Use of Has to, Have to in Hindi – Rules, Examples and Exercises

Use of Has to and Have to in Hindi with rules and examples. How to use Has to in Hindi and Have to in Hindi. Has to का प्रयोग, Have to का प्रयोग सीखें। Examples of Has to and Have to in Sentences.

Has to तथा Have to का प्रयोग हिंदी के वाक्यों वाक्यों को अंग्रेजी में बनाते समय helping verb (special modal verb) के रूप में होता है। Has to तथा Have to के प्रयोग की पहचान के लिए नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से समझें;

Examples:

1. मेरी मां घर पर नहीं है। मुझे खाना पकाना पड़ता है।
My mother is not at home. I have to cook food.

2. उसके पिता बीमार हैं। उसे काम करना है।
His father is ill. He has to work.

Note: दिए गए वाक्यों में यह ज्ञात होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा कुछ कार्य, मजबूरी या बाध्यता के कारण करने पड़ते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से आप has to, have to का प्रयोग Hindi में rules तथा examples के साथ सीखेंगे।

Modal Auxiliary Verbs Exercises with Answers

Use of Has to and Have to in Hindi

Has to तथा have to का प्रयोग मजबूरी या बाध्यता (necessity or obligation) प्रकट करने के लिए किया जाता है। जिन वाक्यों के अंत में पड़ता है, पड़ती है, पड़ते हैं, ना है, नी है, ने हैं आदि शब्द आते हैं तथा उनमें मजबूरी या बाध्यता (necessity) का भाव प्रकट होता है, उन वाक्यों में has to, have to का प्रयोग करते हैं।

Rules

1. Has to का प्रयोग एकवचन कर्ता (Singular Subjects) के साथ करते हैं।

  • He has to
  • She has to
  • It has to
  • Rohan has to
  • The driver has to
  • The girl has to
  • The boy has to
  • The man to

2. Have to का प्रयोग बहुवचन कर्ता (Plural Subjects) के साथ करते हैं।

  • I have to
  • We have to
  • You have to
  • They have to
  • The boys have to
  • The girls have to
  • Those boys have to
  • These girls have to
  • The drivers have to
  • Ram and Raju have to

3. Has to तथा have to के साथ मुख्य क्रिया (main verb) की First Form का प्रयोग करते हैं।

पहचान

Has to have to की हिंदी पहचान पड़ता है, पड़ती है, पढ़ते हैं, ना है, नी है, ने हैं आदि होती है। शब्द हिंदी वाक्यों की क्रियाओं के अंत में आते हैं।

Read also:

Use of Has to, Have to in Hindi - Rules, Examples and Exercises
Use of Has to, Have to in Hindi

Affirmative Sentences

Affirmative Sentences बनाने के लिए has to तथा have to का प्रयोग सब्जेक्ट के बाद सहायक क्रिया (helping verb) के रूप में करते हैं। यदि वाक्य का सब्जेक्ट एकवचन है तो has to तथा बहुवचन है तो have to का प्रयोग किया जाता है।

Structure: Subject + has to/have to + verb I + object + other words

Examples:

1. उसे घर पर खाना पकाना पड़ता है।
He has to cook food at home.

2. राधा को कपड़े धोने पड़ते हैं।
Radha has to wash clothes.

3. रोहन को अपनी गाय चराने पड़ती हैं।
Rohan has to graze his cow.

4. मुझे फूल बाजार ले जाने पड़ते हैं।
I have to take flowers to the market.

5. हमें सुबह 5:00 उठना पड़ता है।
We have to get up at 5:00 in the morning.

6. रेखा को खेत पर काम करना पड़ता है।
Rekha has to work on the farm.

7. इस लड़के को कार चलानी पड़ती है।
This boy has to drive a car.

8. हमें शाम को घर जल्दी पहुंचना पड़ता है।
We have to reach home early in the evening.

9. लोगों को पैसे कमाने पढ़ते हैं।
People have to earn money.

10. धोबी को कपड़े धोने पड़ते हैं।
The washerman has to do wash the clothes

11. दादाजी को व्यायाम करना पड़ता है।
Grandfather has to take exercise

12. वकील को अदालत में मुकदमा जीतने के लिए बहस करनी पड़ती है।
The lawyer has to argue in the court to win the case.

13. उसे आटा गुंदना पड़ता है।
He has to knead the dough.

14. सुजाता को क्रिकेट खेलना पड़ता है।
Sujata has to play cricket.

15. अमर को सुबह शाम पढ़ाई करनी पड़ती है।
Amar has to study in the morning and evening.

Negative Sentences

यदि negative sentence का सब्जेक्ट singular है तो उसके साथ does not have to तथा plural हो तो do not have to का प्रयोग करते हैं। ये वाक्य Present Indefinite Tense की तरह बनाए जाते हैं।

Structure: Subject + does/do not have to + verb I + object + other words

Examples:

1. राजू को जल्दी नहीं जागना पड़ता है।
Raju does not have to wake up early.

2. मां को घर की सफाई नहीं करनी पड़ती है।
Mother does not have to clean the house.

3. लड़कों को भोजन नहीं पकाना पड़ता है।
The boys do not have to cook food.

4. पैसे कमाने के लिए हमें मेहनत करनी नहीं करनी पड़ती है।
We do not have to work hard to earn money.

5. किसानों को कार्यालय में काम नहीं करना पड़ता है।
Farmers do not have to work in the office.

6. विजय को पिताजी के साथ आगरा नहीं जाना पड़ता है।
Vijay does not have to go to Agra with his father.

7. इस लड़के को फल नहीं तोड़ने पड़ते हैं।
This boy does not have to pluck fruits.

8. हमें शादी में काम नहीं करना पड़ता है।
We don’t have to work in marriage.

