Present Continuous Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises

Present Continuous Tense in Hindi, rules, examples, exercises in Hindi,  Present Continuous Tense translation rules in Hindi. प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी। प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के नियम उदाहरण तथा एक्सरसाइज हिंदी में। वर्तमान अपूर्ण काल हिंदी में सीखिए।

Present Continuous Tense को हिंदी में सीखने के लिए सबसे पहले हमें इस टेंस की पहचान, मुख्य क्रिया, सहायक क्रिया तथा उदाहरणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इन सभी की जानकारी होने के बाद आपको टेंस सीखने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

यदि आप टेंस सीख रहे हैं तो आपको टेंस क्रम से सीखना चाहिए सबसे पहले आपको Present Indefinite Tense सीखना चाहिए। उसके बाद Present Continuous Tense in Hindi सीखना चाहिए। क्रम में टेंस सीखने से जल्दी समझ आते हैं।

इस पोस्ट के द्वारा आप Present Tense के दूसरे भाग प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस (Present Continuous Tense) के सभी साधारण नकारात्मक तथा प्रश्नवाचक वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में बनाना सीखेंगे।

Present Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense से हमें किसी ऐसे कार्य या घटना के वर्तमान में जारी होने का पता चलता है वह कार्य या घटना जो हमारी आंखों के सामने हो रहा हो। Present Continuous Tense में किसी कार्य या घटना का अपूर्ण होना पाया जाता है। इस टेंस को Present Progressive Tense के नाम से भी जाना जाता है। जैसे – राम पत्र लिख रहा है। सोहन गाना गा रहा है।

हिंदी में Continuous का अर्थ जारी होना या बिना रुके निरंतर होना होता है। इस Tense में कर्ता द्वारा कोई कार्य किया जाता है और बोलने के समय वह कार्य हमारी आंखों के सामने हो रहा होता है। उसी कार्य को इस Tense में अपूर्ण माना जाता है अतः इस टेंस का अर्थ हिंदी में अपूर्ण वर्तमान काल होता है।

Read also:

Present Continuous Tense की पहचान

हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं, हुआ है आदि आते हैं। किसी कार्य का लगातार जारी होना पाया जाता है। इस Present Continuous Tense को हिंदी में वर्तमान अपूर्ण काल कहते हैं। जैसे;

  • मैं लिख रहा हूं। (I am writing)
  • हम खेल रहे हैं। (We are playing.)
  • तुम जा रहे हो। (You are going.)
  • वे आ रहे हैं। (They are coming.)
  • वह बैठा हुआ है। (He is sitting.)
  • वह कल आगरा जा रहा है। (He is going to Agra.)
  • पंछी उड़ रहे हैं। (The birds are flying.)
  • बे हंस रहे हैं। (They are laughing.)
  • आदमी बैठा हुआ है। (The man is sitting.)

उपरोक्त वाक्यों में क्रियाओं के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं आदि शब्द जुड़े हुए हैं। अतः इनसे स्पष्ट होता है कि ये वाक्य Present Continuous Tense के हैं। अगर आप सबसे आखरी वाले वाक्य को देखेंगे तो उसमें किसी व्यक्ति के कहीं जाने की बात कही जा रही है वह कल कहीं जा रहा है। इससे यह ज्ञात होता है कि इस वाक्य में घटना अभी हमारी आंखों के सामने नहीं घट रही है यह आने वाले भविष्य में घटेगी अर्थात यह Tense Future Reference के लिए भी प्रयोग किया जाता है। Present Continuous Tense Examples in Hindi से संबंधित सभी वाक्यों के स्ट्रक्चर को आगे दिया गया है।

मुख्य क्रिया (Main Verb)

Present Continuous Tense की मुख्य क्रिया की I Form का प्रयोग करते हैं। इसके साथ ing भी जोड़ते हैं। जैसे;

  • Go – going
  • Eat – eating
  • Drive – Driving
  • Fly – Flying
Main verb में ing जोड़ने के नियम

(1) यदि किसी Verb के अंत में कोई व्यंजन (consonant) आए और उससे पहले कोई Vowel आये तो आखरी Letter को Double करके उसमें ing जोड़ते हैं। जैसे;

  • Dig +ing = Digging
  • Cut + ing = Cutting
  • Hit + ing = Hitting
  • Begin + ing = Beginning
  • Put + ing = Putting
  • Set + ing = Setting

(2) यदि किसी Verb के अंत में ‘ie’ जुड़ा हो, तो ie की जगह y लगाकर ing जोड़ देते हैं। जैसे;

  • Lie + ing = Lying
  • Vie +ing = Vying
  • Tie + ing = Tying
  • Die + ing = Dying

(3) जिन Verbs के अंतिम Letter ‘ e ‘ हो तो को ‘ e’ को हटाकर ing जोड़ा जाता है। जैसे;

  • Drive + ing = Driving
  • Leave + ing = Leaving
  • Write + ing = Writing
  • Save + ing = Saving
  • Live + ing = Living
  • Dive + ing = Diving

(4) यदि verb के अंत में ee आये तो उसमें e नहीं हटाते हैं और उसमें ing जोड़ देते हैं।

  • See – Seeing
  • Agree – Agreeing
  • Flee – Fleeing
  • Disagree – Disagreeing

सहायक क्रिया (Helping Verb)

इस टेंस की सहायक क्रिया (Helping Verb) is, am, are होती है।

(1) Singular Subjects (Singular Nouns या Pronouns) के साथ is का प्रयोग करते हैं।

  • He is running.
  • She is weeping.
  • It is raining.
  • Ramu is going
  • The cow is grazing.
  • The boy is swimming.
  • The girl is dancing.

