किया?
Did the girl learn her lesson?

5. क्या उन्होंने कल तुम्हें पैसे दिए?
Did they give you money yesterday?

6. क्या लड़के बाजार गए?
Did the boys go to market?

7. क्या रोहन अपने दादाजी के साथ कानपुर गया?
Did Rohan go to Kanpur with his grandfather?

8. क्या तुमने कोई पत्र लिखा?
Did you write any letters?

9. क्या माताजी ने आज तुम्हारे कपड़े धोए?
Did mother wash your clothes today?

10. क्या इस लड़की ने नृत्य किया?
Did this girl dance?

11. क्या सरकार ने बहादुर सैनिकों को पुरस्कृत किया?
Did the government award the brave soldiers?

12. क्या जज ने चोरों को सजा दी?
Did the judge punish the thieves?

13. क्या तुम्हारा छोटा भाई 2 साल इस नगर में रहा?
Did your younger brother live in this city for two years?

14. क्या उसने घायल व्यक्ति की मदद की?
Did he help the wounded man?

15. क्या श्याम ने 2 साल पहले इस मशीन को चलाना सीखा?
Did Shyam learn to operate this machine two years ago?

16. क्या आपने कल इस कमरे को साफ किया?
Did you clean this room yesterday?

17. क्या तुमने अपनी कार अपने पड़ोसी को दी?
Did you give your car to your neighbor?

18. क्या सोहन ने अपनी पुस्तक से कुछ पंक्तियों का अर्थ बताया?
Did Sohan explain the meaning of some lines from his book?

19. क्या यह लकड़हारा 5 दिन पहले जंगल गया?
Did this woodcutter go to the forest 5 days ago?

20. क्या आपकी कंपनी ने 10 लोगों को नियुक्त किया?
Did your company employ 10 people?

21. क्या सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ?
Was Subhash Chandra Bose born on 23rd January 1897?

22. क्या कलिंग के युद्ध में सम्राट अशोक का जीवन बदल दिया?
Did the war of Kalinga change the life of Emperor Ashoka?

23. क्या उसने अपने जीवन में ईमानदारी से कार्य किया?
Did he act honestly in his life?

24. क्या एक काली बिल्ली ने सड़क पर आप का रास्ता काटा?
Did a black cat cut your way on the road?

25. क्या गांधीजी ने जीवन में सत्य और अहिंसा का अनुसरण किया?
Did Gandhiji follow truth and non-violence in life?

Read also:

Wh-words Type Interrogative Sentences

जो प्रश्नवाचक वाक्यों के बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आता है, प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी को वाक्य के प्रारंभ में लिखते हैं।

Structure: Questions word + did + subject + verb I + object + other words + ?

Examples: 

1. उसने बाजार से क्या खरीदा?
What did he buy from the market?

2. तुम्हें किसने बुलाया?
Who called you?

3. मैंने कल रुपए किसे दिए?
Whom did I give money yesterday?

4. आज वह बस से कहां गया?
Where did he go by bus today?

5. रोहन ने तुम्हारे पिताजी को कब बुलाया?
When did Rohan call your father?

6. इस लड़के ने अपने छोटे भाई को क्यों पीटा?
Why did this boy beat your younger brother?

7. कुत्ते ने इस आदमी को कैसे काटा?
How did the dog bite this man?

8. इन लोगों ने कल नदी का पार कैसे की?
How did these people cross the river yesterday?

9. उसने अपने भाई को क्या दिया?
What did he give his brother?

10. रीता ने अपनी माता जी के साथ किचन में क्या पकाया?
What did Reeta cook in the kitchen with her mother?

11. उसने 2:00 बजे यह कार कौन से शोरूम से खरीदी? From which showroom did he buy this car at 2:00 pm?

12. तुमने इस पुस्तक के कितने प्रश्न हल किए? How many questions did you solve in this book?

13. इस लड़के ने अपने घर से कितने रुपए चुराए? How much money did this boy steal from his house?

14. वह लड़का 2 साल पहले किस कंपनी में काम करता था? In which company was the boy working 2 years back?

15. वह अपने पुराने घर में कितने साल रहा? How many years did he live in his old house?

16. हमारे राज्य के मुख्यमंत्री ने इस बार कितनी सड़कें बनाईं? How many roads did not build our state this time?

