100 Sentences of Past Continuous Tense in Hindi (Examples) 100 सेंटेंसेस ऑफ़ पास्ट कंटीन्यूअस टेंस इन हिंदी (एग्जांपल्स) पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के 100 वाक्य हिंदी में। Past Continuous Tense के 100 उदाहरण हिंदी में जानिए।
Past Continuous Tense ऐसे कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए होता है जो भूतकाल में हमारी आंखों के सामने हो रहे थे। ऐसे कार्यों को अपूर्ण माना जाता है। मैंने पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के ऐसे ही 100 वाक्यों को इस पोस्ट में दिया है जिनका प्रयोग आप हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट का अभ्यास करने के लिए कर सकते हैं।
Past Continuous Tense के वाक्य को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने के लिए कर्ता के बाद सहायक क्रिया के रूप में was तथा were का प्रयोग करते हैं। इस टेंस के वाक्य में मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing लगाते हैं। इस टेंस की वाक्य की बनावट प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस की तरह होती है। इस टेंस में भूतकाल को प्रदर्शित करने वाले समय सूचक क्रिया-विशेषणों का प्रयोग किया जाता है।
100 Sentences of Past Continuous Tense in Hindi (पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के 100 वाक्य हिंदी में)
1. राजू अंग्रेजी पढ़ रहा था।
2. मोहन गांव जा रहा था।
3. मैं आपका इंतजार कर रहा था।
4. शीला खाना पका रही थी।
5. हम आपको पढ़ा रहे थे।
6. लड़के मैदान में मैच खेल रहे थे।
7. राजू अपने मित्रों के साथ दौड़ रहा था।
8. चोर आपके घर में चोरी कर रहा था।
9. राजू इन लड़कों को परेशान कर रहा था।
10. चपरासी घंटी बजा रहा था।
11. रेखा अपने बेटों को समझा रही थी।
12. रमेश इस लड़के को पीट रहा था।
13. रोहन अपना कमरा साफ कर रहा था।
14. राजेश हाथी के साथ खेल रहा था।
15. हम अपनी फसल काट रहे थे।
16. बंदर फल खा रहे थे।
17. तुम तरबूज खरीद रहे थे।
18. रोहन उसे तलाश रहा था।
19. यह लड़की गाना गा रही थी।
20. बच्चे अपना होमवर्क कर रहे थे।
21. रोहन अपने पिताजी के साथ गांव जा रहा था।
22. जब मैं घर पहुंचा, मोहन खाना पका रहा था।
23. राजू अपने घर की सफाई कर रहा था।
24. जब चपरासी ने घंटी बजाई, प्रधानाचार्य जी ऑफिस में काम कर रहे थे।
25. रोहन इस पुस्तक को खरीद रहा था।
26. लड़के परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे थे।
27. हम बाजार नहीं जा रहे थे।
28. वे फल नहीं तोड़ रहे थे।
29. राजू फ्रेंड का इंतजार नहीं कर रहा था।
30. पायलट हवाई जहाज नहीं उड़ा रहा था।
31. यह लड़की गणित के प्रश्न हल नहीं कर रही थी।
32. मैं नहीं नाच रहा था।
33. तुम नहीं पढ़ रहे थे।
34. वे नहीं दौड़ रहे थे।
35. रेखा फल नहीं खा रही थी।
36. ये लड़के पंजाब नहीं जा रहे थे।
37. वे जंगल से लकड़ियां नहीं ला रहे थे।
38. मोहन अपनी कार तेज नहीं चल रहा था।
39. रोहन सड़क पर नहीं दौड़ रहा था।
40. तुम कानपुर नहीं जा रहे थे।
41. वे लोगों को परेशान नहीं कर रहे थे।
42. रोहन अपने पिता के साथ रामायण नहीं पढ़ रहा था।
43. ये लड़की नृत्य नहीं कर रही थी।
44. वे मैदान में फुटबॉल नहीं खेल रहे थे।
45. राजा अपने मित्रों को परेशान नहीं कर रहा था।
46. तुम्हारा भाई गणित के प्रश्न हल नहीं कर रहा था।
47. जब वह खाना खा रहा था तब बारिश नहीं हो रही थी।
48. मैं पंजाब में एक अस्पताल में काम कर रहा था।
49. राजू सड़क पर गाड़ी नहीं धो रहा था।
50. हमारे मित्र पक्षियों को नहीं पकड़ रहे थे।
51. क्या शेर हिरण का शिकार कर रहा था?
