Present Tense in Hindi – परिभाषा, प्रकार तथा उदाहरण

Present Tense in Hindi – परिभाषा, प्रकार तथा उदाहरण। Present tense definition in Hindi. Parts of present tense in Hindi. Present tense examples in Hindi. प्रेजेंट टेंस इन हिंदी। प्रेजेंट टेंस डेफिनेशन, टाइप्स एंड एग्जांपल्स इन हिंदी।

Present Tense की पोस्ट में मैंने प्रेजेंट टेंस की डेफिनेशन, उदाहरण तथा प्रकार के बारे में विस्तार से लिखा है। अंग्रेजी ग्रामर में टेंस सीखना अति आवश्यक है क्योंकि टेंस के अध्ययन के बाद ही हम हिंदी से अंग्रेजी में वाक्यों को ट्रांसलेट करना सीख पाते हैं। मैं इस पोस्ट में प्रेजेंट टेंस के बारे में विस्तार से लिखा है तथा उसके चारों भागों की लिंक भी दी गई है जिनके बारे में आप विस्तार से सीख सकते हैं।

Present Tense in Hindi
Present Tense in Hindi

In this post I have written complete information about present tense in Hindi with definition, examples and sentences. Before reading about present tense, you should know about tense in detail.

Present Tense Definition in Hindi

Present Tense एक ऐसा Tense है जो वर्तमान समय में या नियमित आधार पर होने वाली क्रियाओं या घटनाओं को व्यक्त करता है। अंग्रेजी में, इसमें आमतौर पर क्रिया रूपों का उपयोग शामिल होता है जो उन क्रियाओं को इंगित करता है जो समय-समय पर होती हैं, अभी हो रही हैं, हो चुकी है या किसी दिए हुए समय से हो रही हैं। जैसे;

  1. मैं पढ़ता हूं।
  2. वह शाम को दौड़ती है।
  3. वे अभी खेल रहे हैं।
  4. रोहन कल आगरा जा रहा है।
  5. वह पुस्तक पढ़ चुका है।
  6. मैं 3 घंटे से आपका इंतजार कर रहा हूं

Explanation: ऊपर दिए गए प्रेजेंट टेंस के वाक्य में यह वर्णन हो रहा है कि इनमें कार्य समय-समय पर होता है (वाक्य संख्या 1 व 2)  या हो रहा है (वाक्य संख्या 3 व 4)  या हो चुका है (वाक्य संख्या 5) या किसी दिए हुए समय में हो रहा है। (वाक्य संख्या 6)

Present Tense Examples in Hindi

1. रोहन आगरा जाता है।
2. मैं अंग्रेजी पढ़ता हूं।
3. क्या आप मुझे नहीं जानते हैं?
4. सोहन खाना खा रहा है।
5. मैं अभी पढ़ रहा हूं।
6. क्या रोहन अखबार पढ़ रहा है?
7. राधिका गांव जा चुकी है।
8. वे परीक्षा पास कर चुके हैं।
9. रमन 2 दिन से सफाई कर रहा है।
10. किसान चार दिन से फसल काट रहा है।

Note: ऊपर दिए गए प्रेजेंट टेंस के वाक्य में आपने देखा कि उनकी क्रियाओं के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं, रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं, हुआ है, चुका है, चुकी है, चुके हैं, चुका हूं, लिया है, दिया है तथा अंतिम दो वाक्य में रहा है, रही है, रहे हैं के साथ समय भी दिया गया है।

ऊपर दिए गए वाक्यों की क्रियाओं के अंतिम शब्दों को देखकर ही आप पहचान सकते हैं कि यह प्रेजेंट टेंस के वाक्य हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए वाक्य प्रेजेंट टेंस के चारों भागों से लिए गए हैं जो कि मैंने नीचे विस्तार से आपको समझाये हैं।

Parts of Present Tense in Hindi

Present Tense कर भाग होते हैं;

1. अनिश्चित वर्तमान काल (Present Indefinite Tense)
2. वर्तमान अपूर्ण/निरंतर काल (Present Continuous Tense)
3. वर्तमान पूर्ण कल (Present Perfect Tense)
4. वर्तमान पूर्ण अपूर्ण काल (Present Perfect Continuous Tense)

Note: ऊपर दिए गए प्रेजेंट टेंस के हिंदी भागों में से पहले भाग को सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense) भी कहते हैं। दूसरे भाग को Present Progressive Tense भी कहते हैं।

अब इसके आगे मैंने ऊपर दिए गए सभी प्रेजेंट टेंस के भागों की डेफिनेशन तथा उदाहरण, पहचान सहित नीचे लिखी है। मैंने सभी टेंस की भागों के उदाहरण को हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों में लिखा है ताकि आप इन्हें अच्छी तरह समझ सकें।

1. Present Indefinite Tense

Definition in Hindi: Present Indefinite Tense का प्रयोग वर्तमान काल के उन कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं जो वर्तमान में समय-समय पर घटित होते हैं तथा सार्वभौमिक सत्य, वर्तमान में आदत संबंधी या भविष्य में पूर्वयोजित कार्य घटना को भी व्यक्त किया जाता है।

Indentification: यदि वाक्य हिंदी में है तो वाक्य के अंत में ता है, ती है, ती है, ता हूं आदि शब्द आते हैं। यदि वाक्य अंग्रेजी में है तो वाक्य में Subject के साथ मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म या दो do या does लगा होता है।

Examples:

1. राधिका नाचती है।
2. सूर्य पश्चिम में छिपता है।
3. पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है।
4. तुम कानपुर में पढ़ते हो।
5. मोहन मुझे नहीं जानता है।
6. लड़के शोर नहीं करते हैं।
7. क्या तुम उसे पहचानते हो?
8. मनीष क्या खरीदना चाहता है?