17. इस विद्यालय के बच्चों ने कौन-सी प्रतियोगिता मैं प्रथम स्थान पाया? In which competition did the children of this school get the first position?

18. हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारा देश कैसे आजाद कराया? How did the great freedom fighters of our country liberate our country?

19. उसने 2 दिन पहले आपसे क्या उधार लिया? What did he borrow from you 2 days ago?

20. तुमने इस व्यक्ति को जंगल में अकेला क्यों छोड़ा? Why did you leave this person alone in the forest?

21.  तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना कब की? When did Tulsidas ji composed Ramcharitmanas?

22. राजा विक्रमादित्य ने अपने नगर के अपराधियों को कैसे पकड़ा? How did King Vikramaditya catch the criminals of his city?

23. सावित्री ने अपने पति सत्यवान को वर के रूप में क्यों चुना? Why did Savitri choose her husband Satyavan as the groom?

24. न्यूटन ने विज्ञान में कौन-कौन से नियम बताए? What laws did Newton give in science?

25. भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म कौन से शहर में हुआ था? In which city Lal Bahadur Shastri, the second Prime Minister of India was born?

Note – यदि वाक्य में ‘कौन या किसने‘ शब्द आए तो वाक्य Affirmative Sentences की तरह बनाते हैं। नीचे दिया गया स्ट्रक्चर देखेंं जिसमें did का प्रयोग न करके main verb II का प्रयोग किया गया है। ऐसे प्रयोग में who का प्रयोग subject की तरह होता है।

Structure – Who + main verb II + object + other words + ?

1. तुम्हें अंग्रेजी कौन पढ़ाता था?
Who taught you English?

2. यह किसने किया?
Who did it?

3. तुम्हें यहां किसने बुलाया?
Who called you?

4. श्याम के साथ आगरा कौन गया?
Who went to Agra with Shyam?

Read also:

Interrogative Negative Sentences

Past Indefinite Tense के interrogative negative sentences को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर व नियमों को फॉलो करते हैं।

Yes-No Type Negative Questions

जिन वाक्यों में ‘क्या’ शब्द वाक्य के प्रारंभ में आता है तथा ‘नहीं’ शब्द बीच में आता है ऐसे वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए नीचे दिए गए स्ट्रक्चर फॉलो करते हैं। ऐसे वाक्यों में सब्जेक्ट के बाद not लगाते हैं।

Structure: Did + subject + not + verb I + object + other words + ?

Examples:

1. क्या उसने कल तुम्हें आमंत्रित नहीं किया?
Did he not invite you yesterday?

2. क्या मैंने तुम्हें इतिहास का पाठ नहीं पढ़ाया?
Did I not teach you lesson of history?

3. क्या दादा जी बाजार नहीं गए?
Did the grandfather not go to market?

4. क्या उसने अपने भाई को नहीं पीटा?
Did he not beat his brother?

5. क्या वह सुबह कानपुर नहीं गया?
Did he not go to Kanpur in the morning?

6. क्या अध्यापक ने विज्ञान का दूसरा पाठ नहीं पढ़ाया?
Did the teacher not teach the second science lesson?

7. क्या उसने 2:00 बजे तुम्हें फोन नहीं किया?
Didn’t he call you at 2:00?

8. क्या तुमने इस समस्या को अपने अभिभावकों को नहीं बताया?
Did you not tell this problem to your parents?

9. क्या मैंने 10 दिन पहले यह है व्यक्ति नहीं देखा?
Didn’t I see this person 10 days ago?

10. क्या उन्होंने तुम्हें नदी पार नहीं कराई? Didn’t they get you across the river?

Wh-word Type Negative Questions

जिन वाक्यों के बीच में ‘प्रश्नवाचक शब्द’ तथा ‘नहीं’ शब्द आता है उन्हें बनाने के लिए नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर को फॉलो करते हैं।

Structure: Wh-word + did + subject + not + verb I + object + other words +?

1. तुमने उसे घर पर क्यों नहीं देखा?
Why did you not see at home?

2. क्या वह तुम्हारे साथ ताजमहल देखने आगरा नहीं गया?
Did he go to Agra to see the Taj Mahal with you?

3. वह तुम्हारे पिताजी के साथ कहां नहीं गया?
Where did he not go with your father?

