Use of Must in Hindi – Meaning, Rules, Examples and Exercises

Use of Must in Hindi – Meaning, Rules, Examples, and Exercises. Must का प्रयोग हिंदी में सीखें। Know the meaning of must in Hindi. Learn how to use modal auxiliary must in sentences.

Must का प्रयोग modal auxiliary verbs तथा noun के रूप में होता है। Must के प्रयोग द्वारा वाक्यों में बाध्यता, नैतिक कर्तव्य, दृढ़ संकल्प, कर्तव्य, निश्चितता, मजबूत संभावना, अनिवार्यता, आदेश या निर्देश को व्यक्त करने के लिए करते हैं।

जैसे

1. You must do your duty on time. (नैतिक कर्तव्य)
2. I must help him. (पक्का इरादा)
3. A policeman must catch the criminals. (कर्तव्य)
4. That girl must be a air hostess. (प्रबल संभावना)
5. I must win this match. (निश्चितता)

Explanation: ऊपर दिए गए वाक्यों से पक्का इरादा, कर्तव्य प्रबल संभावना तथा निश्चितता का बोध हो रहा है।

Must का प्रयोग हिंदी में (use of must in Hindi) सभी नियम, मीनिंग, उदाहरण तथा अभ्यास के साथ इस पोस्ट में दिए गए हैं। मस्ट के प्रयोग के नियम हिंदी में सीखने से आपको यह लाभ है कि आप इन्हें आसानी से समझ सकते हैं।

Modal Auxiliary Verbs Exercises with Answers

Use of Must in Hindi

Must का प्रयोग मोडल ऑग्ज़ीलियरी वर्ब (modal auxiliary verb) के रूप में एक Singular Subject तथा Plural Subject के साथ किया जाता है। Must के साथ मुख्य क्रिया (main verb) की First Form का प्रयोग करते हैं।

Must का प्रयोग modal auxiliary verb के रूप में वाक्यों में होता है जिनके अंत में चाहिए, अवश्य चाहिए, जरूर चाहिए, होगा, अवश्य होगा, जरूर होगा जैसे शब्द आते हैं। Must का प्रयोग noun के रूप में भी होता है।

जैसे

1. मुझे वहां अवश्य जाना चाहिए।
I must go there.

3. हमें उसे जरूर ढूंढना चाहिए।
We must find him.

3. प्रत्येक व्यक्ति को निर्देशों का पालन करना चाहिए।
Everyone must follow the instructions.

4. हमें यहां गाड़ी पार्क नहीं करनी चाहिए।
We must not park the car here.

5. इस लड़के को सच जरूर बोलना चाहिए।
This boy must speak the truth.

Note: उपरोक्त वाक्यों में मस्ट का प्रयोग सिंगुलर तथा प्लूरल सब्जेक्ट के साथ हुआ है तथा वाक्यों के अंत में चाहिए, जरूर चाहिए, अवश्य चाहिए आदि आया है।

Use of Must in Hindi - Meaning, Rules, Examples and Exercises
Use of Must in Hindi – Meaning, Rules, Examples and Exercises

Must Meaning in Hindi

Must की Hindi Meaning ‘चाहिए’ ‘जरूर चाहिए’ ‘अवश्य चाहिए’ होती है।

Hindi meaning of must –

  • चाहिए
  • अवश्य चाहिए
  • जरूर चाहिए
  • अवश्य होगा
  • जरूर होगा
  • पड़ना

Noun

  • जरूरी
  • आवश्यक
  • अत्यावश्यक
  • अनिवार्य

Pronunciation of Must

  • मस्ट (mŭst)

Related words or phrases

  • Musty
  • Muster
  • Mustard
  • Must be
  • Must have
  • Must have been

Use of Must Rules in Hindi

Must का प्रयोग अंग्रेजी ग्रामर में भाषा को सुंदर व सुलभ बनाने के लिए करते हैं। Must के नियम हिंदी में सीखने के बाद आप इसका प्रयोग sentences में करना सीख जाएंगे। मस्ट का प्रयोग निम्नलिखित व्यक्त करने के अर्थों में किया जाता है।

Person Singular Plural
First I must win. We must win
Second You must win. You must win.
Third He/She/It must win. They must win.