(2) Plural Subjects (Plural Nouns या  Pronouns) के साथ are का प्रयोग करते हैं।

  • You are waiting.
  • We are playing.
  • They are coming.
  • The boys are cleaning.
  • The girls are singing.
  • The boys are reading.
  • Those dogs are barking.

(3) Am का प्रयोग I के साथ किया जाता है।

  • I am studying.
  • I am walking.

ऊपर दिए गए sentences में singular subjects (एकवचन कर्ता) के साथ is का प्रयोग किया गया है तथा Plural Subjects (बहुवचन कर्ता) के साथ are का प्रयोग किया गया है तथा I के साथ am का प्रयोग किया गया है।

Present Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Present Continuous Tense in Hindi

Read also;

Affirmative Sentences (साधारण वाक्य)

Affirmative sentence बनाने के लिए नीचे sentence structure दिया गया है। इसके अनुसार नीचे दिए गए steps को follow करते हैं।

  • हम subject को सबसे पहले रखते हैं।
  • उसके बाद कर्ता के अनुसार is, am या are का प्रयोग किया जाता है।
  • Helping Verb रखने के बाद हम मुख्य क्रिया की First form में ing जोड़कर रखते हैं।
  • अंत में verb के बाद object को रखते हैंं।
  • यदि वाक्य में कोई अन्य शब्द तो उन्हें वाक्य के अंत में रखते हैं।

Structure: Subject + is/am/are + verb I + ing + object + other words

Examples:

1. वह पतंग उड़ा रहा है।
He is flying a kite.

2. वह कहानी लिख रही है।
She is writing a story.

3. आज बरसात हो रही है।
It is raining today.

4. लड़का अपने कमरे में सो रहा है।
The boy is sleeping in his room.

5. गाय घास खा रही है।
The cow is eating the grass.

6. वे मैदान में क्रिकेट खेल रहे हैं।
They are playing cricket in the field.

7. तुम गणित के प्रश्न हल कर रहे हो।
You are solving the questions of mathematics.

8. मैं उसकी मदद कर रहा हूं।
I am helping him.

9. मेरे दादा जी इस समय रामायण पढ़ रहे हैं।
My grandfather is reading the Ramayana now.

10. ये लड़के शोर कर रहे हैं।
These boys are making a noise.

11. तुम्हारे दादा जी छाता खरीद रहे हैं।
Your grandfather is buying a new umbrella.

12. वह पानी ला रहा है।
He is bringing water.

13. वैज्ञानिक कोरोनावायरस की वैक्सीन की खोज कर रहे हैं।
Scientists are searching for the coronavirus vaccine.

14. लोग इस जंगल से होकर जा रहे हैं।
People are going through this forest.

15. कोई दरवाजा खटखटा रहा है।
Someone is knocking at the door.

16. आज वह अपने गांव जा रहा है।
He is going to his village today.

17. श्याम अपनी गलती मान रहा है।
Shyam is accepting his mistake.

18. तुम्हारा भाई नई कंपनी की स्थापना कर रहा है।
Your brother is establishing a new company.

19. पिताजी मंदिर में पूजा कर रहे हैं।
Father is worshipping in the temple.

20. सोहन नई तस्वीरें खरीद रहा है।
Sohan is buying the new pictures.

21. वे जंगल के जानवरों को पकड़ रहे हैं।
They are capturing the animals of the forest.

22. राजा आक्रमण करने की तैयारी कर रहा है।
The king is preparing to attack.

23. वह 5:00 बजे फल तोड़ने जा रहा है।
He is going to pluck fruits at 5:00 o’clock.

24. सोहन जंगल से लकड़िया ला रहा है।
Sohan is bringing wood from the forest.

25. यह अभ्यर्थी अपने इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं।
These candidates are preparing for their interview.

💡Note यदि किसी वाक्य में ‘हुआ है’ आया है तो वाक्य को अंग्रेजी में निम्न प्रकार से बनाते हैं।
जैसे –
मैं अपने मित्रों के साथ बैठा हुआ हूं।
मैं अपने मित्रों के साथ बैठा हूं।
I am sitting with my friends.
बच्चा अभी सोया हुआ है।
बच्चा अभी सो रहा है।
The child is sleeping now.