4. दरवाजा किसने नहीं खटखटाया?
Who did not knock at the door?

5. तुम्हारे मित्रों को कौन लाया था?
Who brought your friends?

6. तुमने यह यह खबर किसको नहीं दी?
To whom did you not give this news?

7. उसने भारतीय सेना का सम्मान क्यों नहीं किया?
Why did he not respect the Indian Army?

8. हमारे देश के लोगों ने यह स्वीकार क्यों नहीं किया?
Why did the people of our country not accept this?

9. उसने अपने पिता को पिछले महीने पथ क्यों नहीं भेजा?
Why didn’t he send his father to the path last month?

10. सोहन ने इस घटना के बारे में क्या नहीं बताया?
What did Sohan not tell about this incident?

Past Indefinite Tense in Hindi (Simple Past Tense) with examples
Past Indefinite Tense Sentences in Hindi

Read also:

Past Indefinite Tense Examples in Hindi

1. तुमने मुझे यह पुस्तक 2 दिन पहले दी।
You gave me this book two days ago.

2. मैंने यह घड़ी श्याम को बेची।
I sold this watch to Shyam.

3. गांधीजी हमेशा लोगों की मदद करते थे।
Gandhiji always helped people.

4. उसने यह कार कब खरीदी?
When did he buy this car?

5. श्याम कल अपने विद्यालय पैदल गया।
Shyam went to his school yesterday on foot.

6. बच्चों ने इस नाटक में भाग नहीं लिया।
Children did not participate in this play.

7. बूढ़े व्यक्ति ने अपने बेटे का इंतजार किया।
The old man waited for his son.

8. मास्टर जी ने बच्चों को कल दंड नहीं दिया।
Masterji did not punish the children yesterday.

9. क्या डॉक्टर साहब ने रोगी को दवाइयां दी?
Did the doctor give medicines to the patient?

10. दादा जी ने कल तुम्हें कितने रुपए दिए?
How much money did Grandpa give you yesterday?

11. क्या स्टेशन मास्टर ने तुमसे टिकट मांगी?
Did the station master ask you for a ticket?

12. मोहन ने उसकी दुकान का ताला तोड़ा।
Mohan broke the lock of his shop.

13. क्या कल रात दादाजी पेड़ के नीचे सोए?
Did Grandpa sleep under the tree last night?

14. क्या तुमने कभी अपने मित्रों की सहायता नहीं की?
Did you never help your friends?

15. क्या लोगों ने मीठा पानी नहीं पिया?
Did the people not drink the sweet water?

16.  उसने यह हरा पेड़ नहीं काटा।
He did not cut this green tree.

17. सोहन ने तुम्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी।
Sohan did not inform you about this incident.

18. लोगों ने राजा का संबोधन स्वीकार नहीं किया।
The people did not accept the address of the king.

19. क्या तुम भारत के सभी प्रमुख स्थानों को देखना चाहते थे?
Did you want to see all the major places of India?

20. पिताजी ने बच्चों को अंगूर नहीं बांटे।
Father did not distribute grapes to the children.

21. क्या वह अपनी दुकान बेचना चाहता था?
Did he want to sell his shop?

22. क्या सोहन ने हमें यह नहीं समझ आया?
Did Sohan not understand this to us?

23. उसके चाचा ने उसके जन्मदिन पर क्या उपहार दिया?
What gift did her uncle give her on her birthday?

24. तुमने इस समस्या का हल नहीं खोजा।
You did not find a solution to this problem.

25. पिछले सप्ताह हमारे शहर में मूसलाधार बारिश हुई।
Last week it didn’t rain heavily in our city.

Use of Past Indefinite Tense (Simple Past Tense) in Hindi

Present indefinite tense का प्रयोग भूतकाल के कार्यों के लिए किया जाता है। इन भूतकाल के कार्यों या घटनाओं में अलग-अलग उद्देश्य होते हैं। इस टेंस के प्रयोग से संबंधित सभी नियम नीचे दिए गए हैं।

To express the past actions

भूतकाल में घटित होने वाले कार्यों के लिए Past Indefinite Tense का प्रयोग करते हैं। इसमें कोई कार्य या घटना पूरी तरह से समाप्त हो चुकी होती है।

Examples:

1. He sold his car.
उसने अपनी कार बेची।

2. His brother returned from Bangkok.
उसका भाई बैंकॉक से लौटा।

3. They played on the road.
वे सड़क पर खेले।

4. कंपनी के सीईओ ने सभी को डांटा।
The CEO of the company scolded everyone.

