Pronoun in Hindi – Meaning, Definition, Kinds of Pronouns and Examples

Pronoun in Hindi – Meaning, Definition, Kinds of Pronouns and Examples (सर्वनाम हिंदी में) सीखिए, Pronoun की परिभाषा एवं प्रकार Definition of Pronoun in Hindi/English, Rules of Pronouns, Types of Pronouns in details.

Pronoun को Hindi में सर्वनाम कहते हैं। Pronoun ऐसे words होते हैं, जिनका प्रयोग संज्ञा (Noun) के स्थान पर किया जाता है। अंग्रेजी में किसी शब्द का प्रयोग बार-बार न करना पड़े इसलिए उनके स्थान पर Pronoun का प्रयोग किया जाता है। इस पोस्ट के द्वारा आप हिंदी में Pronoun के बारे में सीखेंगे। इसके साथ-साथ इस पोस्ट में Kinds of Pronoun (सर्वनाम के प्रकार) का वर्णन भी किया गया है।

Pronoun in Hindi - Kinds of Pronoun with examples
Pronoun in Hindi

If you want to learn correct English, you should learn Parts of Speech in Hindi in detail. The rules of grammar in Hindi can be learnt in Hindi. Definition and Kinds of Pronouns in Hindi are given below.

Pronoun in Hindi – Definition and Meaning (हिंदी में सर्वनाम)

Pronoun definition in Hindi (सर्वनाम) की परिभाषा: सर्वनाम (Pronoun) वह शब्द है जो संज्ञा के स्थान प्रयोग किया जाता है।) जैसे – He, She, it, They, We, You, I etc.

Definition of Pronoun: A pronoun is a word which is used in place of a noun.
For examples:

1. Sohan is a driver. He is driving a car now.
सोहन एक ड्राइवर है। वह अभी कार चला रहा है।

2. The girl is at the station. She is waiting for the train.
लड़की स्टेशन पर है। वह गाड़ी का इंतजार कर रही है।

3. The boys are players. They are playing a game.
लड़के खिलाडी हैं। वे एक खेल खेल रहे हैं।

4. The dog is barking. It can bite you.
कुत्ता भौंक रहा है। यह/वह तुम्हें काट सकता है।

5. Ram and Shyam are brothers. They play together.
राम और श्याम भाई हैं। वे साथ-साथ खेलते हैं।

उपर्युक्त वाक्यों में He, She, They, It, They सर्वनाम (Pronouns) हैं।

  • He, Sohan के लिए आया है,
  • She, the girl के लिए आया है,
  • They, the boys के लिए आया है,
  • It, the dog के लिए आया है।
  • Ram and Shyam के लिए They आया है।

Remember: यदि वाक्य में कोई संज्ञा शब्द आया है और आप उसका प्रयोग बार-बार करते हैं तो है Grammar में उचित नहीं माना जाता है। भाषा को सुंदर व सुलभ बनाने के लिए हम English Grammar में Pronoun प्रयोग करते हैं। नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से पढ़ें व समझें:

For example:

  • Incorrect: Rohan is a player of Cricket. Ram never plays hockey. (×)
  • Correct: Rohan is a player of cricket. He never plays Hockey. (✔️)

Note: उपरोक्त वाक्य में राम की जगह Pronoun ‘he’ का प्रयोग किया गया है। यदि संज्ञा शब्द कोई पुल्लिंग है तो he का प्रयोग करते हैं और यदि संज्ञा शब्द स्त्रीलिंग है तो she का प्रयोग करते हैं।

Read also:

Meaning of Pronoun in Hindi

Pronoun का हिंदी में अर्थ सर्वनाम होता है। यह Parts of speech का दूसरा भाग है। संज्ञा के बदले में प्रयोग किए जानेेे वाले शब्द सर्वनाम होतेे हैं।

Meaning of Pronoun

  • सर्वनाम

Pronunciation of Pronoun

  • प्रोनाउन
  • (ˈprounaun)

Kinds/Types of Pronouns in Hindi (सर्वनाम के प्रकार)

सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?
Pronouns (सर्वनाम) नौ प्रकार के होते हैं –

  1. Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)
  2. Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)
  3. Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)
  4. Relative Pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)
  5. Distributive Pronoun (विभागसूचक सर्वनाम)
  6. Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)
  7. Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम)
  8. Emphatic Pronoun (दृड़तासूचक सर्वनाम)
  9. Reciprocal Pronoun (परस्परवाचक सर्वनाम)

इन्हें भी पढ़ें:

Personal Pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम)

Definition of Personal Pronoun:  A pronoun used for persons (first person/second person/third person) is called personal pronoun.)

