Use of how to in Hindi – Meaning Rules and Examples with explanation. Sentences of How to with rules. What is the use of how to in Hindi? How to का प्रयोग।
How to का प्रयोग Present Indefinite Tense के उन वाक्यों में किया जाता है जिनके अंत में आता है, आती है, आते हैं या जानता है, जानती है, जानते हैं, जानता हूं, जाता है, जाती है, जाते हैं आदि शब्द आते हैं। नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से समझें;
- मुझे अंग्रेजी बोलना आता है।
(मैं जानता हूं कि अंग्रेजी कैसे बोली जाती है)
I know how to speak English. - उसे नदी में तैरना आता है।
(वह जानता है कि नदी में कैसे तैरते हैं।)
He knows how to swim in the river. - सीता को खाना पकाना नहीं आता है।
(सीता नहीं जानती है कि खाना कैसे पकाया जाता है।)
Seeta does not know how to cook the food.
Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में how to का प्रयोग हुआ है। इन वाक्यों में सामान्य वर्तमान काल का प्रयोग किया गया है। How to के बाद मुख्य क्रिया की पहली फॉर्म का प्रयोग हुआ है। इस तरह की बातों को बनाने के नियम आगे विस्तार से समझाएं गए हैं।
Use of How to in Hindi
How to का प्रयोग Hindi वाक्यों के अंत में आता है, आती है, आते हैं आदि शब्द आने पर करते हैं। ये वाक्य सामान्य वर्तमान काल के होते हैं। इन वाक्यों में यह प्रकट होता है कि किसी किसी व्यक्ति को कोई कार्य अच्छी तरह से करना आता है या उसे कोई कार्य करना नहीं आता है या वह नहीं जानता है कि कार्य कैसे किया जाता है या किसी व्यक्ति द्वारा यह पता किया जाता है कि उसे यह कार्य करना आता है अथवा नहीं। नीचे दिए गए उदाहरणों को समझें;
- राम को साइकिल चलानी आती है।
- मुझे उर्दू पढ़नी आती है।
- हमें दौड़ना आता है।
- मुझे अंग्रेजी बोलनी आती है।
- सोहन को पानी में तैरना आता है।
Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में आता है, आती है, आते हैं आदि का अर्थ जानता है, जानती है, जानते हैं होता है।
Rules: How to का प्रयोग वाक्यों में करने से पहले आपको नीचे दिए गए नियमों का पता होना आवश्यक है।
- सबसे पहले वाक्य का सब्जेक्ट रखते हैं।
- सब्जेक्ट के अनुसार ही मुख्य क्रिया का प्रयोग करते हैं। यदि सब्जेक्ट एकवचन करता है तो subject के बाद know में s जोड़कर knows का प्रयोग करते हैं।
- उसके बाद how to लिखते हैं।
- हाउ टू के बाद sentence में आई हुई दूसरी क्रिया को लिखते हैं।
- यदि दूसरी क्रिया के बाद कोई कर्म (object) आया है तो उसे उसके बाद ही लिखते हैं।
इन सभी नियमों के आधार पर वाक्य के structure को समझने के लिए affirmative sentences के उदाहरणों को ध्यान से पढ़ें। Use of How to in Hindi.
Affirmative Sentences
How to के affirmative sentences को बनाने के लिए ऊपर दिए गए नियम तथा नीचे दिए गया sentence structure फॉलो करते हैं।
Structure: Subject + know (s) + how to + verb I + object + others words
Examples:
1. श्याम को पत्र लिखना आता है।
Shyam know how to write a letter.
2. मुझे अखबार पढ़ना आता है।
I know how to read the newspaper.
3. उसे साइकिल चलाना आता है।
He knows how to ride a bicycle.
4. पवन को बात करनी आती है।
Pawan knows how to talk.
5. उसी तेज दौड़ना आता है।
He knows how to run fast.
6. दादाजी को रामायण पढ़नी आती है।
The grandfather knows how to read the Ramayana.
7. सोहन को कपड़े धोने आते हैं।
Sohan knows how to wash the clothes.
8. उसे काम करना आता है।
He knows how to work.
9. उसको गणित के प्रश्न हल करना आता है।
He knows how to solve the questions of Maths.
10. तुम्हें ई-मेल लिखना आता है।
You know how to write an email.
