Articles A, An and The in Hindi: Definition, Rules & Examples

Articles A, An and The in Hindi: Definition, Rules & Examples. Definite and Indefinite Articles Rules in Hindi. Determiners A, An and The Rules and Examples in English Grammar.

English Language में केवल तीन Articles है; A तथा An तथा The. Articles का प्रयोग nouns से पहले करते हैं। जैसे;

  • This is a boy. (यह एक लड़का है।)
  • That is an elephant.  (वह एक हाथी है।)
  • I bought a pen. (मैंने एक कलम खरीदी।)
  • The sun is hot. (सूर्य गर्म है।)
  • She was opening the door. (वह दरवाजा खोल रही थी।)

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में गहरे काले रंग में लिखे हुए शब्द articles हैं। An तथा an का अर्थ हिंदी में एक या कोई होता है। The का प्रयोग किसी विशेष संज्ञा के लिए किया जाता है।

इस पोस्ट के माध्यम से आप Article A, An and The की definition, rules तथा examples सहित विस्तार से पढ़ेंगे। General English में a, an तथा the का प्रयोग Competitive English की तैयारी के लिए बहुत जरूरी है।

Articles A, An and The in Hindi: Definition, Rules & Examples
Articles A, An and The in Hindi: Definition, Rules & Examples

A, An and The Articles in Hindi

अंग्रेजी भाषा में केवल तीन Articles है; a , an तथा the इनका प्रयोग सदा किसी Noun से पूर्व होता है। इन Articles को Determiners भी कहा जाता है।
तीनों Articles को दो भागों में बांटा जाता है।

Indefinite Definite 
A, An The
  1. Indefinite Articles (अनिश्चित उपपद)
  2. Definite Article (निश्चित उपपद)

A & An Indefinite Articles in Hindi

Indefinite Articles के अंतर्गत a तथा an आते हैं और इनका प्रयोग किसी एकवचन (Singular Number) अनिश्चित संज्ञा से पूर्व होता है।

Use of A in Hindi (A का प्रयोग)

A का अर्थ है; ‘एक, कोई‘ – इसका प्रयोग ऐसे Nouns के पूर्व किया जाता है , तो किसी consonant (व्यंजन) से आरंभ हो या ऐसे vowel से आरंभ हो जिनका उच्चारण Consonant जैसा हो। भले ही उस शब्द से आरंभ में e या u हो तब भी उससे पूर्व a का ही प्रयोग होगा ; जैसे;

  • a boy
  • a unit
  • a year
  • a dog
  • a European
  • a week
  • a table
  • a university
  • a weak man
  • a one rupee note

Use of An in Hindi (An का प्रयोग)

An का अर्थ भी ‘एक या कोई‘ है। इसका प्रयोग ऐसे Noun के पूर्व किया जाता है , जो किसी vowel (a,e,i,o,u) से आरंभ हो या ऐसे consonant (M, F, N, X, S, L, H) से आरंभ हो , जो Vowel की ध्वनि दे।

(2) यदि कोई Noun h से आरंभ हो किंतु बोलते समय h Silent हो और Vowel (स्वर्ग) की ध्वनि आए, तब उससे पूर्व an ही जाएगा ; जैसे –

  • an ass
  • an umbrella
  • an M.P.
  • an hour
  • an egg
  • an M.L.A.
  • an honest boy
  • an inkpot
  • an heir
  • an F.I.R
  • an X-ray
  • an L.L.B
  • an NCC
  • an SDO

Correct Use of Articles – A and An

Rule: (1) किसी Singular Countable noun से पहले A/An का प्रयोग किया जाता है। यहां Countable का अर्थ है, जिसकी गिनती की जा सके। जैसे;

  • I have a cap. (मेरे पास एक टोपी है।)
  • She is a teacher. (वह एक अध्यापक है।)
  • This is an apple. (यह एक सेव है।)
  • You are an intelligent student. (तुम एक बुद्धिमान छात्र हो।)
  • It is an extremely hot place. (यह अत्यंत गर्म स्थान है।)

Remember: यदि किसी नाम से पहले कोई adjective है तो a या an का प्रयोग इससे पहले करते हैं। यदि कोई adverb इसके पूर्व आया है तो a/an का प्रयोग इससे पहले लगाते हैं।

Rule: (2) सामान्य रूप से Proper Noun से पूर्व A/An का प्रयोग नहीं होता है। लेकिन निम्न स्थिति में Proper Noun से पूर्व A/An का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे

  • This novel is written by a Sohan
  • This book is written by a Manoj Kumar.
  • A Mr Verma wants to meet you.
  • A Hariom has come to meet you.

Note: ऊपर दिए गए examples में Rohan, Manoj Kumar, Mr Verma तथा Hariom से पूर्व a का अर्थ ‘कोई/किसी’ है।

Rule: (3) Exclamatory Sentences में Singular Countable Noun के पहले a/an का प्रयोग होता है। जैसे;

  • What a place it is!
  • What an idea!
  • What a lovely day it is!