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार यह पता चलता है कि सब्जेक्ट चाहे सिंगुलर है या प्लुरल दोनों के साथ must का प्रयोग मुख्य क्रिया की फर्स्ट फॉर्म के साथ होता है। इसमें कोई s या es नहीं जोड़ा जाता है।

Duty (कर्तव्य)

Duty अर्थात कर्तव्य को व्यक्त करने के लिए करते हैं। कर्तव्य का मतलब यहां उन कार्यों से है जिन्हें किसी व्यक्ति द्वारा करना आवश्यक है।

Examples:

1. A teacher must teach students with dedication.
एक शिक्षक को छात्रों को समर्पण के साथ पढ़ाना चाहिए।

2. One must do one’s duty.
किसी को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए

3. A car driver must drive carefully.
कार चालक को सावधानी से वाहन चलाना चाहिए।

4. We must love our country.
हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए।

5. The king must serve his people.
राजा को अपनी प्रजा की सेवा करनी चाहिए।

Compulsion or Moral Obligation

Must का प्रयोग (use of must) बाध्यता (compulsion) या प्रबल नैतिक कर्तव्य (moral obligation) को व्यक्त करने के लिए करते हैं। ऐसे प्रयोग में किसी व्यक्ति द्वारा उन कार्यों को करने की बाध्यता होती है जो बहुत ही आवश्यक हैं या वे आवश्यक नैतिक कर्तव्य हैं।

Examples:

1. Students must obey their teachers and parents.
छात्रों को अपने माता पिता और अध्यापकों का सम्मान अवश्य करना चाहिए।

2. We must follow the rules of the university.
हमें विश्वविद्यालय के नियमों को अवश्य मानना चाहिए।

3. You must follow the rules of the traffic.
तुम्हें ट्रैफिक के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

4. Ram must consult the doctor today. It is very serious disease.
राम को डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए यह एक बहुत गंभीर बीमारी है।

5. Seeta’s mother is out. She she must cook the food.
सीता की मां बाहर हैं उसे खाना जरुर पकाना चाहिए।

6. You must keep your promises.
तुम्हें अपने बारे जरूर निभाने चाहिए।

Certainty (निश्चितता)

Certainty (निश्चितता) को व्यक्त करने के लिए must का प्रयोग किया जाता है।

Examples:

1. She must be in over fifty.
वह पचास से अधिक में होनी चाहिए।

2. The students must be in the lab.
छात्राओं से प्रयोगशाला में होंगे।

3. We must complete this project by the end of this month.
इस महीने के अंत तक हमें इस प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा।

4. They must bring my car.
उन्हें मेरी कार अवश्य लानी चाहिए।

5. You must be 18 years old.
तुम अवश्य ही 18 वर्ष के होगे।

Determination (दृढ़ संकल्प)

किसी व्यक्ति के दृढ़ संकल्प या पक्के इरादे को व्यक्त करने के लिए मस्ट का प्रयोग करते हैं।

Examples:

1. You must return my laptop.
आपको मेरा लैपटॉप अवश्य वापस करना चाहिए।

2. We must follow these steps.
हमें इन चरणों का पालन जरूर करना चाहिए।

3. She must crack the exam this year.
उसे इस साल परीक्षा पास करनी होगी।

4. He is a thief. The police must arrest him.
वह चोर है। पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए।

5. I must work hard to get success in my life.
मुझे अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

Strong Possibility

Must का प्रयोग प्रबल संभावना को व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है। ऐसे प्रयोग में हमें पता चलता है कि कोई व्यक्ति या वस्तु की स्थिति कैसी होगी, उस व्यक्ति वस्तु के बारे में आप जानते होंगे या आपने अवश्य सुना होगा।