Read also:

Negative Sentences of Present Continuous Tense

नकारात्मक वाक्य उन वाक्यों कहा जाता है, जिनमें नहीं या ना जैसे शब्दों का प्रयोग होता है। नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए Sentence Structure तथा rules नीचे दिया गया है।

  • सबसे पहले वाक्य का subject रखते हैं।
  • उसके बाद कर्ता के अनुसार helping verb ‘is/am/are रखते हैं।
  • Is/am/are के बाद not रखते हैं।
  • अब मुख्य क्रिया की first form में ing जोड़ कर रखते हैं।
  • इसके बाद कर्म (object) रखते हैं।
  • अब अन्य शब्दों (other words) को लिखते हैं।
  • अंत में full stop लगाते हैं।

Structure: Subject + is/am/are + not + verb I + ing + object + other words

Examples:

1. वह अपने गांव नहीं जा रहा है।
He is not going to his village.

2. वह रसोई में खाना नहीं पका रही है।
She is not cooking the food in the kitchen.

3. रेखा अपना पाठ याद नहीं कर रही है।
Rekha is not learning her lesson.

4. रोहन इस समय गाने नहीं सुन रहा है।
Rohan is not listening to the songs now.

5. तुम विद्यालय नहीं जा रहे हो।
You are not going to school.

6. हम सड़क पर नहीं दौड़ रहे हैं।
We are not running on the road.

7. किसान फसल नहीं काट रहे हैं।
The farmers are not reaping the crops.

8. जानवर नहीं दौड़ रहे हैं।
The animals are not running.

9. बच्चे विद्यालय से नहीं लौट रहे हैं।
The children are not returning from the school.

10. ड्राइवर स्कूल बस धीरे नहीं चला रहा है।
Th driver is not driving the school bus slowly.

11. वह कंपनी के नियमों को नहीं समझा रहा है।
He is not explaining the rules of company.

12. कुछ लोग उसे गाली दे रहे हैं।
Some people are abusing him.

13. तुम्हारा परिवार आज दिल्ली नहीं जा रहा है।
Your family is not going to Delhi today.

14. उसकी छोटी बहन अपने कपड़े नहीं दे रही है।
His younger sister is not washing her clothes.

15. हमारे देश के प्रधानमंत्री आज भाषण नहीं दे रहे हैं।
The prime minister of our country is not delivering a speech today.

16. मैं हिंदी में प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस नहीं सीख रहा हूं।
I am not learning the present continuous tense in Hindi.

16. शिकारी जंगल में नहीं भटक रहा है।
The Hunter is not wandering in the forest.

17. मेरे पड़ोसी का कुत्ता आज नहीं भोंक रहा है।
My neighbor’s dog is not barking today.

18. वह आज कहानी नहीं सुना रहा है।
He is not telling a story today.

19. लड़के यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
The boys are not playing this match.

20. श्याम आपको सच नहीं बता रहा है।
Shyam is not telling you the truth.

21. श्याम कल मुंबई नहीं जा रहा है।
Shyam is not going to Mumbai tomorrow.

22. वह मुझे सही सलाह नहीं दे रहा है।
He is not giving me the right advice.

23. विक्रम अपनी कार नहीं बेच रहा है।
Vikram is not selling his car.

24. राजू आप को आमंत्रित नहीं कर रहा है।
Raju is not inviting you.

25. अब मैं इस नगर में नहीं रह रहा हूं।
I am no longer living in this city.

Read also:

Interrogative Sentences of Present Continuous Tense

Present Continuous Tense की प्रश्नवाचक वाक्य बनाने के दो दो तरह के होते हैं पहले Yes-No Type Questions तथा दूसरे Wh-word Type Questions.

Yes-No Type Interrogative Sentences

यदि हिंदी प्रश्नवाचक वाक्य ‘क्या’ शब्द से शुरू है तो उसकी अंग्रेजी ना लगा कर Subject के अनुसार हेल्पिंग वर्ब को वाक्य के प्रारंभ में लिखते हैं।

  • सबसे पहले कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया is/am/are को ‘क्या’ की अंग्रेजी की जगह रखते हैं।
  • उसके बाद कर्ता (subject) रखते हैं
  • कर्ता के बाद मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing जोड़ कर रखते हैं।
  • अब कर्म (object) रखते हैं
  • कर्म के बाद अन्य शब्दों (other words) को रखते हैं
  • अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (question mark) लगाते हैं।

Structure: Is/Am/Are + subject + verb I + ing + object + other words + ?

Examples:

1. क्या वह सो रहा है?
Is he sleeping?

2. क्या राधा मुझे बुला रही है?
Is Radha calling me?

3. क्या आज बरसात हो रही है?
Is it raining today?

4. क्या लड़का रो रहा है?
Is the boy weeping?

5. क्या वे हंस रहे हैं?
Are they laughing?

6. क्या हम फिल्म देख रहे हैं?
Are we watching the film?

7. क्या बच्चे शोर कर रहे हैं?
Are the children making a noise?

8. क्या बंदर आम खा रहा है?
Is the monkey eating a mango?

9. क्या जानवर नदी पार कर रहे हैं?
Are the animals crossing the river?