Rule: (4) A/an का प्रयोग ‘प्रति माह/ प्रति वस्तु कीमत’ के सन्दर्भ में प्रयोग करने पर A/An का प्रयोग किया जाता है।

  • My car runs 80 km an hour.
  • He sells sugar 40 rupees a kilo.
  • My father earns thirty thousand per month.
  • This car run

Rule: (5) किसी व्यक्ति के व्यवसाय (profession) से पहले a/an का प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • She is a teacher.
  • I am an SDO.
  • Mr. Rajesh is an MLA of our town.
  • Mohan is a car driver.
  • The girl is a singer.

Rule: (6) गिनती बताने वाले शब्दों से पहले a/an का प्रयोग होता है। जैसे;

  • She has a hundred books.
  • Have you a thousand rupees?
  • Do you walk three and a quarter kilometres daily?
  • I have a million subscribers on YouTube.
  • Father bought a dozen eggs last week.
  • Mohan purchased two and a half kilos potatoes.

Rule (7): किसी व्यक्ति को विशिष्ट पहचान के लिए भी a/an का प्रयोग करते हैं। ऐसा तभी होता है जब कोई proper noun का प्रयोग common noun की तरह प्रयोग होता है। जैसे;

  • Man Singh is a Hitler. (A despot like Hitler)
  • Mandela is a Gandhi. (As great as Gandhi)
  • Pawan Kumar is a second Dara Singh. (A wrestler as great as Dara Singh)

Rule (8): किसी वाक्य में क्रिया का प्रयोग संज्ञा की तरह होने पर a/an का प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • He is going for a walk.
  • Grandfather goes for a ride daily.
  • Mother is having a bath.
  • Did take a rest last night?
  • I want to have a drink.
  • Do you want to have a talk to her?

Rule (9): किसी जाति विशेष को वेट करने के लिए सिंगुलर काउंटेबल नाउन के पहले a/an का प्रयोग करते हैं। A/an का प्रयोग all (सब) के रूप में भी होता है। जैसे;

  • A parrot is bird.
  • An elephant is animal.
  • A cow is pet animal.
  • A goat has a tail. (A goat=All goats)
  • An owl sleeps in the day. (An owl= All owls)

Rule (10): Many/rather/quite/such के बाद यदि कोई Singular Noun आए तो उससे पहले a/an का प्रयोग करते हैं।

  • Many a woman cannot express their ideas.
  • That is rather a silly question.
  • We had quite an afternoon.
  • He is quite a good player of cricket.
  • This is such a shock!

Rule: (11): यदि most का प्रयोग very के अर्थ में होता है तो a प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • Ram is a most intelligent student.
  • She is a most beautiful girl.

Rule (12): यदि दो adjectives ‘and’ से जुड़े हो तथा एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो तो पहले आए हुए adjective पहले a/an का प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • I have a black and white goat.
  • She is an intelligent and honest girl.
  • Father bought a pink and white pant.

Rule (13): यदि दो adjectives ‘and’ से जुड़े हो तथा दो विभिन्न व्यक्तियों या वस्तुओं का बोध हो तो प्रत्येक आए हुए adjective पहले a/an का प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • A black and a white goat.
  • An intelligent and an honest girl.
  • A pink and a white pant.

Rule (14): यदि दो singular countable nouns ‘and’ से जुड़े हों तथा एक ही व्यक्ति का बोध कराएं तो पहले वाले Singular Noun से पहले a/an का प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • Mr Verma is a teacher and accountant.
  • I am a singer and actor.
  • My friend is an author and publisher.

Rule (15): यदि दो singular countable nouns ‘and’ से जुड़े हों तथा विभिन्न व्यक्तियों का बोध कराएं तो दोनों Singular Nouns से पहले a/an का प्रयोग करते हैं। जैसे;

  • A driver and a machanic have come here.
  • You will meet a manager and a director there.
  • I met a captain and a pilot on the ship.

Rule (16): कुछ phrases में a/an का प्रयोग होता है।

  • In a temper
  • to have a drink,
  • go for a walk,
  • have a good education,
  • make a foot,
  • tell a lie,
  • take a bath,
  • half a kilo,
  • a matter of chance.
  • In a fix,
  • in a hurry,
  • in a nutshell,
  • make a noise,
  • make a foot,
  • keep a secret,
  • as a rule,
  • at a discount,
  • at a stone’s throw,
  • a short while ago,
  • at a loss,
  • take a fancy to,
  • take an interest in

Read also:

Use of The – Definite Article in Hindi

इसके अंतर्गत केवल  The है। इसका प्रयोग किसी निश्चित एकवचन या बहुवचन संज्ञा से पूर्व होता है।

The का प्रयोग

1. ऐसे Noun से पूर्व जिसका वर्णन उस वाक्य से उससे पूर्व हो चुका हो और वह Noun निश्चित हो गया हो; जैसे —

  • I met a man. The man was a saint.
  • She has a pen. The pen is red.

2. यदि कोई Noun (Singular या Plural ) अपने संपूर्ण वर्ग या जाति का बोध कराएं ; जैसे;

  • The dog is a faithful animal.
  • The cow is a domestic animal.