व्यक्ति वाचक सर्वनाम की परिभाषा: वह सर्वनाम जो पुरुष (first person/second person/third person) के लिए प्रयोग किया जाता है वह Personal Pronoun कहलाता है।

Personal Pronoun in Hindi

Nominative Objective Possessive
I (मैं) me मुझे my (मेरा)
We (हम) us (हमें) our (हमारा)
You (तुम) you (तुम्हें) your (तुम्हारा)
You (तुम लोग) you (तुम्हें) your (तुम्हारा)
He (वह) him (उसे) his (उसका)
She(वह) her (उसे) her (उसका)
It (यह) it (इसे) its (इसका)
They (वे) them (उन्हें) their (उनका)

Examples:

1. I am your friend.
(मैं तुम्हारा मित्र हूं।)

2. You are singing a song
(तुम गाना गा रहे हो।)

3. She went to Delhi yesterday.
(वह कल दिल्ली गई।)

4. We can do this work for you.
(हम तुम्हारे लिए इस कार्य को कर सकते हैं।)

5. They are going through the forest.
(वे जंगल से होकर जा रहे हैं।)

Note – उपर्युक्त वाक्यों में I, You, We, She, We और They Personal Pronouns हैं।

Forms of Personal Pronouns

First Person: जो Pronouns बोलने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोग के जाते हैं, उन्हें First Person कहते हैं।
Examples: I, We

Second Person: जो Pronouns सुनने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें Second Person कहते हैं।
Examples: You, thou

Third Person: जो Pronouns उस व्यक्ति के लिए करते हैं जिसके बारे में कुछ कहा जाता है, उन्हें Third Person कहते हैं।
Examples: He, She, it, They.

Personal Pronoun Chart

Person Number Subjective Objective Possessive (adjective) Possessive (Pronoun) Reflexive/
Emphatic
First Singular I me my mine myself
Plural We us our ours ourselves
Second Singular You you your yours yourself
Plural You you your yours yourselves
Third Singular He him his his himself
She her her hers herself
It it its itself
Plural They them their theirs themselves

Personal Pronouns in Sentences

व्यक्तिवाचक सर्वनाम (पर्सनल प्रोनाउंस) का प्रयोग हिंदी वाक्य में कैसे किया जाता है यह जानने के लिए नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से समझें।

Examples:

1. He is your brother.
वह तुम्हारा भाई है।

2. The man wants to ask me something.
आदमी मुझसे कुछ पूछना चाहता है।

3. I like your voice.
मुझे आपकी आवाज पसंद है।

4. Those shoes are mine.
वे जूते मेरे हैं।

5. He opened the door himself.
उसने खुद दरवाजा खोला।

Explanation: ऊपर दिए गए पर्सनल प्रोनाउन चार्ट के अनुसार नीचे वाक्यों में उन का प्रयोग करके दिखाया गया है। यहां He का प्रयोग subjective case, me का objective case, your का possessive adjective, mine का possessive pronoun तथा himself का reflexive pronoun की तरह हुआ है।

Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

Definition of Interrogative Pronoun: A Pronoun which asks a question is known as an Interrogative Pronoun.

परिभाषा: वह Pronoun जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाता है, Interrogative Pronoun कहलाता है।

जैसे – Who, What, Which, Whose, Whom

Examples:

1. Who was not president of America?
अमेरिका का राष्ट्रपति कौन नहीं था?

2. Who is this?
यह कौन है?

3. Whom do you like?
तुम किसे पसंद करते हो?

4. What is your name?
आपका नाम क्या है?

5. What does she want?
वह क्या चाहती है?

6. Which is your book?
तुम्हारी पुस्तक कौन-सी है?

7. Which is the tallest building in the world?
विश्व में सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है?

8. Whose is this table?
यह मेज किसकी है?

Note:

1. Who का प्रयोग व्यक्तियों के लिए होता है। इसे Nominative Case में प्रयोग करते हैं।
2. Whom का प्रयोग व्यक्तियों के लिए Objective Case में होता है।
3. What का प्रयोग वस्तुओं के लिए होता है।
4. Which का प्रयोग व्यक्तियों तथा वस्तुओं के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग selection के लिए करते हैं।
5. Whose का प्रयोग व्यक्तियों तथा वस्तुओं के लिए संबंध प्रकट करने के लिए होता है।

Read also:

Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

Definition of Pronoun: A Pronoun used to talk about a person or thing indefinitely is known as an Indefinite Pronoun.