10. क्या तुम्हारा मित्र तुम्हारी मदद कर रहा है?
Is your friend helping you?

11. क्या श्याम इस बड़ी कंपनी में काम कर रहा है?
Is Shyam working in this big company?

12. क्या तुम इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हो?
Are you preparing for an interview?

13. क्या वह topprnation.in से अंग्रेजी सीख रहा है?
Is he learning English from topprnation.in?

14. क्या मोहन हवाई जहाज से आगरा जा रहा है?
Is Mohan going to Agra by aeroplane?

15. क्या लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं?
Are the people praising him?

16. क्या मंत्रीजी भाषण दे रहे हैं?
Is the minister delivering a speech?

17. क्या तुम कल कार्यालय जा रहे हो?
Are you going to the office tomorrow?

18. क्या वह अपनी कार पानी से धो रहा है?
Is he washing his car with water?

19. क्या वे टेंस सीख रहे हैं?
Are they learning tense?

20. क्या आप अंग्रेजी साहित्य पढ़ रहे हो?
Are you reading the English literature?

21. क्या जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं?
Are the animals ruining the crops?

22. क्या तुम्हारे शहर में ओले गिर रहे हैं?
Is hail falling in your city?

23. क्या मैं तुम्हें इतिहास पढ़ा रहा हूं?
Am I teaching you history?

24. क्या तुम कल पार्टी में जा रहे हो?
Are you going to the party tomorrow?

25. क्या चोर बैंक से पैसे चुरा रहे हैं?
Are the thieves stealing money from the bank?

Wh-words Interrogative Sentences

Present Continuous Tense के Hindi वाक्यों के बीच में जब कोई प्रश्नवाचक शब्द आता है तो वह वाक्य wh-word type question कहलाता है। ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए नीचे दिए गए सेंटेंस स्ट्रक्चर तथा नियमों को फॉलो करते हैं।

  • यदि कोई ‘प्रश्नवाचक शब्द’ वाक्य के बीच में आए तो उस प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी वाक्य के प्रारंभ में लगाते हैं।
  • सबसे पहले हिंदी वाक्य में आए हुए प्रश्न वाचक शब्द की अंग्रेजी रखते हैं।
  • उसके बाद कर्ता के अनुसार is/am/are रखते हैं।
  • अब subject रखते हैं।
  • सब्जेक्ट के बाद मुख्य क्रिया verb I में ing जोड़कर लिखते हैं।
  • मुख्य क्रिया के बाद कर्म रखते हैं।
  • कर्म के बाद अन्य शब्द रखते हैं
  • वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हैं।

Structure: Wh-word + Is/am/are + subject + verb I + ing + object + other words + ?

Examples:

1. राजीव क्यों हंस रहा है?
Why is Rajeev laughing?

2. तुम कहां जा रहे हो?
Where are you going?

3. वे क्या कर रहे हैं?
What are they doing?

4. हम यहां क्या कर रहे हैं?
What are we doing here?

5. माली पौधों को पानी कब दे रहा है?
When is the gardener watering the plants?

6. राजा अपने दुश्मनों पर आक्रमण कैसे कर रहा है?
How is the king attacking his enemies?

7. यह लड़का कहां जा रहा है?
Where is this boy going?

8. मैं तुम्हें क्या दे रहा हूं?
What am I giving you?

9. तुम्हें कौन बुला रहा है?
Who is calling you?

10. वे किसे ढूंढ रहे हैं?
Whom are they searching?

11. उस पर कौन हंस रहा है?
Who is laughing at him?

12. कौन सी लड़की कमरा साफ कर रही है?
Which girl is cleaning the room?

13. तुम्हारे पिताजी तुम्हारे लिए कौन सी गाड़ी खरीद रहे हैं?
Which car is your father buying for you?

14. वह किसे बुला रहा है?
Who is he calling?

15. हमारा इंतजार कौन कर रहा है?
Who is waiting for us?

16. बे इस नए घर को क्यों बेच रहे?
Why are they selling this new house?

17. तुम अंग्रेजी बोलना कैसे सीख रहे हो?
How are you learning to speak English?

18. वह तुमसे कितना धन मांग रहा है?
How much money is he demanding from you?

19. कंपनी आपको कितना वेतन दे रही है?
How much is the company paying you?

20. वह कितने बजे अधिकारियों से मिलने जा रहा है?
At what time is he going to meet the officials?

21. तुम बच्चों को कैसी कहानियां सुना रहे हो?
What stories are you telling children?

22. वह डरावनी फिल्में क्यों देख रहा है?
Why is he watching horror movies?

23. रोहित विश्वविद्यालय में क्या पढ़ रहा है?
What is Rohit studying in the university?

24. इस पाठ का अनुवाद तुम किस भाषा में कर रहे हो?
In what language are you translating this text?

25. यह परीक्षार्थी अपनी परीक्षा रद्द क्यों कर रहे हैं?
Why are these examinees canceling their exams?