To express the ended action at given time

किसी निश्चित समय में घटित हुए या समाप्त हुए कार्यों का बोध Past Indefinite Tense (simple past tense) में होता है।

1. She bought a watch yesterday.
उसने कल एक घड़ी खरीदी।

2. I built this house in 2001.
मैंने यह घर 2001 में बनाया।

3. The children went to park last week.
बच्चे पिछले सप्ताह पार्क गए।

4. They won the first match Saturday last.
वे पहला मैच पिछले रविवार को जीते।

Habitual Actions of the past

भूतकाल की आदतों (Habitual Actions of Past) को व्यक्त करने के लिए Pat indefinite Tense (Simple Past Tense) का प्रयोग करते हैं।

Examples:

1. They watch movie on Saturdays.
वे रविवारों को मैच खेलते थे।

2. Rohan played hockey in his childhood.
रोहन अपने बचपन में हाकी खेलता था।

3. I always brought mangoes from the market.
मैं हमेशा बाजार से आम लाता था।

4. Gandhiji used to spin in the afternoon.
गांधीजी दोपहर में चरखा चलाते थे।

5. She would go to temple on Monday.
वह सोमवार को मंदिर जाया करती थी।

6. Our teacher used to beat us.
हमारे अध्यापक का में पीटा करते थे।

Note – would तथा used to से भी भूतकाल की आदत को व्यक्त करते हैं।

Other Uses

Simple Past Tense (Past Indefinite Tense) में It is high time, it is about time, it is time etc का प्रयोग करते हैं।

Examples:

1. It is high time I started studying.
2. It is about time he went to the station.

Time Expressing Adverbs in Past Tense

Past Indefinite Tense में नीचे दिए गए Adverbs of Time का प्रयोग करते हैं।

Yesterday (कल), Ago (पहले), last morning (पिछली सुबह), last night (पिछली रात), last evening (पिछले शाम), last day (पिछले दिन), last year (पिछले साल), last month (पिछले महीने), yesterday morning/evening (कल सुबह/शाम), in 1990 (1990 में) आदि।

ऊपर दिए गए adverbs नीचे दिए गए उदाहरणों में समझाया गया है।

Read also: Adverb in Hindi

Time Expressing Adverbs in Past Indefinite Tense Examples

1. उसने कल नया उपन्यास खरीदा।
He bought a new novel yesterday.

2. वह कल सुबह अपने गांव पैदल गया।
He went to his village on foot yesterday morning.

3. मालिक ने नौकर को पिछले सप्ताह तनख्वाह दी।
The master gave the servant salary last week.

4. वह पिछली रात को बीमार हो गया।
He fell ill last night.

5. उसने पिछले महीने अपनी गाय बेच दी।
He sold his cow last month.

6. तुम्हारे पिताजी कल सुबह कानपुर गए।
Your father went to Kanpur yesterday morning.

7. रोहन ने दो दिन पहले मुझसे मुलाकात की।
Rohan met me two days ago.

8. उसने 2012 में नई कंपनी स्थापित की।
He established a new company in 2012.

9. तुम्हारा छोटा भाई पिछले दिन विद्यालय नहीं गया।
Your younger brother did not go to school yesterday.

10. उन्होंने पिछले सुबह रामायण नहीं पढ़ी।
He did not read the Ramayana last morning.

Emphatic Sentences of Past Indefinite Tense

Past Indefinite Tense के Emphatic Sentences बनाने के लिए Subject के बाद Did + Verb I का प्रयोग करते हैं।

Structure: Subject + did + verb I + object + other

Non-Emphatic Emphatic
I read this book yesterday.

मैंने कल यह पुस्तक पढ़ी।

I did read this book.

मैंने कल यह पुस्तक पढ़ी तो थी।

He learnt his lesson.

उसने अपना पाठ याद किया।

He did learn his lesson.

उसने अपना पाठ याद किया तो था।

Shyam drove his car fast.

श्याम ने अपनी कार तेज चलाएं।

Shyam did drive his car fast.

श्याम ने अपनी कार तेज चलाई तो थी।

They helped the man in danger.