9. लड़की को अकेले स्कूल नहीं जाना पड़ता है। The girl does not have to go to school alone.

10. रोहन को मंदिर नहीं जाना पड़ता है।
Rohan does not have to go to the temple.

11. विजय को अपने कमरे की सफाई नहीं करनी पड़ती है।
Vijay does not have to clean his room.

12. तुम्हें पानी नहीं भरना पड़ता है।
You don’t have to fill up with water.

13. हमें दुकान नहीं खोलनी पड़ती है।
We don’t have to open shop.

14. सीता को हमारा इंतजार नहीं करना पड़ता है।
Sita does not have to wait for us.

15. ड्राइवर को कार तेज नहीं चलानी पड़ती।
The driver does not have to drive the car fast.

Interrogative Sentences

यदि प्रश्नवाचक वाक्य ‘क्या’ से प्रारंभ है तो Subject के अनुसार do या does का प्रयोग वाक्य के प्रारंभ में करते हैं। नीचे दिए गए structure शब्दों का प्रयोग करें।

Yes-No Type Questions

Structure: Do/does + Subject + have to + verb I + object + other words +?

Examples:

1. क्या आपको बच्चों को खाना खिलाना पड़ता है?
Do you have to feed the kids?

2. क्या आपके बेटों को पैसे कमाने पड़ते हैं?
Do your sons have to earn money?

3. क्या उसे ईमानदारी से काम करना पड़ता है?
Does he have to work honestly?

4. क्या आपको कहानियों का अनुवाद करना पड़ता है?
Do you have to translate stories?

5. क्या शिवम को शेर का शिकार करना पड़ता है?
Does Shivam have to hunt the lion?

6. क्या हमें प्रतिदिन क्रिकेट खेलना पड़ता है?
Do we have to play cricket everyday?

7. क्या इन बच्चों को प्रतिदिन गृह कार्य करना पड़ता है?
Do these children have to do homework every day?

8. क्या आपको कक्षा में अंग्रेजी बोलनी पड़ती है?
Do you have to speak English in class?

9. क्या उसे मरीजों का इलाज करना पड़ता है?
Does he have to treat patients?

10. क्या रोहन को नए कपड़े बेचने पड़ते हैं?
Does Rohan have to sell new clothes?

11. क्या आपको चित्र बनाने पड़ते हैं?
Do you have to draw pictures?

12. क्या तुम्हें नए लोगों से मिलना पड़ता है?
Do you have to meet new people?

13. क्या आपको हमारे लिए पार्सल लाना पड़ता है?
Do you have to bring the parcel for us?

14. क्या उसे कानपुर जाना पड़ता है?
Does he have to go to Kanpur?

15. क्या रोशनी को मुझसे बात करनी पड़ती है?
Does Roshni have to talk to me?

Wh-word Type Questions

यदि interrogative sentences में प्रश्नवाचक शब्द बीच में आता है तो उस प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी अंग्रेजी वाक्य प्रारंभ में रखते हैं। नीचे दिए गए स्ट्रक्चर को फॉलो करें;

Structure: Wh-word + do/does + sub + have to + verb I + object + other words +?

Examples:

1. आपको घर पर क्या करना पड़ता है?
What do you have to do at home?

2. लड़कों को कहां जाना पड़ता है?
Where do the boys have to go?

3. इन मजदूरों को ये पैकेट कैसे पैक करने पड़ते हैं?
How do these laborers have to pack these packets?

4. उसे कितना पानी भरना पड़ता है?
How much water does he have to fill?

5. तुम्हें सुबह कहां जाना पड़ता है?
Where do you have to go in the morning?

6. इस ड्राइवर को कार कहां चलानी पड़ती है?
Where does this driver have to drive the car?

7. सूरज को किससे बात करनी पड़ती है?
Whom does Suraj have to talk to?

8. बच्चों को कितने घंटे पढ़ाई करनी पड़ती है?
How many hours do children have to study?

9. तुम्हें इस गांव में सफाई क्यों करनी पड़ती?
Why did you have to clean this village?

10. रेखा को 4:00 बजे तक क्या करना पड़ता है?
What does Rekha have to do by 4:00 PM?

Interrogative Negative Sentences

प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य में सब्जेक्ट के बाद not का प्रयोग करते हैं।

Examples:

1. क्या तुम्हें गाड़ी की मरम्मत नहीं करनी पड़ती है?
Do you not have to repair the car?

2. क्या श्यामू को सुबह चारा नहीं लाना पड़ता है?
Does Shyamu not have to bring fodder in the morning?

3. क्या आपको कक्षा में अंग्रेजी नहीं बोलने पड़ती है?
Do you not have to speak English in class?

4. क्या तुम्हें अपने पिताजी के साथ काम नहीं करना पड़ता है?
Do you not have to work with your father?

5. क्या उन्हें दोपहर में ऑफिस में नहीं आना पड़ता है?
Do they have not to come to the office in the afternoon?

6. लड़कियों को बाजार क्यों नहीं जाना पड़ता है?
Why don’t girls have to go to the market?

7. तुम्हें जर्मन भाषा में बात क्यों नहीं करनी पड़ती है?
Why don’t you have to speak German?

8. किसे अमेरिका नहीं जाना पड़ता है?
Who doesn’t have to go to America?

9. सीता को 2 घंटे क्यों नहीं पढ़ना पड़ता है?
Why doesn’t Sita have to study for 2 hours?

10. आपके पिताजी को कब कानपुर नहीं जाना पड़ता है?
When does your father not have to go to Kanpur?

Read also

Conclusion

In this post you have read about the use of has to and have to in Hindi with rules and examples. We should remember that has to and have to are the special modal verbs. These models are used for expressing necessity and obligation. The past tense of has to and have to is ‘had to’.

Toppr Nation
Follow me

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.