इसे भी पढ़ें:

Interrogative Negative Sentences of Present Continuous Tense

जो वाक्य क्या से शुरू होते हैं तथा उनमें नहीं शब्द आता है या जिन वाक्यों के बीच में प्रश्नवाचक शब्द आता है तथा नहीं भी आता है। ऐसे वाक्य Present Continuous Tense के Interrogative Negative Sentences कहलाते हैं।

ऐसे वाक्यों को बनाने के लिए हमें subject के बाद Not का प्रयोग करना पड़ता है तथा बचे हुए परिवर्तन ऊपर दिए गए नियमों के अनुसार किए जाते हैं।

Yes-No Type Negative Questions (क्या वाले नकारात्मक वाक्य)

Examples:

1. क्या तुम उसकी मदद नहीं कर रहे हो?
Are you not helping him?

2. क्या वह आज अंग्रेजी नहीं पढ़ रहा है?
Is he not reading English today?

3. क्या तुम रामायण नहीं पढ़ रहे हो ?
Are you not reading English?

4. क्या वे मैदान में नहीं खेल रहे हैं?
Are they not playing in the field?

5. तुम अपना पाठ याद क्यों नहीं कर रहे हो?
Why are you not learning your lesson?

6. क्या शिकारी शिकार नहीं कर रहा है?
Is the hunter not hunting?

7. क्या राजा अपने दुश्मनों को माफ नहीं कर रहा है?
Is the king not forgiving his enemies?

8. क्या भारत के प्रधानमंत्री जी लाल किले पर भाषण नहीं दे रहे हैं?
Isn’t the Prime Minister of India giving a speech at the Red Fort?

9. क्या तुम इस अजनबी व्यक्ति से झगड़ा नहीं कर रहे हो? Aren’t you quarreling with this stranger?

10. क्या वह कानपुर से वापस नहीं आ रहा है?
Is he not coming back from Kanpur?

Wh-word Type Negative Questions (प्रश्नवाचक शब्द वाले नकारात्मक वाक्य)

1. वे अपने अभिभावकों से बात क्यों नहीं कर रहे हैं?
Why are they not talking to their parents?

2. अब बारिश क्यों नहीं हो रही है?
Why is it not raining now?

3. कौन तुम्हारी सहायता नहीं कर रहा है?
Who is not helping you?

4. वे रास्ते से क्यों नहीं हट रहे हैं?
Why are they not getting out of the way?

5. तुम्हारी समस्या को कौन नहीं सुलझा रहा है?
Who is not solving your problem?

6. वह आज विद्यालय क्यों नहीं जा रहा है?
Why is he not going to school today?

7. तुम्हारे दादा जी क्यों नहीं टहल रहे हैं?
Why is your grandfather not taking a walk?

8. वह बाजार से कौन सी पुस्तके नहीं खरीद रहा है?
Which books is he not buying from the market?

9. तुम उसे अंदर क्यों नहीं जाने दे रहे हो?
Why are you not letting him in?

10. इस कंपनी का मालिक हमारा वेतन क्यों नहीं दे रहा है?
Why is the owner of this company not paying our salary?

Present Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Present Continuous Tense Examples in Hindi

Uses of Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense का प्रयोग निम्नलिखित बातों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, इन्हें ध्यान से पढ़ें और समझें:

(A) Present Continuous Tense से हमें पता चलता है कि कोई कार्य अभी जारी है और पूरा नहीं हुआ है अर्थात अपूर्ण है।

जैसे;

1. वह खाना पका रही है।
She is cooking the food.

2. बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं।
The children are playing cricket.

3. सूर्य पश्चिम में छिप रहा है।
The sun is setting in the west.

4. लड़कियां शोर कर रही हैं।
The girls are making a noise.

5. राजू अपने कपड़े धो रहा है।
Raju is washing his clothes.

6. सोहन चाकू खरीद रहा है।
Sohan is buying a knife.

7. मैं आपको उर्दू सिखा रहा हूं।
I am teaching you Urdu.

8. वह इस समय जंगल में भटक रहा है।
He is currently wandering in the forest.

9. सीमा अभी जादू दिखा रही है।
Seema is showing the magic now.

10. श्याम अपने घर की पुताई कर रहा है।
Shyam is painting his house.

(B) Present Continuous Tense के प्रयोग से किसी ऐसे अस्थाई कार्य का वर्णन करते करते हैं जो वास्तव में सामने नहीं हो रहा हो, लेकिन हो रहा है।

जैसे;

1. वे किराए के घर में रह रहे हैं।
They are living in the rented house.

2. मेरा भाई महाभारत पढ़ रहा है।
My brother is reading the Mahabharata.

3. मैं आजकल उपन्यास पढ़ रहा हूं।
I am reading a novel these days.

4. श्याम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ा रहा है।
He is not going to work these days.

5. वह आजकल काम पर नहीं जा रहा है।
He is not going to work these days.