उन्होंने खतरे में गरीब आदमी की मदद की।

They did help the man in danger.

उन्होंने खतरे में गरीब आदमी की मदद की तो थी।

Watch the video on Present Indefinite Tense in Hindi

Past Indefinite Tense Exercises in Hindi (Simple Past Tense) Hindi to English Translation Sentences

यहां Past Indefinite Tense (Simple Past Tense) Exercises in Hindi  दी गई हैं जिनका प्रयोग आप Hindi to English translation sentences exercises के रूप में अभ्यास कर सकते हैं।

Past Indefinite Tense Exercises in Hindi

  1. वह कल मोहन से मिलने गया।
  2. पिताजी बस से कानपुर गए।
  3. मैंने तुम्हें फोन किया।
  4. उसने बगीचे में पौधों को पानी।
  5. मास्टरजी ने छात्रों को सजा दी।
  6. चपरासी ने पहली घंटी बजाई।
  7. उसने अपने छोटे भाई को हिंदी पढ़ाई।
  8. बच्चों ने बगीचे से आम तोड़े।
  9. तुमने भिखारी को पैसे दिए।
  10. उसे कल नई नौकरी मिली।
  11. रोहन ने अपना पुराना घर बीच दिया।
  12. सीता ने एक दर्जन केले खरीदे।
  13. उसने पार्क में शोर किया।
  14. किसानों ने अपनी फसल काटी।
  15. तुम्हारे दादा जी ने हमें कल एक कहानी सुनाई।
  16. उसने एक नई घड़ी खरीदी।
  17. इस बच्चे ने बूढ़े व्यक्ति की सहायता की।
  18. वह व्यापारी पेड़ के नीचे बैठा।
  19. उन्होंने सड़क पर दौड़ लगाई।
  20. मैंने अपने मित्र को एक पत्र लिखा।

Past Indefinite Tense Exercises in Hindi – 1 Answers

1. He went to meet Mohan yesterday.
2. Father went to Kanpur by bus.
3. I called/phoned you.
4. He watered the plants in the garden.
5. The teacher punished the students.
6. The peon rang the first bell.
7. He taught Hindi to his younger brother.
8. The children plucked mangoes from the garden.
9. You gave money to the beggar.
10. He got a new job yesterday.
11. Rohan gave his old house in the middle.
12. Sita bought a dozen bananas.
13. He made noise in the park.
14. Farmers reaped their crops.
15. Your grandfather told us a story yesterday.
16. He bought a new watch.
17. This child helped the old man.
18. The merchant sat under the tree.
19. He ran on the road.
20. I wrote a letter to my friend.

Exercise – 2

1. उसने अपना कमरा नहीं सजाया।
2. तुमने अपने अभिभावकों से बात नहीं की।
3. मैंने अपना दिन घर में नहीं बताया।
4. मेरे पिताजी कल ऑफिस नहीं गए।
5. रोहन परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ।
6. रोहन के पिता ने उसे रुपए नहीं दिए।
7. उसने अपनी कार तेज नहीं दौड़ाई।
8. मैंने तुम्हें पत्र नहीं लिखा।
9. उसने मुझे अपनी पुस्तक नहीं दी।
10. दादाजी ने पौधों को पानी नहीं दिया।

Exercise – 2 Answers
1. He did not decorate his room.
2. You didn’t talk to your parents.
3. I didn’t tell my day at home.
4. My father did not go to office yesterday.
5. Rohan did not pass the examination.
6. Rohan’s father did not give him money.
7. He did not speed up his car.
8. I did not write you a letter.
9. He didn’t give me his book.
10. Grandfather did not water the plants.

Exercise – 3

1. क्या तुमने कल पतंग उड़ाई?
2. क्या उसने यहां अपनी रात बिताई?
3. क्या वह रेलगाड़ी से अपने घर गया?
4. क्या मास्टर जी ने कल गृह कार्य दिया?
5. क्या आदित्य ने विज्ञान के प्रश्न हल किए?
6. क्या तुमने मैच में उसे हराया?
7. क्या राजा ने अपने दुश्मन को माफ किया?
8. क्या तुम्हारे मित्र ने परेशानी में तुम्हारी मदद की?
9. क्या क्या रीता ने प्रतियोगिता में भाग लिया?
10. क्या तुम्हें कोई आवाज सुनाई दी?