परिभाषा: वह सर्वनाम जो अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ कहता है Indefinite Pronoun कहलाता है।
जैसे – One, something, anybody, someone, none, somebody, everybody, anyone, nobody, all, another, anything, nothing, few, both, some, many, several, everything, other, any, no other, no, little, much,

Examples:

1. One must do one’s duty.
किसी को अपना कर्तव्य करना चाहिए।

2. None of the boys played the match. किसी भी लड़के ने मैच नहीं खेला।

3. All were safe.
सभी सुरक्षित थे।

4. Some are born great.
कुछ महान पैदा होते हैं।

5. Nobody attended the class.
कोई भी कक्षा में उपस्थित नहीं हुआ।

6. Someone stole my purse.
किसी ने मेरा पर्स चुरा लिया।

7. Everybody knows Mahatma Gandhi.
महात्मा गांधी को हर कोई जानता है।

8. Few knew the answer.
कुछ ही लोग इसका उत्तर जानते थे।

Relative Pronoun (संबंध सूचक सर्वनाम)

Definition of Pronoun Relative Pronoun: A Relative Pronoun relates or refers to a noun which has gone just before this Relative Pronoun.
Relative Pronouns – Who, whom, whose, which, that

परिभाषा: Relative Pronoun किसी पहले प्रयुक्त Noun का संबंध बताता है या उसकी ओर संकेत करता है। वह किसी पहले आए Noun की ओर भी संकेत करता है तथा दो वाक्यों को भी जोड़ता है। संबंध सूचक सर्वनाम जिस Noun की ओर संकेत करता है उसे Antecedent कहा जाता है।

Examples:

1. The man who stole my purse is a thief.
आदमी जिसने मेरा पर्स चुराया चोर है।

2. This is the boy who broke the chair.
यह वह लड़का है जिसने कुर्सी तोड़ी।

3. This is the girl who sings a song.
यह वह लड़की है जो गाना गाती है।

4. This is the car which my father bought yesterday.
यह वह कार है जिसे मेरे पिता ने कल खरीदा था।

5. This is the teacher that teaches my children.
यह वह शिक्षक है जो मेरे बच्चों को पढ़ाता है।

6. The room in which he lives is very dirty.
वह जिस कमरे में रहता है वह बहुत गंदा है।

7. This is the lady whom I met yesterday.
यह वह महिला है जिससे मैं कल मिला था।

8. This is the boy whose father is a doctor.
यह वह लड़का है जिसके पिता डॉक्टर हैं।

9. The pen which is red is mine.
कलम जो लाल रंग की है, मेरी है।

उपर्युक्त वाक्यों में Who, whom, whose, which, that Relative Pronouns हैं।

Note: Relative Pronoun संयोजक (Conjunction) का कार्य भी करता है।

Distributive Pronoun in Hindi (विभागसूचक सर्वनाम)

A Pronoun used to talk about each and every person separately is known a Distributive Pronoun.
(वह सर्वनाम जो प्रत्येक व्यक्ति के बारे में अलग-अलग बात करता है, उसको विभाग सूचक सर्वनाम कहते हैं।)
Each, either, none, both, every, neither, anyone, everybody, everything

Examples:
1. Each of these two roads goes to Delhi.
इन दोनों में से प्रत्येक सड़क दिल्ली को जाती है।

2. Each of the girls got a prize.
प्रत्येक लड़की को पुरस्कार मिला।

3. Everyone of the five students came here.
पांच छात्रों में से हर कोई यहां आया था।

4. Both of the two boys are careful.
दोनों लड़के सावधान हैं।

5. Neither of the girls is pretty.
लड़कियों में से कोई भी सुंदर नहीं है।

6. None should hate the poor.
किसी को भी गरीबों से नफरत नहीं करनी चाहिए।

7. Either of us can do it.
हम में से कोई भी यह कर सकता है।

उपर्युक्त वाक्यों में Each, Everyone, Neither, None, Both और Either विभागसूचक सर्वनाम (Distributive Pronouns) हैं।

Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

A Pronoun used to point out the person or thing we talk about is known as a Demonstrative Pronoun.
For example; This, That, These, Those, such.

