Adjective in Hindi – Meaning, Kinds of Adjectives in Hindi & Examples

Adjective in Hindi, Adjective in Hindi – Meaning, Kinds of Adjectives in Hindi & Examples विशेषण क्या है? विशेषण के बारे में हिंदी में सीखिए। Meaning of Adjective in Hindi, Types of Adjective in English grammar. List of adjectives in Hindi. Learn the definition of adjectives with examples and exercises.

Adjective को Hindi में विशेषण कहते हैं। Adjective के प्रयोग के द्वारा संज्ञा या सर्वनाम के अर्थ में वृद्धि होती है। इस पोस्ट के माध्यम से आप Adjective in Hindi सीखेंगे। इस पोस्ट में आप विशेषण की परिभाषा (definition of adjective) विशेषण के प्रकार Kinds of Adjective तथा विशेषण का प्रयोग (Use of Adjective) पढ़ेंगे।

Adjective in Hindi - Meaning, Kinds and Examples
Adjective in Hindi – Meaning, Kinds of Adjectives in Hindi & Examples

Adjective in Hindi – Meaning and Definition (विशेषण क्या है?)

Adjective की Hindi में Meaning विशेषण होती है। अर्थात Adjective को हिंदी में विशेषण या विशेषता बताने वाले शब्द कहते हैं।

Definition of Adjective – An adjective is a word used to qualify or describe a Noun or Pronoun.

Or

An adjective is a word used with a noun to add something to its meaning.

विशेषण की परिभाषा –  विशेषण वह शब्द है जिसका प्रयोग संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने के लिए करते हैं।

Examples:

1. Reema is beautiful girl.
रीमा एक सुंदर लड़की है।

2. The boy is poor.
लड़का गरीब है।

3. I Have two kites.
मेरे पास दो पतंगे हैं।

4. The cow is black.
गाय काली है।

5. This tree is tall.
यह पेड़ लंबा है।

उपर्युक्त वाक्यों में beautiful, poor, two, black आदि Adjective हैं। ये सभी Adjectives क्रमशः girl, boy, kites और cow की विशेषता बता रहे हैं।

Note: विशेषण पहचानने के लिए Noun या Pronoun में कैसा, कितना/कितनी कौन-सा/कौन-सी का प्रश्न लगाने जो प्राप्त होता है वही Adjective होता है।

जैसे

1. रमा कैसी लड़की है?
उत्तर – सुंदर

2. लड़का कैसा है?
उत्तर – गरीब

ऊपर दिए गए वाक्यों के लिए नीचे जो प्रश्न पूछे गए हैं उनके answers के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि विशेषण द्वारा जो उनके अर्थ में वृद्धि हुई है अर्थात उस Noun के लिए उसमें additional information जुड़ गई है। Noun के लिए जुड़े हुए ये शब्द विशेषण (Adjectives) कहलाते हैं। तथा संज्ञा की विशेषता (qualification) प्रकट करते हैं।

Use of Adjective in Hindi

विशेषण का प्रयोग Use of Adjective संज्ञा या सर्वनाम के लिए होता है। विशेषण वे शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं।

Adjectives are words used to qualify a noun or pronoun.

Adjective का प्रयोग दो तरह से किया जाता है।

1. Attributes use
2. Predicative use

Attributive Use – किसी Noun के लिए Adjective का प्रयोग हो तो Adjective के ऐसे प्रयोग को हम attributive use कहते हैं।

Examples –

1. You have a big palace.
तुम्हारे पास एक बड़ा महल है।

2. She was a brave girl.
वह एक बहादुर लड़की है।

3. The man was a great leader.
आदमी एक महान नेता है।

4. She has bought a precious car.
उसने एक महंगी कार खरीदी है।

उपरोक्त वाक्यों में क्रमशः big, brave, great, precious विशेषण हैं तथा palace, girl, leader तथा car संज्ञा है। Big, brave, great तथा precious का प्रयोग क्रमशः palace, girl, leader तथा car पहले से पहले हुआ है, ऐसे use of adjective को attributive use कहते हैंं