11. इस लड़के को नाचना आता है।
This boy knows how to dance.
12. पवन को गाय चराना आता है।
Pawan knows how to graze a cow.
13. उसे फूल तोड़ना आता है।
He knows how to pluck a flower.
14. खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलना आता है।
The players know how to play cricket.
15. लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करना आता है।
People know how to follow the traffic rules.
16. अध्यापक को गणित पढ़ाने आता है।
The teacher knows how to solve Mathematics.
17. तुम्हारे पिता को कार चलानी आती है।
Your father knows how to drive a car.
18. दादी को कहानी सुनाना आता है।
The grandfather knows how to tell a story.
19. बच्चों को साइकिल चलाना आता है।
The children know how to ride a bicycle.
20. सोहन को कपड़े पहनना आता है।
Sohan knows how to wear clothes.
Read also:
Negative Sentences
How to के Negative Sentences को बनाने के लिए do not know तथा does not know का प्रयोग सब्जेक्ट बाद करते हैं। Sentence को बनाने के लिए पूरा स्ट्रक्चर नीचे दे गया है।
Structure: Subject + do/does + not + know + how to + verb I + object + other words
Examples:
1. रेखा को लिखना नहीं आता है।
Rekha does not know how to write.
2. श्याम को कपड़े सिलना नहीं आता है।
Shyam does not know how to stitch.
3. रोशन को भूगोल पढ़ाना नहीं आता है।
Roshan does not know how to teach geography.
4. उसे उर्दू पढ़ना नहीं आता है।
He does not know how to read Urdu.
5. उसे काम करना नहीं आता है।
He does not know how to work.
6. उन्हें बंदूक चलाना नहीं आता है।
He does not know how to use a gun
7. राजू को स्पेनिश बोलनी नहीं आती है।
Raju does not know how to speak Spanish.
8. उसे तैरना नहीं आता है।
He does not know how to swim.
9. तुम्हें झूठ बोलना नहीं आता है।
You do not know how to tell a lie.
10. तुम्हारे पुत्र को घोड़ा दौड़ाना नहीं आता है।
Your son does not know how to ride a horse.
Read also:
Interrogative Sentences
Structure: Do/Does + subject + know + how to + verb I + object + other words +?
Examples:
1. क्या तुम्हें उर्दू पढ़ाना आता है?
Do you know how to teach Urdu?
2. क्या उसे कंप्यूटर चलाना आता है?
Does he know how to operate a computer?
3. क्या राजेश को हॉकी खेल आती है?
Does Rakesh know how to play hockey?
4. क्या आपको गरीबों की मदद करना आता है?
Do you know how to help the poor?
5. क्या बच्चों को कक्षा में शोर मचाना आता है?
Do the children know how to make a noise in the class?
6. क्या तुम्हें धन्यवाद बोलना आता है?
Do you know how to say thank you?
7. क्या उसे धूम्रपान करना आता है?
Do you know how to smoke?
8. क्या इस बच्चे को पतंग उड़ानी आती है?
Does this child know how to fly a kite?
9. क्या उसे कविता याद करनी आती है?
Does he know how to learn a poem?
10. क्या उसे मरीजों का इलाज करना आता है?
Does he know how to treat patients?
Wh-word Type Questions
1. खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलना कैसे आता है?
How do players know how to play cricket?
2. तुम्हें कार चलाना कैसे आता है?
How do you know how to drive a car?
3. सोहन को कौन सा जहाज उड़ाना आता है?
Which ship does Sohan know to fly?
4. उसे फल काटने क्यों नहीं आते हैं?
Which ship does Sohan know to fly?
5. सोहन को खाना पकाना क्यों नहीं आता है?
Why does he not know how to cut fruits?
6. पवन को गाड़ी चलाने क्यों नहीं आती है?
Why does Pawan not know how to drive?
7. आपको गाना क्यों नहीं आता है?
Why don’t you know the song?
8. उसे उर्दू पढ़ने कैसे आती है?
How does she know how to read Urdu?
Read also:
- 100 Sentences of Simple Future Tense in Hindi - June 6, 2024
- Present Tense in Hindi – परिभाषा, प्रकार तथा उदाहरण - March 17, 2024
- Personal Pronoun in Hindi – Definition, Examples and Rules - March 8, 2024
Ram is good bro