Note – ऊपर दिए हुए वाक्यों से पता चलता है कि बोलते समय यह काम नहीं हो रहा है लेकिन उपयुक्त समय के आसपास हो रहा है।

(C) Present Continuous Tense का प्रयोग उस कार्य के लिए होता है जिसके निकट भविष्य में होने की योजना पहले ही कर दी गई हो अर्थात वह कार्य पूर्व-सुनियोजित है।

जैसे;

1. मैं आज रात दिल्ली जा रहा हूं।
I am going to New Delhi tonight.

2. तुम्हारा भाई कल घर आ रहा है।
Your brother is coming home tomorrow.

3. भारत के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।
The prime minister of India is going to Australia next week.

4. मेरी पत्नी इस शाम को गा रही है।
My wife is singing this evening.

5. वह कल पटना के लिए निकल रहा है।
He is leaving for Patna tomorrow.

इसे भी पढ़ें:

Adverb in Hindi – Kinds and Examples

(C) Present Continuous Tense का प्रयोग इरादा (intention) या संभावना (possibility) का बोध कराने के लिए is/am/are + going to का प्रयोग होता है।

जैसे;

1. मैं एक कार खरीदने जा रहा हूं।
I am going to buy a car. (इरादा)

2. वह पाठ याद करने जा रहा है।
He is going to learn the lesson. (इरादा)

3. बरसात होने जा रही है।
It is going to rain. (संभावना)

4. श्याम लड़ने जा रहा है।
Shyam is going to fight. (संभावना)

5. मैं अब टीवी देखने जा रहा हूं। (इरादा)
I am going to watch tv.

(E) निम्नलिखित क्रियाओं का प्रयोग Present Continuous Tense में नहीं होता है। इनका प्रयोग Present Indefinite Tense में होता है।

जैसे – see, hear, smell, taste, seem, look, love, hate, like, feel, hope, accept, admit, believe, know, trust, have,own, contain, need, etc.

Present Continuous Tense in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Use of Present Continuous Tense

Present Continuous Tense Examples in Hindi (Sentences)

1. वह उसे गालियां दे रहा है।
He is abusing him.

2. वकील साहब हमें सलाह दे रहे हैं।
The lawyer is advising us.

3. पिताजी जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
Father is not allowing to go.

4. मैनेजर नए लोगों को नियुक्त कर रहा है।
Manager is hiring new people.

5. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है।
The police are arresting the criminals.

6. छात्र अपने उत्तर नहीं दे रहे हैं।
Students are not giving their answers.

7. यात्री स्टेशन पर पहुंच रहे हैं।
Passengers are arriving at the station.

8. क्या आप कुछ पूछ रहे हो?
Are you asking something?

9. क्या वह नदी में नहा रहा है?
Is he taking a bath in the river?

10. क्या तुम पानी में तैर रहे हो?
Are you swimming in water?

11. क्या वह जानवरों को गोली मार रहा है?
Is he shooting animals?

12. क्या बच्चे अपना काम पूरा कर रहे हैं?
Are the children getting their work done?

13. सेना अपने देश की रक्षा कर रही है।
The army is defending its country.

14. बंदर पेड़ पर चढ़ा रहे हैं।
Monkeys are climbing on the tree.

15. औरतें नदी से पानी ला रही हैं।
The women are fetching water from the river.

16. क्या मैनेजर अपने पद से इस्तीफा दे रहा है?
Is the manager resigning from his post?

17. ये लोग जनता को लूट रहे हैं।
These people are looting the public.

18. मोची मेरे जूतों की मरम्मत कर रहा है।
The cobbler is repairing my shoes.

19. खिलाड़ी अपने अपने घोड़े दौड़ा रहे हैं।
Players are racing their own horses.

20. तुम मुझे अपना फोन क्यों दे रहे हो?
Why are you giving your phone to me?

21. जज साहब अपराधियों को सजा नहीं दे रहे हैं।
The judges are not punishing the criminals.

22. वह अपनी नौकरी क्यों नहीं छोड़ रहा है?
Why is he not quitting his job?

23. तुम यह काम क्यों समाप्त नहीं कर रहे हो?
Why are you not finishing this work?

24. राजा मुझसे वादा कर रहा है।
The king is promising me.

25. तुम अब कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो?
Which exam are you preparing for now?

26. सैनिक जंगल में क्या बचा रहे हैं?
What are the soldiers saving in the jungle?

27. लोग मैच कहां देख रहे हैं?
Where are people watching the match?

28. धोबी यह कपड़े क्यों नहीं हो रहा है?
Why is the washer not doing this clothes?

30. वे अब यह खेल शुरू कर रहे हैं।
They are starting this game now.

31. तुम अपने माता-पिता की बात क्यों नहीं मान रहे हो?
Why are you not listening to your parents?

32. वह अब इस कहानी का हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद क्यों नहीं कर रहा है?
Why is he not translating this story from Hindi to English now?

33. राजा अपने सैनिकों के साथ दूसरे देश पर आक्रमण क्यों नहीं कर रहा है?
Why is the king not attacking the other country with his soldiers?

34. क्या आपका कुत्ता अजनबी यों पर नहीं भोंक रहा है?
Is your dog not barking at strangers like this?