वे Pronoun जो किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करने के लिए प्रयुक्त होते हैं संकेतवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

Note: This/These का प्रयोग पास की वस्तुओं तथा व्यक्तियों की ओर संकेत करने के लिए तथा That/Those प्रयोग का दूर की वस्तुओं तथा व्यक्तियों के लिए करते हैं।

Examples:

1. This is a pen.
यह एक कलम है।

2. That is your house.
वह तुम्हारा घर है।

3. These are five students.
ये पांच छात्र हैं।

4. Those were beautiful gardens.
वे सुन्दर बगीचे थे।

5. This is the man who knows everything.
यह वह आदमी है जो सब कुछ जानता है।

उपर्युक्त वाक्यों में This, That, These, Those Demonstrative Pronouns हैं।

Read also:

Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम)

A Pronoun used with self or selves to reflect the action of the subject is known as Reflexive Pronoun.

परिभाषा: वे Pronoun जिनमें Self से या Selves जुड़ा हो उनका Subject प्रयोग के ऊपर कार्य का प्रभाव प्रकट करता है, Reflexive Pronoun कहलाता है। कर्ता द्वारा किए गए कार्य का प्रभाव कर्ता पर ही पड़ता है।

जैसे – Myself, Ourselves, Yourself, Yourselves, Himself, Herself, itself, Themselves

Examples:

1. The men hid themselves.
पुरुषों ने खुद को छुपाया।

2. The old woman hanged herself.
बुढ़िया ने फांसी लगा ली।

3. If you do so, you will hurt yourself.
अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद को चोट पहुंचाएंगे।

4. I covered myself with a blanket.
मैंने अपने आप को एक कंबल से ढक लिया।

5. He washed himself.
उसने खुद को धोया।

Note:

1. Reflexive Pronoun का प्रयोग Object के रूप में कुछ क्रियाओं (hide, hurt, enjoy, avail, apply, absent, present) के बाद किया जाता है।

2. Reflexive Pronoun इन क्रियाओं के बाद नहीं होता है।
draw, drop, spread, begin, bathe, keep, rest, stop, break etc.

3. Reflexive Pronoun का प्रयोग सब्जेक्ट रूप में नहीं होता है।

4. Reflexive Pronoun का प्रयोग Preposition के बाद भी होता है।

Examples:

They divided money among themselves.

Emphatic Pronoun (दृड़तासूचक सर्वनाम)

Definition: A pronoun used for the sake of emphasis is known as Emphatic Pronoun. For example; myself, yourself, ourselves, herself, himself, itself, themselves)

वह सर्वनाम जिसका प्रयोग किसी बात पर बल देने के लिए के आता है वह Emphatic Pronoun कहलाता है।

Examples:

1. I myself write a letter.
मैंने खुद एक पत्र लिखा था।

2. You yourself can play this game.
आप खुद इस गेम को खेल सकते हैं।

3. We ourselves met the president.
हम खुद राष्ट्रपति से मिले।

4. They themselves admitted their mistake.
उन्होंने खुद अपनी गलती स्वीकार की।

Reciprocal Pronoun (परस्परवाचक सर्वनाम)

Definition: A pronoun used to talk about mutual relationship is known as a Reciprocal Pronoun.

परिभाषा: वे Pronoun जो पारस्परिक संबंध के बारे में बताते हैं, उन्हें Reciprocal Pronoun कहते हैं।

Examples:

1. Ram and Shyam love each other.
राम और श्याम एक दूसरे से प्यार करते हैं।

Those sisters love each other.
वो बहनें आपस में प्यार करती हैं।

3. The students quarreled with one another.
छात्र आपस में झगड़ पड़े।

4. These people laughed at one another.
ये लोग आपस में हंस पड़े।

Read also:

Conclusion

In this post you have learnt about pronoun in Hindi. Don’t use the nouns again and again in the sentences. You should use the pronouns in place of nouns. If you have any doubt or questions, please feel free to ask in the comments. Pronouns are important words for learning English, so use them effectively.

Toppr Nation
Follow me

10 thoughts on “Pronoun in Hindi – Meaning, Definition, Kinds of Pronouns and Examples”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.