Translation

1. Radhika dances.
2. The sun sets in the west.
3. The Earth revolves around the Sun.
4. You study in Kanpur.
5. Mohan doesn’t know me.
6. Boys don’t make noise.
7. Do you recognize him?
8. What does Manish want to buy?

2. Present Continuous Tense

Definition in Hindi: Present Continuous Tense का प्रयोग उन कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं जो वर्तमान में हमारी आंखों के सामने घटित हो रहे हैं। इसकी अतिरिक्त ऐसे कार्य भी व्यक्त करते हैं, जो नजदीक भविष्य में होने वाले हैं।

Indentification: Present Continuous Tense की हिंदी वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं आदि शब्द आते हैं तथा अंग्रेजी वाक्यों में कर्ता के साथ is या am या are तथा मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing जुड़ा होता है।

Examples:

  1. मैं अभी रामायण पढ़ रहा हूं।
  2. वह इस वक्त गाना गा रहा है।
  3. हमारे यहां बारिश हो रही है।
  4. तुम क्या कर रहे हो?
  5. पिताजी अखबार नहीं पढ़ रहे हैं।
  6. वह अपने बच्चों को पढ़ा रही है।
  7. रोहन कौन सी कर खरीद रहा है?
  8. हम कल विजयनगर जा रहे हैं।

Translation:

  1. I am reading Ramayana right now.
  2. He is singing a song right now.
  3. It is raining here.
  4. What are you doing?
  5. Father is not reading the newspaper.
  6. She is teaching her children.
  7. Which tax is Rohan buying?
  8. We are going to Vijayanagar tomorrow.

3. Present Perfect Tense

Definition in Hindi: Present Perfect Tense का प्रयोग उन कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं जो भूतकाल में काल में पूरे हो चुके हैं और उनका प्रभाव वर्तमान में है। इस टेंस के वाक्यों में already, ever, still, never, recently जैसे adverbs का प्रयोग होता है।

Indentification: Present Perfect Tense की हिंदी वाक्य की क्रियाओं के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, चुका हूं, लिया है, दिया है, गया है, पढ़ा है आदि शब्द जुड़े होते हैं। इसी टेंस के अंग्रेजी वाक्यों में सब्जेक्ट के साथ has या has के साथ मुख्य क्रिया की थर्ड फॉर्म जुड़ी होती है।

Examples:

  1. पिताजी खाना खा चुके हैं।
  2. रमेश ने गाड़ी खरीद ली है।
  3. उसने मुझे ₹100 दिए हैं।
  4. आपके बच्चे विद्यालय पहुंच चुके हैं।
  5. क्या तुमने कभी ताज होटल देखा है?
  6. उसने यह घड़ी क्यों तोड़ी है?
  7. मैंने आपको पहले ही समझाया है।
  8. क्या उसने कभी कार चलाई है?

Translation:

  1. Father has eaten food.
  2. Ramesh has bought the car.
  3. He has given me ₹100.
  4. Your children have reached school.
  5. Have you ever seen Taj Hotel?
  6. Why has he broken this watch?
  7. I have already explained it to you.
  8. Has he ever driven a car?

4. Present Perfect Continuous Tense

Definition in Hindi: कंटीन्यूअस टेंस present perfect continuous tense का प्रयोग उन कार्यों या घटनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं जो भूतकाल में किसी निश्चित या अनिश्चित समय में प्रारंभ हुईं और वर्तमान में अभी भी जारी हैं। इस tense since तथा for प्रयोग होता है।

Indentification: प्रेजेंट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं आदि शब्द जुड़े होते हैं तथा समय भी दिया होता है। इसी टेंस की अंग्रेजी वाक्यों में has been तथा have been के साथ मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म में ing लगी होती है।

Examples:

  1. शिवम 2 घंटे से बाहर खेल रहा है।
  2. अमन 3 घंटे से अपना समय बर्बाद कर रहा है।
  3. यह लड़का 2 दिन से अपना पर्स खोज रहा है।
  4. माली तीन दिनों से पौधों को पानी नहीं दे रहा है।
  5. क्या वह रविवार से अंग्रेजी सीख रहा है?
  6. क्या तुम यहां 2 साल से रह रहे हो?
  7. यह लड़का बहुत देर से उसे परेशान क्यों कर रहा है?
  8. वे तीन साल अभी 3 साल से कहां रह रहे हैं?

Translation:

  1. Shivam has been playing outside for 2 hours.
  2.  Aman has been wasting his time for 3 hours.
  3.  This boy has been searching for his purse for 2 days.
  4.  The gardener has not been watering the plants for three days.
  5.  Has he been learning English since Sunday?
  6.  Have you been living here for 2 years?
  7.  Why has this boy been bothering her for so long?
  8.  Where have those three people been living for 3 years now?

Read also:

Conclusion

In this post, I have given the complete detail about present tense in Hindi. If you are learning English grammar through Hindi, this post may be beneficial to you because it can teach you about present tense in detail. You can learn and practice different parts of present tense through this post.

Toppr Nation
Follow me

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.