35. क्या यह शिकारी जंगल के जानवरों को नहीं पकड़ रहा है?
Is this hunter not catching the animals of the forest?

36. तुम अब लोगों की सहायता क्यों नहीं कर रहे हो? Why are you not helping people anymore

37. इन किसानों से पैसे क्यों वसूल रहा है?
Why is he extorting money from these farmers?

38. आपको यहां कंपनी स्थापित करने की सलाह कौन दे रहा है?
Who is advising you to set up the company here?

39. राजा का मंत्री राजा को गलत रास्ते पर क्यों ले जा रहा है?
Why is the king’s minister taking the king to the wrong path?

40. हमारा देश भारत अब दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है।
Our country India is now progressing day by day.

Read also:

Present Continuous Tense Exercises in Hindi (Hindi to English translation)

यहां Present continuous tense की Hindi to English Translation Exercises दी जा रही हैं। Translate the following sentences into English. (निम्नलिखित वाक्यों का अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए)

Present Continuous Tense Exercise in Hindi – 1

1. वह रो रहा है।
2. तुम पढ़ रहे हो।
3. मैं किताब खरीद रहा हूं।
4. राजा लड़ रहा है।
5. किसान खेत जोत रहे हैं।
6. बच्चे खेल रहे हैं।
7. तारे चमक रहे हैं।
8. मैं बोल रहा हूं।
9. पवन कपड़े धो रहा है।
10. मैं खाना पका रही हूं।
11. गाय पानी पी रही है।
12. हम दौड़ रहे हैं।
13. बे नाच रहे हैं।
14. शेर दहाड़ रहा है।
15. पक्षी उड़ रहे हैं।
16. आदमी चल रहा है।
17. हवा चल रही है।
18. रवि लिख रहा है।
19. वह गा रही है।
20. मैं पढ़ा रहा हूं।

Answers of Exercise – 1

1. He is crying.
2. You are studying.
3. I am buying the book.
4. The king is fighting.
5. The farmers are cultivating fields.
6. The children are playing.
7. The stars are shining.
8. I am speaking.
9. Pawan is washing the clothes.
10. I am cooking.
11. The cow is drinking water.
12. We are running.
13. They are dancing.
14. The lion is roaring.
15. The birds are flying.
16. The man is walking.
17. The wind is blowing.
18. Ravi is writing.
19. She is singing.
20. I am teaching.

Exercise – 2

1. बच्चे कक्षा में शोर कर रहे हैं।
2. तुम अपनी कार चला रहे हो।
3. मैं तुम्हें कहानी सुना रहा हूं।
4. अध्यापक कक्षा में पढ़ा रहा है।
5. रेखा अपनी पुस्तक पढ़ रही है।
6. वे नदी पार कर रहे हैं।
7. उसका कुत्ता भौंक रहा है।
8. सूर्य पूरब में निकल रहा है।
9. हम गरीबों की मदद कर रहे हैं।
10. वे अपने दादाजी के साथ ताजमहल देखने जा रहे हैं।
11. लोग अपना घर सजा रहें हैं।
12. आज बहुत जोर से वर्षा हो रही है।
13. वह खाना पका रही है।
14. मेरा मित्र कल दिल्ली जा रहा है।
15. वह उपन्यास पढ़ रहा है।
16. तुम गाली दे रहे हो।
17. दादा जी इस समय समाचार पत्र पढ़ रहे हैं।
18. मैं कल मुंबई जा रहा हूं।
19. श्याम भाषण नहीं दे रहा है।
20. हम मैदान में क्रिकेट खेल रहे हैं।

Answers of Exercise – 2

1. Children are making noise in the class.
2. You are driving your car.
3. I am telling you the story.
4. The teacher is teaching in the class.
5. Rekha is reading her book.
6. They are crossing the river.
7. His dog is barking.
8. The sun is rising in the east.
9. We are helping the poor.
10. He is going to see the Taj Mahal with his grandfather.
11. People are decorating their house.
12. Today it is raining very heavily.
13. She is cooking.
14. My friend is going to Delhi tomorrow.
15. He is reading a novel.
16. You are abusing.
17. Grandfather is currently reading the newspaper.
18. I am going to Mumbai tomorrow.
19. Shyam is not giving speech.
20. We are playing cricket in the field.

Exercise – 3

1. तुम शोर नहीं कर रहे हो।
2. वह फल नहीं खरीद रहा है।
3. बच्चे फूल नहीं तोड़ रहे हैं।
4. यह लोग झगड़ा कर रहे हैं।
5. माताजी खाना नहीं पका रही हैैं।
6. दादी कहानी नहीं सुना रही हैं।
7. मैं उसे नहीं पीट रहा हूं।
8. सोनू सड़क पर नहीं दौड़ रहा है।
9. तुम्हारा भाई पतंग नहीं उड़ा रहा है।
10. धोबी कपड़े नहीं हो रहा है।
11. मैं अंग्रेजी नहीं सीख रहा हूं।
12. छात्र गणित के प्रश्न हल नहीं कर रहे हैं।
13. वह पुस्तके नहीं खरीद रहा है।
14. राजू तुम्हारी मदद नहीं कर रहा है।
15. तुम घर नहीं सजा रहे हो।
16. वह गायें नहीं चला रहा है।
17. पंछी नहीं उड़ रहे हैं।
18. वे नदी में नहीं तैर रहे हैं।
19. वे खजाना नहीं ढूंढ रहे हैं।
20. अब बरसात नहीं हो रही है।

