Use of Can in Hindi – Meaning Rules, Examples and Exercises | Can का प्रयोग

Can का प्रयोग हिंदी में सीखिए, Use of Can in Hindi, Rules, Examples, and Exercises. Can एक Modal Auxiliary Verb है। Can का प्रयोग वाक्यों में Ability, Capability और Permission के लिए करते हैं। Can in Hindi, Hindi meaning of Can. Learn how to use can in Hindi. Can का हिंदी अर्थ ‘सकना’ होता है।

Can का प्रयोग Hindi में सीखने के लिए सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि can का प्रयोग कब, कहां, कैसे और क्यों करते हैं। आप जानते हैं कि Can एक Modal Auxiliary Verb है तथा Modal Auxiliary Verb का प्रयोग भाषा को एक सुंदर रूप देने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Use of Can in Hindi - Meaning Rules, Examples and Exercises | Can का प्रयोग
Use of Can in Hindi

Read also: Auxiliary Verbs in Hindi

Use of Can in Hindi and Meaning

Can एक modal verb (रुपात्मक क्रिया) है। यह एक कॉमन शब्द है जिसे अक्सर हम अपनी बोलचाल की भाषा में प्रयोग करते हैं या कहीं न कहीं पढ़ने को मिलता है। Can का अर्थ हर जगह एक जैसा नहीं होता है। इसको हम अलग-अलग उद्देश्य के लिए प्रयोग करते हैं। चलिए सीखते हैं, Can का प्रयोग कैसे करते हैं। Can के बारे में जानने से पहले आप use of could in Hindi पढ़ सकते हैं।

Meaning of Can in Hindi

Can का Hindi Meaning ‘सकना’ होता है। हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में सकता है सकती है, सकते हैंं, सकता हूं आदि शब्द आते हैं।

जैसे –

  • वह दौड़ सकता है। (He can run.)
  • मैं नाच सकता हूं। (I can dance.)
  • तुम चल सकते हो। (You can walk.)
  • सीता गा सकती है। (Seeta can sing a song.)

Main Verb – Can के साथ Verb I का प्रयोग करते हैं।

Use of Can in Hindi in detail (Can का प्रयोग हिंदी में  विस्तार से)

Can का प्रयोग निम्नलिखित के लिए किया जाता है –

Rule – 1

Can का प्रयोग Power (शक्ति), Ability (योग्यता), Capacity/capability (क्षमता) के लिए करते हैं। जब कोई व्यक्ति अपने बल से किसी कार्य को कर सकता है तो वहां हम Can का प्रयोग करते हैं। यह मानसिक या शारीरिक बल हो सकता है। नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से पढ़ें –

Examples –

1. वह 100 किलो वजन उठा सकती है।
She can lift 100 kg.

2. वह तैर सकता है।
He can swim.

3. इस बोतल में 5 लीटर पानी भर सकता है।
This bottle contains in five litre water.

4. तुम्हारा भाई कार चला सकता है।
Your brother can drive the car.

5. श्याम फ्रेंच बोल सकता है।
Shyam can speak French.

6. मोहन तुम्हें हरा सकता है।
Mohan can defeat you.

7. मैं यह छड़ी तोड़ सकता हूं।
I can break this stick.

उपरोक्त वाक्यों में Subjects के द्वारा अलग-अलग कार्य किए जा रहे हैं। इन Subjects के साथ can का प्रयोग उनकी क्षमता, योग्यता एवं शक्ति को दिखाने के लिए किया गया।

Rule – 2

Can का प्रयोग permission के लिए किया जाता है।

Examples –

1. तुम अब जा सकते हो।
You can go now.

2. वे अब खेल सकते हैं।
They can play now.

3. क्या मैं तुम्हारा लैपटॉप प्रयोग कर सकता हूं?
Can I use your computer?

4. तुम यहां नहीं रुक सकते हो।
You cannot stop here

5. तुम यहां गाड़ी पार्क नहीं कर सकते हो।
You cannot park the car here.

Note: The meaning of these sentences is ‘be allowed to/be permitted to’

यदि वाक्य में Can का प्रयोग करके Permission ली या दी जा रही है तो ऐसे वाक्यों का अर्थ be allowed to/be permitted to होता है। नीचे दिए गए उदाहरणों से आप समझ सकते हैं।

  1. You can go now. तुम अब जा सकते हो।
  2. (You are allowed to go now. or You are permitted to go now.)
  3. You can use the computer now. तुम अब कंप्यूटर प्रयोग कर सकते हो।
  4. (You are permitted/allowed to use the computer now.)