52. क्या तुम उसे हिंदी पढ़ा रहे थे?
53. क्या शिकारी जानवरों का शिकार कर रहा था?
54. क्या तुम अपने मित्र को गाली दे रहे थे?
55. क्या रेखा इस लड़की को पीट रही थी?
56. क्या रोहन अपने भाई के साथ गलत व्यवहार कर रहा था?
57. क्या आज जंगल में फैल रही थी?
58. क्या भयंकर आंधी चल रही थी?
59. क्या एक खतरनाक चोर आपके घर में चोरी कर रहा था?
60. क्या राजा के सैनिक बहादुरी से से लड़ रहे थे?
61. क्या तुम बाजार से सब्जियां खरीद रहे थे?
62. क्या कल बारिश हो रही थी?
63. क्या वह कल झगड़ा कर रहा था?
64. क्या आपके परिवार के सदस्य इस समस्या को नहीं सुलझा रहे थे?
65. क्या बारिश नहीं हो रही थी?
66. क्या आप पानी नहीं पी रहे थे?
67. क्या सोहन मंदिर में पूजा नहीं कर रहा था?
68. क्या ये शरारती बच्चे बाग से फल नहीं तोड़ रहे थे?
69. क्या आपकी हरी घास नहीं खा रही थी?
70. क्या लड़कियां मंच पर नाटक कर नहीं कर रही थीं?
71. क्या मोगली फल तोड़ रहा था?
72. क्या यह बच्चा दूध नहीं पी रहा था?
73. क्या दादाजी छड़ी के सहारे नहीं चल रहे थे?
74. क्या आप अपने कमरे की सफाई नहीं कर रहे थे?
75. क्या पिताजी रविवार को यात्रा कर रहे थे?
76. चपरासी घंटी कब बजा रहा था?
77. तुम विज्ञान के प्रश्न क्यों याद कर रहे थे?
78. हम अंग्रेजी सीखने का प्रयास कैसे कर रहे थे?
79. प्रधानमंत्री जी कहां भाषण दे रहे थे?
80. देश की जनता किसे अपना नेता चुन रही थी?
81. जंगल का शेर किस पर हमला कर रहा था?
82. तुम्हारा बेटा कहां नौकरी कर रहा था?
83. उसे अंग्रेजी कौन सिखा रहा था?
84. तुम लाइब्रेरी में कौन सी पुस्तक पढ़ रहे थे?
85. पिताजी आपके लिए क्या खरीद रहे थे?
86. तुम अपना समय बर्बाद क्यों कर रहे थे?
87. रमेश विद्यालय क्यों नहीं आ रहा था?
88. विजय नौकरी की तलाश कहां कर रहा था?
89. तुम उसे 2:00 बजे क्या बता रहे थे?
90. दादा जी आपको क्या सलाह दे रहे थे?
91. लोग उसे क्यों डांट रहे थे?
92. तुम कितना पानी पी रहे थे?
93. आप किसे ढूंढ रहे थे?
94. तुम पानी कहां से ला रहे थे?
95. राजू जंगल से कितनी लड़कियां ला रहा था?
96. आपका भाई आपको क्या बता रहा था?
97. यह आदमी किसे तलाश रहा था?
98. तुम पानी में कैसे तैर रहे थे?
99. रेखा का भाई उसे क्यों पीट रहा था?
100. आप कौन सी वेबसाइट से अंग्रेजी सीख रहे थे?
Read also:
- Past Continuous Tense Sentences for Hindi to English Translation Exercises
- 100 Sentences of Simple Future Tense in Hindi
Past Continuous Tense Sentences Hindi to English (अपूर्ण भूतकाल के वाक्य हिंदी से अंग्रेजी में)
1. वह कल रो रहा था। (He was crying yesterday.)
2. तुम पानी पी रहे थे। (You were drinking water.)
3. मैं कहानी पढ़ रहा था। (I was reading a story.)
4. राजा युद्ध कर रहा था। (The king was fighting a battle.)
5. सोहन उसे समझा रहा था। (Sohan was explaining him.)
6. कल बारिश हो रही थी। (It was raining yesterday.)
7. वे सड़क पर दौड़ रहे थे। (They running on the road.)
8. आप उसे चिढ़ा रहे थे। (You were teasing him.)
9. लड़की नाच रही थी। (The girl was dancing.)
10. वे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। (They were studying in the room.)