Examples:

1. That girl must be a nurse.
वह लड़की अवश्य एक नर्स होगी।

2. You must be an Indian soldier.
आपको एक भारतीय सैनिक होना चाहिए।

3. You must have heard about the Queen Victoria.
महारानी विक्टोरिया के बारे में तो आपने सुना ही होगा।

4. These kids must be thirsty.
इन बच्चों को प्यासा होना चाहिए।

5. Your plants must be green after 2 months.
आपके पौधे 2 महीने बाद हरे होने चाहिए।

Use of Must in Hindi as a Noun

Must का प्रयोग संज्ञा के रूप में कुछ ऐसा जो नितांत आवश्यक या अपरिहार्य हो, को व्यक्त करने के लिए करते हैं।

Examples:

1. Your presence at the party is a must.
पार्टी में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।

2. Eating low sugar is a must.
कम चीनी खाना जरूरी है।

3. He is alone at home. Having dinner on time is a must for him.
वह घर पर अकेला है। समय पर खाना खाना उसके लिए जरूरी है।

Use of Must in Passive Voice

Must का प्रयोग Active Voice and Passive Voice में होता है। Active से Passive Voice बनाते समय must को must be में बदल देते हैं तथा main verb की III form का प्रयोग होता है।

Examples:

1. He must obey his parents.
His parents must be obeyed by him.

उसे अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए।
उसके द्वारा माता-पिता को उसकी बात माननी चाहिए।

2. I must write an email to the manager.
An email must be written to the manager by me.

मुझे प्रबंधक को एक ईमेल लिखना होगा।
मेरे द्वारा प्रबंधक को एक ईमेल लिखा जाना चाहिए।

Prohibition (निषेध)

Must का प्रयोग निषेध को व्यक्त करने के लिए करते हैं ऐसे प्रयोग में किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने से रोका जाता है।

Examples:

1. तुम्हें दूसरों की बातें नहीं सुननी चाहिए।
You must not listen to what others say.

2. उसे 4:00 बजे से पहले यहां से नहीं जाना चाहिए।
He must not leave here before 4:00 PM.

3. बच्चे पढ़ रहे हैं।  तुम्हें यहां शोर नहीं करना चाहिए।
Children are studying. You must not make a noise here.

Read also:

Affirmative Sentences of Must in Hindi

Must के सकारात्मक वाक्य बनाने के लिए नीचे दिए गए स्ट्रक्चर को फॉलो करते हैं।

Structure: Subject +must + verb I + object + other words

Examples:

1. तुम्हें पढ़ाई अवश्य करनी चाहिए।
You must study.

2. तुम्हें कार्यालय में बिल्कुल समय पर पहुंचना चाहिए।
You must reach the office on time.

3. हमें अपने देश से प्रेम अवश्य करना चाहिए।
We must love our country.

4. डॉक्टर को एक मरीज का इलाज ईमानदारी से अवश्य करना चाहिए।
A doctor must treat a patient honestly.

5. वह आज बहुत लेट है। उसे ऑफिस बिल्कुल समय से आना चाहिए।
He is very late today. He must come to office on time.

6. हमें टैक्स समय पर जमा करना चाहिए।
We must pay our taxes on time.

7. रोगियों को अपनी दवा समय पर जरूर खानी चाहिए।
The patients must take medicine on time.

8. तुम्हें अपने देश के झंडे का सम्मान जरूर करना चाहिए।
You must respect the flag of your country.

9. बस पकड़ने के लिए उसे तेज चलना चाहिए।
He must go fast to catch the bus.

10. दो गाड़ियों के बीच हमें दूरी अवश्य बनाए रखनी चाहिए।
We must maintain distance between two vehicles.

Negative Sentences

Structure: Subject + must + main verb I + object + other words

Examples:

1. हमें रात्रि में गाड़ी तेज नहीं चलानी चाहिए।
We must not drive fast at night.