Note – Can के स्थान पर May का प्रयोग Permission देने के लिए May अधिक उपयुक्त माना जाता है। अनुमति लेने के भाव को व्यक्त करने के लिए May का प्रयोग को ज्यादा बेहतर माना जाता है।

Read also:

Rule – 3

Theoretical Possibility (सैद्धांतिक संभावना) के लिए Can का प्रयोग करते हैं।

  • Fire can be dangerous. आग खतरनाक हो सकती है।
  • It can’t be true. यह सच नहीं हो सकता है।
  • Electricity can be dangerous. विद्युत खतरनाक हो सकती है।

Rule – 4 आदत या स्वभाव को प्रकट करने के लिए कैन का प्रयोग करते हैं।

  1. A deceitful person cannot harm us.
    धोखेबाज व्यक्ति हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
  2. An honest man cannot harm us.
    एक ईमानदार आदमी हमें कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकता है।

इन सभी में can का प्रयोग (use of can in Hindi) कैसे करते हैं यह समझने के लिए आगे ध्यान से पढ़ें। सभी तरह के वाक्यों के Sentence Structure नीचे दिए जा रहे हैं।

Affirmative Sentences

Structure – Subject + can + verb I + object + other words

Examples –

1. तुम कार चला सकते हो।
You can drive a car.

2. वह कविता याद कर सकता है।
We can learn a poem.

3. वे यह मैच जीत सकते हैं।
They can win this match.

4. राजा तुम्हें हरा सकता है।
The king can defeat you.

5. यह लड़की नाच सकती है।
This girl can dance.

6. मैं इस नदी को पार कर सकता हूं।
I can cross this river.

7. तुम जा सकते हो।
You can go.

8. वे यह काम कर सकते हैं।
They can do this work.

9. वह यह बक्सा उठा सकता है।
He can lift this box.

10. मैं उसकी मदद कर सकता हूं।
I can help him.

11. यह खतरनाक हो सकता है।
It can be dangerous.

12. हम इस नदी को पार कर सकते हैं।
We can cross this river.

13. मैं कंप्यूटर चला सकता हूं।
I can operate a computer.

14. वह हवाई जहाज उड़ा सकता है।
He can fly an aeroplane.

15. मैं यह थैला ले जा सकता हूं।
I can carry this bag.

16. तुम अंग्रेजी बोल सकते हो।
You can speak English.

17. वे पढ़ाई कर सकते हैं।
They can study.

18. वह हॉकी खेल सकता है।
He can play hockey.

19. मैं पियानो बजा सकता हूं।
I can play the piano.

20. वह खाना पका सकता है।
He can cook the food.

21. मैं बस चला सकता हूं।
I can drive a bus.

22. तुम उर्दू पढ़ सकते हो।
You can read Urdu.

23. मेरे दादाजी बिना छड़ी के चल सकते हैं।
My grandfather can work without stick.

24. उसका भाई हिंदी बोल सकता है।
His brother can speak English.

25. वह इस पत्थर को उठा सकता है।
He can lift stone.

Read also:

Negative Sentences

Structure – Subject + cannot + verb I + object + other words

RuleNegative Sentences में Cannot को मिलाकर लिखते हैं। Cannot का Contraction form can’t का प्रयोग भी कर सकते हैं।

Examples:

1. तुम यहां नहीं बैठ सकते हो।
You cannot sit here.

2. वह पतंग नहीं उड़ा सकता है।
He cannot fly the kite.

3. तुम्हारा ड्राइवर कार तेज नहीं चला सकता है।
Your driver can drive the car fast.

4. हम इस नदी को पार नहीं कर सकते हैं।
We cannot cross this river.

5. बे फल नहीं तोड़ सकते हैं।
They cannot pluck the fruits.

6. मैं यह प्रश्न हल नहीं कर सकता हूं।
I cannot solve this question.

7. तुम यहां धूम्रपान नहीं कर सकते हो।
You cannot smoke here.

8. मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता हूं।
I cannot help you.

9. राजा अपने दुश्मनों को नहीं हरा सकता है।
The king cannot defeat his enemies.

10. वह पत्र नहीं लिख सकता है।
He cannot write a letter.

11. हम यहां नहीं रुक सकते हैं।
We cannot stay here.

12. वे आगरा नहीं जा सकते हैं।
They cannot go to Agra.

13. तुम यहां कार पार्क नहीं कर सकते हो।
You cannot park the car here.

14. यह लड़की नहीं चल सकती है।
This girl cannot walk.

15. वह हिंदी नहीं पढ़ सकता है।
He cannot read Hindi.

Interrogative Sentences (Yes-No Type)

Structure – Can + subject + verb I + object + others words + ?

Examples –
1. क्या तुम वह आवाज सुन सकते हो?
Can you hear that sound?