3. ऐसे Nouns से पूर्व जो अपने प्रकार के अकेले अर्थात अद्वितीय है ; जैसे —-

  • The sun is hot.
  • The earth is round.

4. Adjective की Superlative Degree से पूर्व; जैसे-

  • He is the best boy of his class.
  • This is the cheapest pen.

5. नदियों, समुद्रों ,पर्वतों, द्वीपों के नामों से पूर्व; जैसे –

  • The Ganges
  • The Himalayas
  • The Bay of Bengal
  • The Indian ocean

6. राज्यों , देशों तथा भौगोलिक नामों से पूर्व ; जैसे –

  • The Punjab
  • The United States
  • The South pole

7. ऐतिहासिक , युगो, घटनाओं और प्रसिद्ध इमारतों के नामों से पूर्व ; जैसे –

  • The Middle Ages
  • The Republic Day
  • The Taj Mahal

8. समाचार – पत्रों तथा धार्मिक या महत्वपूर्ण पुस्तकों के नामों से पूर्व ; जैसे –

  • The Times of India
  • The Bible
    The Hindustan Times
  • The Indian Express
  • The Gita
  • The Ramayana
  • The Quran

9. किसी राष्ट्र, वर्ग या जाति के लोगों को दर्शाने वाले शब्दों से पूर्व; जैसे –

  • The Indians
  • The Hindus
  • The French
  • The Japanese
  • The Rich
  • The poor
  • The honest

Omission of Articles A, An and The

अब आप जानेंगे कि कहां Articles नहीं लगता है;

1. सामान्यतया Proper Noun के आगे article नहीं लगते हैं; जैसे

  • Paris is a beautiful city.
  • Delhi is the capital of India.
  • Mohan lives in America.
  • India is a big country in Asia.

लेकिन यदि Proper Noun का प्रयोग Common Noun की तरह किया जाता है तो article लगाते हैं; जैसे-

  • Chandigarh is the Paris of India.

2. यदि किसी noun के पहले proper noun’s हो, तो article नहीं लगता है; जैसे-

  • I saw Mohan’s cow.

3. जब किसी Abstract Noun द्वारा Feeling या Emotions को कथन की तरह व्यक्त किया जाता है, तो उसके आगे article नहीं लगता है; जैसे-

  • Honesty is the best policy.
  • Virtue is its own reward.

4. भाषा (Language) तथा विषय (Subject) के नाम के पहले Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

  • English is a global tongue.
  • Gujrati is a sweet language.
  • Mathematics is interesting.
  • I am learning French.

5. दिन तथा महीना के नाम के पहले Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

  • June is the hottest month.
  • It is Monday today.
  • November has thirty days.
  • Sunday is a holiday.

6. बीमारियों के नाम के पहले Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

  • He is suffering from jaundice.
  • Cholera is dangerous.
  • Polio must be uprooted.
  • Small pox is infectious.

परन्तु Plague, Gout (गठिया), Measles (चेचक) तथा Mumps (गलसुआ रोग) इत्यादि बीमारियों के पहले The का प्रयोग होता है।

7. पर्वो (Festivals), ऋतुओं (Seasons) के नाम के पहले Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

  • Deepawali/Holi/Durgapuja/Eid/Christmas is an important festival.
  • I shall go to Shimla in summer.
  • Rainy season is important for farmers.
  • Winter is a pleasant season.

(परन्तु in the winter/rainy/summer season का प्रयोग होता है।)

8. खेल-कूद/Games and sports) के नाम के पहले Atricles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

  • My children play football daily.
  • He likes cricket.
  • We don’t play Hockey there.

9. Possessive Adjectives (my, our, your, his, her, their & its) तथा Nouns in Possessive Case (Ram’s, Cow’s, girl’s, boy’s etc.) के बाद Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

  • This is my book.
  • This is Ram’s pen.
  • That is your house.
  • That is cow’s tail.

10. Common Noun Plural Number के साथ सामान्यतः Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे –

  • Cows give milk.
  • Tigers are fearful.
  • Dogs are faithful.
  • Children are naughty.

11. ऐसे Nouns जिनका प्रयोग व्यापक अर्थ में किया गया हो उनके पहले Articles का प्रयोग नहीं होता है। जैसे –

  • Man is mortal.
  • Time is money.
  • Example is better than precept.
  • Health is wealth.
  • Water is life.
  • Woman is man’s mate.

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से A, An तथा The के नियम तथा उदाहरण विस्तार से दिये गए हैं। Articles डिटरमिनर्स भी कहा जाता है अतः यह सभी विशेषण के उदाहरण हैं। यदि आप विशेषण के बारे में नहीं जानते हैं तो आप विशेषण के बारे में पहले जानकारी करें उसके बाद आप आर्टिकल्स को अच्छी तरह समझ सकते हैं। ऊपर दिए गए सभी नियमों को पढ़ने के बाद आप प्रैक्टिस के लिए एक्सरसाइज सॉल्व कर सकते हैं।

Toppr Nation
Follow me

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.