11. मनोज नहीं नहा रहा था। (Manoj was not bathing.)
12. पिताजी खाना नहीं खा रहे थे। (Father was not eating the food.)
13. लड़कियां हंस नहीं रही थी। (The girls were not laughing.)
14. मि. शर्मा कार नहीं चला रहे थे। (Mr. Sharma was not driving a car.)
15. हम पंजाब में उसे नहीं ढूंढ रहे थे। (We were not looking for him in Punjab.)
16. चपरासी घंटी नहीं बजा रहा था। (The peon was not ringing the well.)
17. रेखा पूजा नहीं कर रही थी। (Rekha was not worshipping.
18. लोग शोर नहीं कर रहे थे। (The people were not making a noise.)
19. मैं आपका इंतजार नहीं कर रहा था। (I was not waiting for you.)
20. राजू बर्तन नहीं बेच रहा था। (Raju was not selling the utensils.(
21. क्या तुम रो रहे थे? (Were you crying?)
22. क्या तुम कल पढ़ाई कर रहे थे? (Were you studying yesterday?)
23. क्या वह अपना समय बर्बाद कर रहा था? (Was he wasting his time?)
24. क्या सोहन उसे पीट रहा था? (Was Sohan beating him?)
25. क्या मैं आपको जवाब दे रहा था? (Was I replying to you?)
26. क्या वह अपनी साइकिल बेच रहा था? (Was he selling his bicycle?)
27. क्या तुम अपने अभिभावकों से बात नहीं कर रहे थे? (Weren’t you talking to your parents?)
28. क्या रेखा अपना घर नहीं सजा रही थी? (Was Rekha not decorating her house?)
29. क्या लोग दीपावली की तैयारी नहीं कर रहे थे? (Were the people not preparing for Dipawali?)
30. क्या सोहन आपको आपके जन्मदिन पर उपहार नहीं दे रहा था? (Was Sohan not giving you a present on your birthday?)
31. यह लड़का क्या कह रहा था? (What was the boys saying?)
32. तुम उसे क्या दे रहे थे? (What were you giving him?)
33. मीरा कौन सी लाइब्रेरी में पढ़ रही थी? (In which library was Mira studying?)
34. वह किस परीक्षा की तैयारी कर रहा था? (For which examination was he preparing?)
35. आप कौन से मंदिर में पूजा कर रहे थे? In which temple were you worshiping?
36. आप नई कार कहां से ला रहे थे? (From where were you bringing a new car?)
37. राष्ट्रपति जी लोगों को पुरस्कार कहां दे रहे थे? (Where was the President giving awards to people?)
38. क्या सोहन इस समस्या को बढ़ावा दे रहा था?(Was Sohan promoting this problem?)
39. क्या आपके शहर में कल बरसात हो रही थी? (Was it raining in your city yesterday?)
40. मीरा इन बच्चों को कब पढ़ रही थी? (When was Meera teaching these children?)
Read also:
- Simple Present Tense के 100 वाक्य हिंदी में
- Present Continuous Tense के 100 वाक्य हिंदी में
- Present Perfect Tense के 100 वाक्य हिंदी में
- Present Perfect Continuous Tense के 100 वाक्य हिंदी में
- Simple Past Tense के 100 वाक्य हिंदी में
निष्कर्ष
इस पोस्ट के माध्यम से अपने पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के 100 वाक्य को हिंदी में पढ़ा है। इसके अतिरिक्त अपने 50 हिंदी से अंग्रेजी में पास्ट कंटीन्यूअस के टेंस के 40 उदाहरणों को भी समझा है। यदि आप हिंदी माध्यम से अंग्रेजी सीख रहे हैं तो इन वाक्यों का प्रयोग आपको अपने दैनिक जीवन में करना चाहिए। इतना अधिक आप इन वाक्यों का प्रयोग करेंगे उतने ही अधिक आपकी अंग्रेजी मजबूत होगी। किसी भी tense के हिंदी वाक्यों को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने से पहले आपको उस टेंस के सभी नियम, उदाहरण तथा वाक्यों की बनावट के बारे में विस्तार से पढ़ना चाहिए।
- 100 Sentences of Past Continuous Tense in Hindi (Examples) - June 3, 2024
- 100 Sentences of Simple Past Tense in Hindi (Examples) - May 30, 2024
- Was and Were Sentences in Hindi – वाॅज एण्ड वर के वाक्य हिंदी में। - May 29, 2024