Predicative Use – जब किसी Adjective का प्रयोग संज्ञा से पहले नहीं होता है लेकिन वाक्य के predicate part मे होता है। यह विशेषण Predicate Part में प्रयुक्त होकर सब्जेक्ट के रूप में आए संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है, predictive use कहलाता है।

Examples

1. He was intelligent. (वह बुद्धिमान है।)
2. Rohan is not poor. (रोहन गरीब नहीं है।)
3. I am busy. (मैं व्यस्त हूं।)
4. She was sad. (वह दुखी थी।)

ऊपर दिए गए वाक्यों में क्रमशः intelligent, poor, busy, sad का प्रयोग एडजेक्टिव के रूप में Predicate part में हुआ है और यह क्रमशः He, Rohan, I, She की विशेषता प्रकट करते हैं, यह predicative use of adjective कहलाता है।

Read about:

Kinds of Adjectives (विशेषण के प्रकार)

विशेषण दस प्रकार के होते है, ये इस प्रकार से हैं:

  1. Adjectives of quality (गुणवाचक विशेषण)
  2. Adjectives of quantity (परिमाणवाचक विशेषण)
  3. Adjectives of Number (संख्यावाचक विशेषण)
  4. Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण)
  5. Distributive Adjectives (विभागवाचक विशेषण)
  6. Interrogative Adjectives (प्रश्न वाचक विशेषण)
  7. Possessive Adjectives (अधिकार सूचक विशेषण)
  8. Emphasizing Adjective (बल सूचक विशेषण)
  9. Proper Adjectives (व्यक्तिवाचक विशेषण)
  10. Exclamatory Adjectives (विस्मयबोधक विशेषण)

इन सभी adjectives के बारे में Hindi में आप आगे विस्तार से जानेंगे। इस पोस्ट के माध्यम से आप विशेषण की परिभाषा उनका प्रयोग तथा उदाहरण के बारे में पढ़ेंगे।

Adjectives of Quality in Hindi (गुणवाचक विशेषण)

गुणवाचक विशेषण की की परिभाषा:  गुणवाचक विशेषण किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान आदि की विशेषता बताते हैं।

Definition of Adjectives of Quality: Adjectives of quality qualify a person, place or thing. It is also called Descriptive Adjective.

Examples:

1. Rohan is a poor boy.
रोहन एक गरीब लड़का है।

2. Our house is big.
हमारा घर बड़ा है।

3. He is a rich man.
वह एक अमीर आदमी है।

4. The girl is beautiful.
लड़की सुंदर है।

5. The tree is tall.
पेड़ लंबा है।

6. Your grandfather is honest.
तुम्हारे दादा जी ईमानदार हैं।

7. Doctor was not dishonest.
डॉक्टर बेईमान नहीं था।

8. Shila has a pretty dress.
शीला के पास एक सुंदर ड्रेस है।

9. He doesn’t like hot coffee.
उसे गर्म काॅफी पसंद नहीं है।

10. She served us delicious food.
उसने हमें स्वादिष्ट भोजन परोसा।

Note:

1. उपर्युक्त वाक्यों में poor, big, rich, beautiful, tall, honest, dishonest, pretty, hot तथा delicious गुणवाचक विशेषण (Adjective of Quality) हैं।

2. किसी Noun में How (कैसा) प्रश्न लगाने पर जो जो प्राप्त होता है वही विशेषण होता है।

जैसे

The boy is intelligent.
(लड़का बुद्धिमान है।)

प्रश्न – लड़का कैसा है?
उत्तर- लड़का intelligent है।
उपर्युक्त उदाहरण में intelligent का प्रयोग Adjective of Quality है और यह लड़के की विशेषता बता रहा है।

Adjectives of Quantity (परिमाणवाचक विशेषण)

Definition – Adjective of Quantity qualifies a noun and shows the quantity of the thing named. It shows how much of thing is intended.