Answers of Exercise – 3

1. You are not making noise.
2. He is not buying fruits.
3. Children are not plucking flowers.
4. These people are quarreling.
5. Mother is not cooking food.
6. Grandmother is not telling the story.
7. I am not beating him.
8. Sonu is not running on the road.
9. Your brother is not flying a kite.
10. Washing clothes is not happening.
11. I am not learning English.
12. Students are not solving maths problems.
13. He is not buying books.
14. Raju is not helping you.
15. You are not decorating the house.
16. He is not driving the cows.
17. Birds are not flying.
18. They are not swimming in the river.
19. They are not looking for treasure.
20. It is not raining now.

Exercise – 4

1. क्या वह कपड़े धो रहा है?
2. क्या बच्चा हंस रहा है?
3. क्या चोर दौड़ रहा है?
4. क्या तुम अखबार पढ़ रहे हो?
5. क्या पिताजी ऑफिस जा रहे हैं?
6. क्या रेल गाड़ी समय पर आ रही है?
7. क्या वह बस से कानपुर जा रहा है?
8. क्या यह बस मुंबई जा रही है?
9. तुम ताजमहल देखने आगरा कब जा रहे हो?
10. बे अभी क्या कर रहे हैं?
11. तुम्हारी मदद क्यों कर रहा हैै?
12. तुम पैसे क्यों चला रहे हो?
13. वह गाली क्यों दे रहा है?
14. चाचा जी कब आ रहे हैं?
15. वह नदी में कैसे तैयार रहा हैै?
16. अब यह लड़का कहां जा रहा है?
17. तुम्हें कौन पीट रहा है?
18. उसे कौन बुला रहा है?
19. यह छात्र कौन सी पुस्तक पढ़ रहा है?
20. अध्यापक कक्षा में क्या पढ़ा रहा हैै?

Answers of Exercise – 4

1. Is he washing the clothes?
2. Is the child laughing?
3. Is the thief running?
4. Are you reading the newspaper?
5. Is Dad going to office?
6. Is the train arriving on time?
7. Is he going to Kanpur by bus?
8. Is this bus going to Mumbai?
9. When are you going to Agra to see the Taj Mahal?
10. What is Bey doing now?
11. Why is he helping you?
12. Why are you running out of money?
13. Why is he abusing?
14. When is uncle coming?
15. How has he been prepared in the river?
16. Where is this boy going now?
17. Who is beating you?
18. Who is calling him?
19. Which book is this student reading?
20. What is the teacher teaching in the class?

Exercise – 5

1. लड़का साइकिल क्यों नहीं चला रहा है?
2. पुलिस इन चोरों को कहां ले जा रही है?
3. तुम आज गाना क्यों नहीं गा रहे हो?
4. ड्राइवर गाड़ी क्यों नहीं चला रहा है?
5. यह बच्चा बात क्यों नहीं मान रहा है?
6. तुम अपने माता-पिता से बात क्यों नहीं कर रहे हो?
7. क्या वह अपने माता-पिता का सम्मान नहीं कर रहा है?
8. क्या वह अपना काम नहीं कर रहा है?
9. मोहन इन्हें पैसे नहीं दे रहा है?
10. क्या तुम आज अंग्रेजी नहीं पढ़ रहे हो?

Answers of Exercise – 5

1. Why is the boy not riding a bicycle?
2. Where is the police taking these thieves?
3. Why are you not singing today?
4. Why is the driver not driving?
5. Why is this child not listening?
6. Why are you not talking to your parents?
7. Is he not respecting his parents?
8. Is he not doing his job?
9. Mohan is not giving them money?
10. Are you not studying English today?

Conclusion

In this post, you have studied the present continuous tense in Hindi with Rules Examples and Exercises. After reading the rules and examples you should solves Hindi to English Translation Exercises that are given above. If you want to learn Present continuous tense seriously, you must read the rules again and again. We hope you are satisfied with the content of this site.

Toppr Nation
Follow me

23 thoughts on “Present Continuous Tense in Hindi – Rules, Examples and Exercises”

  1. thankyou sir appne bhot ache se examples liye hai meri bhot achi tyari ho rahe haibss jldi se sikh kr main in comment ko bi english me post kruga thnks alots sir

    Reply
  2. Sir apne mare english achi karti phele mai ache se english nahi bol pata tha lakin fir mane is website se padhna sikha thank a lot sir you are great

    Reply
    • Sir apne mare english achi karti phele mai ache se english nahi bol pata tha lakin fir mane is website se padhna sikha to ab mai badhe ache se bolta hu english thanks a lot sir

      Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.