2. क्या वह दौड़ सकता है?
Can he run?

3. क्या तुम्हारी छोटी बहन नाच सकती है?
Can your younger sister dance?

4. क्या मैं इस कार को चला सकता हूं?
Can I drive this car?

5. क्या तुम्हारे दादा जी अखबार पढ़ सकते हैं?
Can your grandfather read the newspaper?

6. क्या हम बिना पानी के जीवित रह सकते हैं?
Can we live without water?

7. क्या वह इस कार्य को कर सकता है?
Can he do this work?

8. क्या सोहन अंग्रेजी बोल सकता है?
Can Sohan speak English?

9. क्या मेरा मित्र यह कार चला सकता है?
Can my friend drive this car?

10. क्या तुम दौड़ सकते हो?
Can you run?

11. क्या तुम पत्थर को हटा सकते हो?
Can you remove this stone?

12. क्या वह इस पेड़ को काट सकता है?
Can he cut this tree?

13. क्या वे हॉकी खेल सकते हैं?
Can we play hockey?

14. क्या तुम मुझे लिफ्ट दे सकते हो?
Can you give me a lift?

15. क्या वह इस जंगल से होकर जा सकता है?
Can he go through this forest?

Interrogative Sentences (Wh-words)

Structure – Question word + can + subject + verb I + object + others words + ?

Examples –

1. वह क्या कर सकता है?
What can he do?

2. तुम कौन सा पत्थर उठा सकते हो?
Which stone can you lift?

3. वह क्या पढ़ा सकता है?
What can he teach?

4. वह कौन सी कार चला सकता है?
Which car can you drive?

5. दरवाजा कौन खोल सकता है?
Who can open the door?

6. राजेश क्या खरीद सकता है?
What can Rajesh buy?

7. वह कहां जा सकता है?
Where can he go?

8. तुम्हारे पिताजी तुम्हें क्या दे सकते हैं?
What can your father give you?

9. तुम यह कुर्सी क्यों तोड़ सकते हो?
Why can you break this chair?

10. इस गाड़ी को कौन सही कर सकता है?
Who can repair this car?

Read also:

Can Exercises in Hindi for Practice

ऊपर दिए गए Use of can व उदाहरण पढ़ने व समझने के बाद आपको नीचे दी गई एक्सरसाइज को हल करना है। इससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि आपने can के बारे में कितना सीख लिया है। नीचे दी गई एक्सरसाइज को हल करें और अपने आंसर नीचे दिए गए आंसर से मैच करें।

Exercise – 1

1. राम बहुत तेज दौड़ सकता है।
2. यह लड़की 50 किलो वजन उठा सकती है।
3. इस नदी को पार कर सकता हूं।
4. वह क्रिकेट खेल सकता है।
5. हम अंग्रेजी बोल सकते हैं।
6. वह व्रत रख सकता है।
7. मैं तुम्हें हरा सकता हूं।
8. यह छोटा बच्चा बोल सकता है।
9. वे गाड़ी चला सकते हैं।
10. हम दौड़ सकते हैं।

Exercise – 2

1. रेहान यह बक्सा नहीं उठा सकता है।
2. तुम यहां शराब नहीं पी सकते हो।
3. बच्चे यहां नहीं खेल सकते हैं।
4. तुम अस्पताल में धूम्रपान नहीं कर सकते हो।
5. तुम गाड़ी तेज नहीं चला सकते हो।
6. श्याम यह प्रश्न हल नहीं कर सकता है।
7. मैं तुम्हें नहीं पहचान सकते हैं।
8. तुम्हारे मित्र हमारी मदद नहीं कर सकते हैं।
9. लड़की पुस्तक नहीं पढ़ सकती है।
10. बच्चा नदी में नहीं तैर सकता है।

Exercise – 3

1. क्या तुम यह हवाई जहाज उड़ा सकते हो?
2. क्या तुम्हारा छोटा भाई अंग्रेजी पढ़ सकता है?
3. क्या वे मैच जीत सकते हैं?
4. विद्युत खतरनाक हो सकती है?
5. क्या बच्चे आग से खेल सकते हैं?
6. क्या हम यहां बैठ सकते हैं?
7. क्या मैं तुम्हारा कंप्यूटर इस्तेमाल कर सकता हूं?
8. वह कहां जा सकता है?
9. तुम पत्र क्यों नहीं पढ़ सकते हो?
10. क्या वह तुम्हें पैसे उधार नहीं दे सकता है?

Read also:

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Toppr Nation
Follow me

7 thoughts on “Use of Can in Hindi – Meaning Rules, Examples and Exercises | Can का प्रयोग”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

English Speaking Course PDF