परिमाणवाचक विशेषण (Adjectives of Quantity) वह विशेषण है जो किसी वस्तु की मात्रा quantity (परिमाण) प्रकट करता है।

Examples:

1. The girl bought some books yesterday.
लड़की ने कल कुछ पुस्तकें ख़रीदीं।

2. The king had much courage to fight.
राजा में लड़ने की बहुत हिम्मत थी।

3. We have sufficient food to eat.
हमारे पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन है।

4. There is a little water in the glass.
ग्लास में थोड़ा पानी है।

5. He distributed all his wealth.
उसने अपनी पूरी दौलत बांट दी।

Read also:

उपर्युक्त वाक्यों में some, much, sufficient, a little, all परिमाणवाचक विशेषण (Adjective of Quantity) हैं।

Adjectives of Number (Numeral Adjective) – संख्यावाचक विशेषण

Adjectives of Number denotes the number of persons or things.

संख्यावाचक विशेषण से वस्तुओं या व्यक्तियों की संख्या का बोध होता है।

Examples:

1. There are two boys in the room.
(कमरे में दो लड़के हैं।)

2. I have two books of stories.
(मेरे पास कहानियों की दो पुस्तकें हैं।)

3. A week has seven days.
(एक सप्ताह में सात दिन होते हैं।)

4. The man bought ten mangoes.
(आदमी ने 10 आम खरीदे।)

5. He got the first division in the exam.
(उसने परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की।)

Note: उपर्युक्त वाक्यों में two, seven, ten, first Adjectives of Number हैं।

Adjectives of Number or Numeral Adjectives दो प्रकार के होते हैं –

1. Cardinal Number – one, two, three, four, five, etc.
2. Ordinal Number – First, second, third, fourth, fifth, etc.

Read also:

Demonstrative Adjectives (संकेतवाचक विशेषण)

वह विशेषण जो किसी संज्ञा (Noun) की ओर इशारा करता है तथा उनकी विशेषता बताता है, संकेतवाचक विशेषण कहलाता है।

Examples:

1. This house is big.
(यह घर बड़ा है।)

2. That boy is intelligent.
(वह लड़का बुद्धिमान है।)

3. These flowers are beautiful.
(यह फूल सुंदर हैं।)

4. Those books are not mine.
(वे किताबें मेरी नहीं हैं।)

Note: उपर्युक्त वाक्यों में this, that, these, those संकेतवाचक विशेषण (Demonstrative Adjective)
हैं।

Read also:

Distributive Adjectives – विभागसूचक विशेषण

Distributive Adjective denotes that the persons or things named in the are taken singly or separately or in separate lots.

Distributive Adjectives व्यक्त करता है कि वाक्य में प्रयुक्त व्यक्तियों या वस्तुओं को एक-एक करके अलग-अलग करके या अलग-अलग समूह में दिया गया है।

Examples:

1. Each girl has two books.
(प्रत्येक लड़की के पास दो पुस्तकें हैं।)

2. Every day brings its duty.
(हर दिन अपना कर्तव्य लाता है।)

3. Either boy will play.
(कोई एक लड़का खेलेगा।)

4. Seema took neither side.
(सीमा ने किसी का पक्ष नहीं लिया।)

Note: उपर्युक्त वाक्यों में Each, Every, Either neither आदि Distributive Adjective हैं।

Modal Auxiliary Verbs Exercises with Answers

Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण)

Interrogative Adjectives are used with Nouns to ask questions.

प्रश्नवाचक विशेषण का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।

Examples:

1. Which book do you want?
(तुम कौन सी पुस्तक चाहते हो?)

2. What time is it by your watch?
(तुम्हारी घड़ी में क्या समय है?)

3. Whose house is this?
(यह घर किसका है?)

4. Which house shall we buy?
(हम कौन सा घर खरीदेंगे?)

5. What kind of woman she is?
(वह किस प्रकार की महिला है?)

ध्यान रखें: किसी interrogative word के बाद noun का प्रयोग होने पर वह interrogative word प्रश्न वाचक विशेषण कहलाता है।

Possessive Adjectives (अधिकार सूचक विशेषण)

Possessive Adjectives are used to show possession or ownership of a thing. It is used with a Noun.