Exercise – 3 Answers

1. Did you fly a kite yesterday?
2. Did he spend his night here?
3. Did he go to his house by train?
4. Did the master give homework yesterday?
5. Did Aditya solve the science questions?
6. Did you beat him in the match?
7. Did the king forgive his enemy?
8. Did your friend help you in trouble?
9. Did Rita participate in the competition?
10. Did you hear any sound?

Exercise – 4

1. उसका भाई कल यहां क्यों आया?
2. मेरी बहन ने तुम्हारी पुस्तक कब चुराई?
3. इस छात्रा ने निबंध में क्या लिखा?
4. यह लड़की रात में कहां सोई?
5. तुम्हारा मित्र बाजार से कब आया?
6. तुमने अपनी दुकान आज क्यों बंद की?
7. तुम्हारे मित्रों ने मिठाई कब बांटी?
8. हमने अपना कप्तान किसको चुना?
9. कल तुम्हें अंग्रेजी किसने पढ़ाई?
10. राधा ने लाइब्रेरी से कौन सी पुस्तक ली?

Exercise – 4 Answers

1. Why did his brother come here yesterday?
2. When did my sister steal your book?
3. What did this student write in the essay?
4. Where did this girl sleep at night?
5. When did your friend come from the market?
6. Why did you close your shop today?
7. When did your friends distribute sweets?
8. Whom did we choose as our captain?
9. Who taught you English yesterday?
10. Which book did Radha take from the library?

Exercise – 5

1. क्या अध्यापक ने इन लड़कों को इनाम नहीं दिया?
2. कल तुमने कौन सी पुस्तक नहीं पड़ी थी?
3. मछुआरे ने कितनी मछलियां पकड़ी?
4. आज तुमने चाय स्वयं क्यों बनाई?
5. क्या जवाहरलाल नेहरू छोटे बच्चों से प्यार करते थे?
6. गीता ने कल कौन सा उपन्यास पढ़ा?
7. उसने रात को दूध क्यों नहीं पिया?
8. क्या बिल्ली कुएं में गिरी?
9. क्या तुम्हारे बड़े भाई ने कभी झूठ नहीं?
10. अपनी बहनों से क्यों नहीं लड़ी?

Exercise – 5 Answers

1. Did the teacher not reward these boys?
2. Which book did you not read yesterday?
3. How many fish did the fisherman catch?
4. Why did you make your own tea today?
5. Did Jawaharlal Nehru love small children?
6. Which novel did Geeta read yesterday?
7. Why did he not drink milk at night?
8. Did the cat fall into the well?
9. Has your elder brother never lied?
10. Why didn’t you fight with your sisters?

Before you read Past Indefinite Tense in Hindi, you may also like to read:

Frequently Asked Questions on Past Indefinite Tense in Hindi

Question – 1 सिंपल पास्ट टेंस की हेल्पिंग वर्ब क्या है?

Answer – सिंपल पास्ट टेंस की हेल्पिंग वर्ब Did है। Did का प्रयोग simple past tense के affirmative sentences में नहीं होता है।

Question – 2 सिंपल पास्ट टेंस में कौन सी फॉर्म लगाते हैं?

Answer – सिंपल पास्ट टेंस में सेकंड फॉर्म तथा फर्स्ट फॉर्म लगाते हैं। साधारण वाक्यों में सेकंड फॉर्म तथा अन्य सभी में फर्स्ट फॉर्म का प्रयोग करते हैं।

Question – 3 सिंपल पास्ट टेंस का क्या मतलब होता है?

Answer – सिंपल पास्ट टेंस का मतलब सामान्य भूतकाल या अनिश्चित भूतकाल होता है।

Conclusion

इस पोस्ट में आपने Past Indefinite Tense के बारे में हिंदी में पढ़ा है। और इस टेंस के बारे में आपने जाना की कि कोई कार्य घटना भूतकाल में घटी और हमें पता चलता है कि कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पास्ट टेंस का प्रयोग अलग-अलग स्थितियों को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस पोस्ट के माध्यम से आप Past Indefinite Tense के सभी rules, examples तथा exercises को आप Hindi में पढ़ सकते हैं।

Toppr Nation
Follow me

8 thoughts on “Past Indefinite Tense in Hindi (Simple Past Tense) Examples & Exercises”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.