2. उन्हें जंगल से पेड़ नहीं काटने चाहिए।
They must not cut trees from the forest.

3. यह गलत है। उसे कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए।
This is wrong. He must never tell a lie.

4. उसे ऑफिस के लिए लेट नहीं होना चाहिए।
He must not be late for office.

5. उसका लड़का निश्चित ही 8 वर्ष का नहीं चाहिए।
Her son must not be 8 years old.

6. तुम्हें ट्रैफिक के नियमों को नहीं तोड़ना चाहिए।
You must not break the traffic rules.

7. हमें बस की खिड़की से हाथ बाहर नहीं निकालना चाहिए।
We must not stick our hands out the window of the bus.

8. आपके पिताजी को अवश्य ही कार्यालय में नहीं होना चाहिए।
Your father must not be in the office.

Interrogative Sentences

प्रश्नवाचक वाक्यों को बनाने के लिए must का प्रयोग yes-no type questions तथा wh-words type questions में करते हैं। वाक्यों के स्ट्रक्चर्स नीचे दिए गए हैं।

Yes-No Type Questions

Structure: Must + subject + verb I + object + other words + ?

Examples:

1. क्या उसे वहां जरूर जाना चाहिए?
Must he go there?

2. क्या हमें इस कहानी को जरूर पढ़ना चाहिए?
Must we read this story?

3. क्या सैनिकों को अपने देश की सेवा अवश्य करनी चाहिए?
Must the soldiers serve their country?

4. क्या उसे अपने मैनेजर से बात अवश्य करनी चाहिए?
Must he talk to the manager?

5. क्या किसी को अपना कर्तव्य अवश्य निभाना चाहिए?
Must one do one’s duty?

Wh-word Type Questions

Structure: Question word + must + subject + verb I + object + other words+ ?

Examples:

1. उसे अपने देश के लिए क्या अवश्य करना चाहिए?
What must he do for his country?

2. हमें बड़ों का सम्मान जरूर क्यों करना चाहिए?
Why must we respect the elders?

3. मुझे जनता के लिए क्या अवश्य करना चाहिए?
What must we do for the public?

4. उसे निश्चित ही कितने वर्ष का होना चाहिए?
How old must he be?

5. इस लड़के को कहां जरूर जाना चाहिए?
Where must this boy go?

Interrogative Negative Sentences

Must के Interrogative Negative Sentences बनाने के लिए सब्जेक्ट के बाद not जोड़ देते हैं।

Examples:

1. क्या उसे पास होने के लिए मेहनत अवश्य नहीं करनी चाहिए?
Must he not work hard to pass?

2. क्या हमें गरीबों की मदद अवश्य नहीं करनी चाहिए? Must we not help the poor?

3. क्या तुम्हें इस रास्ते से जरूर नहीं जाना चाहिए?
Must you not go through this way?

4. क्या उन्हें मुझसे बात जरूर नहीं करनी चाहिए?
Must they not talk to me?

5. क्या तुमने नेताजी का नाम जरूर नहीं सुना होगा?
Must you not have heard the name of Netaji?

6. हमें अस्पताल में धूम्रपान क्यों नहीं करना चाहिए?
Why must we not smoke in the hospital?

7. एक नेता को गलत भाषण अवश्य क्यों नहीं देना चाहिए?
Why must a leader not deliver a wrong speech?

8. किसी को किसी का अपमान अवश्य क्यों नहीं करना चाहिए?
Why must one not insult anyone?

Conclusion

In this post, you have learnt the use of must in Hindi with Meaning, Rules, and Examples. Must is similar to the use of should. You can use ‘must’ in the sentences after reading the above rules and examples. We recommend you to study all the rules of must carefully.

Toppr Nation
Follow me

2 thoughts on “Use of Must in Hindi – Meaning, Rules, Examples and Exercises”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.