अधिकार सूचक विशेषण का प्रयोग अधिकार प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग Nouns के साथ होता है।

Examples:

1. My country is great.
(मेरा देश महान है।)

2. Your message was sent.
तुम्हारा संदेश भेज दिया गया।

3. My friends live in the this house.
मेरे मित्र इस घर में रहते हैं।

4. This is my purse.
यह मेरा बटुआ है।

5. You are her sister.
तुम उसकी बहन हो।

6. Their city is not big.
उनका शहर बड़ा नहीं है।

7. The girl is doing her work.
लड़की अपना काम कर रही है।

8. His brother is very honest.
उसका भाई ईमानदार है।

9. My Teacher is teaching me the present indefinite tense in Hindi.
मेरे शिक्षक मुझे हिंदी में वर्तमान अनिश्चित काल पढ़ा रहे हैं।

Read also:

Emphasizing Adjectives
(बलवाचक विशेषण)

Emphasizing Adjectives का प्रयोग बल (जोर) देने के लिए किए जाता है। ये यह केवल दो होते हैं।

Examples:

1. This is my own business.
(यह मेरा अपना व्यवसाय है।)

2. This is the very woman who stole my purse.
(यह वही महिला है जिसने मेरा पर्स चुरा लिया।)

Proper Adjectives (व्यक्तिवाचक विशेषण)

व्यक्तिवाचक विशेषण Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) से बनाया जाता है। (Proper Adjective is formed from Proper Noun.)

Examples:

1. He is an Indian.
(वह एक भारतीय है।)

2. Do you like French wine?का प्रयोग
(क्या आपको फ्रेंच वाइन पसंद है?)

3. My father doesn’t like Japanese food.
(मेरे पिता को जापानी खाना पसंद नहीं है।)

4. They are American.
(वे अमेरिकी हैं।)

5. The man is a European.
(आदमी एक यूरोपीय है।)

Note: Proper Adjective पहला Letter Capital लिखा जाता है। यह Adjective of Quality (एडजेक्टिव ऑफ क्वालिटी) के अंतर्गत आता है।

Exclamatory Adjective (विस्मयबोधक विशेषण)

‘What’ is sometimes used as an Exclamatory Adjective.
What का प्रयोग कभी-कभी Exclamatory Adjective के रूप में किया जाता है।

Examples:

1. What a place!
क्या जगह है!

2. What a scene!
क्या दृश्य है!

3. What a beautiful girl!
कितनी सुंदर लड़की है!

4. What a picture!
क्या तस्वीर है!

Reference Links:

Adjective Exercises

Exercise – 1 Find out the adjectives and types of adjectives in the following sentences:

  1. You are a lazy boy.
  2. He is an honest man.
  3. She ate some rice yesterday.
  4. I like your purse.
  5. She has no books.
  6. The whole sum was expended.
  7. Most boys like football.
  8. Few cats like cold water.
  9. This bag is black.
  10. She has enough sugar.

Answers: 1. lazy, 2. honest, 3. some, 4. your, 5. no, 6. whole, 7. Most, 8. Few, 9. This, 10. enough

You may also read:

 

Conclusion

इस पोस्ट में आपने Adjective in Hindi के बारे में पढ़ा। Adjective का यह lesson पूरा करने के बाद करने के बाद आप Adjective का रिवीजन Hindi में एक दो बार अवश्य करें। अक्सर लोग एक गलती करते हैं की वे किसी भी parts of speech in Hindi के चैप्टर को एक या दो बार ही पढ़ते हैं और उसे फिर दोबारा नहीं पढ़ते हैं। आपको ऐसी गलती नहीं करनी है जब तक आप पूरी तरह से एडजेक्टिव के बारे में सीख ना जाएं तब तक इसको आप बार-बार पढ़ते रहें। विशेषण के बारे में सीखने के बाद इनको अपने रोजाना के वाक्यों में प्रयोग अवश्य करें।

Toppr Nation
Follow me

10 thoughts on “Adjective in Hindi – Meaning, Kinds of Adjectives in Hindi & Examples”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.