Parts of Speech in Hindi : Definition, Rules and Examples (भाषा के भेद)

Parts of Speech in Hindi in English Grammar, Learn definition of Parts of Speech in Hindi and English. (शब्दभेद) अंग्रेजी ग्रामर में शब्दभेद सीखिए। पार्ट्स ऑफ स्पीच डेफीनेशन इन हिंदी। इस पोस्ट में Parts of speech को हिंदी में समझाया गया है।

अगर आप अंग्रेजी सीख रहे हैं तो आपके लिए Parts of Speech (भाषा के भेद) जानना अति आवश्यक है। इन्हें सीखने के बाद आप इनका सही प्रयोग करना सीख जाएंगे। वाक्यों में इनका प्रयोग करते समय आपको कोई कठिनाई नहीं होगी।

Definition of Parts of Speech – One of the traditional categories of words divided into different parts, according to their functions, is called Parts of Speech

Parts of Speech Definition in Hindi – शब्दों की पारंपरिक श्रेणियों में से एक को उनके कार्यों के अनुसार अलग-अलग भागों में विभाजित किया जाता है, इसे पार्ट्स ऑफ स्पीच (शब्दभेद) कहा जाता है।

If you are an English learner, you must study Parts of Speech in Hindi. By learning Parts of Speech, you will be able to identify the words. You can use the words in the sentences properly. We have created this complete lesson of Parts of Speech for the student’s convenience.

Parts of Speech को Hindi में शब्दभेद या भाषा के भेद कहते हैं। Parts of speech का प्रयोग अलग-अलग तरह के वाक्यों को बोलने और लिखने में किया जाता है। जब किसी व्यक्ति को अपने विचार या अपनी बात किसी दूसरे व्यक्ति को बतानी हो या लिखकर पहुंचाने हो तो हमें पार्ट्स ऑफ स्पीच का प्रयोग करके वाक्यों को लिखना पड़ता है। इंग्लिश ग्रामर में पार्ट्स ऑफ स्पीच का बहुत महत्व है बिना पार्ट्स ऑफ स्पीच के ज्ञान की आपकी अंग्रेजी की नॉलेज अधूरी है।

Page Contents

Parts of Speech in Hindi (शब्द भेद हिंदी में)

शब्द भेद क्या है? शब्द भेद किसे कहते हैं?

शब्द-भेद की परिभाषावाक्यों में प्रयोग किये जाने वाले शब्दों को अलग-अलग भागों में बांटा जाता है, इन्हें शब्दभेद कहते हैं। जो शब्द वाक्यों को लिखने में प्रयोग किए जाते हैं वही शब्दभेद कहलाते हैं।

Definition of Parts of Speech – The words used in the sentences are divided into different parts, these are called words.

किसी भाषा में बहुत सारे शब्द होते हैं लेकिन इनका अर्थ व प्रयोग अलग-अलग तरीके से किया जाता है। इन शब्दों को Parts of speech की category में रखा जाता है। नीचे दिए वाक्य को पढ़िए व समझिए –

जैसे – राम बड़ी कंपनी में काम करता है।

Parts of speech (शब्दभेद) के अनुसार ऊपर दिए गए वाक्य में:

  • राम Noun (संज्ञा) है।
  • बड़ी Adjective (विशेषण) है।
  • कंपनी Noun (संज्ञा) है।
  • में Preposition (संबंधसूचक) है।
  • काम करता है Verb (क्रिया) है।

इस वाक्य में अलग-अलग Parts of Speech का प्रयोग किया गया है। इन सभी शब्दों को एक सही क्रम में रखने पर हमें एक पूर्ण अर्थ वाला वाक्य मिलता है। अब आगे हम पार्ट्स ऑफ स्पीच के प्रकार व उसके सही प्रयोग के बारे में सीखेंगे।

Parts of Speech ( के प्रकार

English Grammar में Parts of Speech आठ प्रकार के होते हैं। ये कुछ इस प्रकार हैं:

1. Noun (संज्ञा)
2. Pronoun (सर्वनाम)
3. Adjective (विशेषण)
4. Verb (क्रिया)
5. Adverb (क्रिया विशेषण)
6. Preposition (संबंधसूचक)
7. Conjunction (संयोजक)
8. Interjection (विस्मयसूचक

Parts of Speech in Hindi : Definition, Rules and Examples
Parts of Speech in Hindi

Definition of Parts of Speech with Examples

English grammar में 8 Parts of Speech होते हैं। इन्हें भाषा के भेद कहते हैं। जब कोई हम वाक्य लिखते हैं या बोलते हैं तब जो शब्द प्रयुक्त किए जाते हैं वे सभी शब्द इन्हीं Parts of Speech से लिए जाते हैं। वाक्यों को शुद्ध व पूर्ण रूप देने के लिए हम संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण, संबंध सूचक, तथा विस्मयबोधक शब्दों का प्रयोग करते हैं। अगर आप इंग्लिश ग्रामर को सही व शब्द रूप में लिखना, पढ़ना और बोलना सीखना चाहते हैं तो आपको पार्ट्स ऑफ स्पीच की जानकारी होना आवश्यक है।

There are eight parts of speech which are given below. Read them carefully. Parts of Speech are used in the sentences to give the right meaning. The parts of speech in Hindi can help you learn English Grammar in Hindi properly. You must solve ‘Parts of Speech Exercises with answers‘ after reading the above parts.

Noun (संज्ञा)

Definition of Noun: A Noun is the name of a person, place, or thing.

Or

The name of a person place or thing is called a Noun.

संज्ञा की परिभाषा – किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान को प्रकट करने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा में वस्तु से तात्पर्य किसी वस्तु, पशु, पक्षी, जीव, जंतु कोई संजीव या निर्जीव चीज, भाव या विचार से है। जिन वस्तुओं या व्यक्तियों को हम देख सकते हैं, छू सकते हैं तथा भावों या विचारों को महसूस कर सकते हैं, वे संज्ञा कहलाते हैं।

जैसे – Ram, Agra, Kanpur, table, chair, parrot, fish, village, house, truth, honesty, happiness, gold, silver, rice, tree, dog, city, moon etc.

कुछ संज्ञा शब्दों का प्रयोग करके नीचे उदाहरण दिये गए हैं। इन में नीले रंग में लिखे हुए शब्द Noun (संज्ञा) हैं।

Examples:

1. Akbar was a great king.
(अकबर एक महान राजा था।)

2. The cow is a useful animal.
(गाय एक उपयोगी जानवर है।)

3. The Taj Mahal is in Agra.
(ताजमहल आगरा में है।)

4. Gold is a precious metal.
(सोना एक कीमती धातु है।)

5. Honesty is the best policy‌.
(ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति है।)

6. Mohan doesn’t play cricket.
(मोहन क्रिकेट नहीं खेलता है।)

7. The sun is hot.
(सूर्य गर्म है।)

8. The earth is round.
(पृथ्वी गोलाकार है।)

9. The boys are in the class.
(लड़के कक्षा में हैं।)

10. India is a great country.
(भारत एक महान देश है।)

उपर्युक्त वाक्यों में Akbar, king, cow, animal, Tajmahal, Agra, Gold, metal, Honesty, policy, Mohan, cricket, earth, boys, class, India और country संज्ञा (Noun) हैं।

जब हम किसी वाक्य को लिखते हैं तो Noun का प्रयोग Subject या Object का कार्य करते हैं। संज्ञा का प्रयोग कहां कब और किस रूप में किया जाता है यह जानने के लिए Functions of Noun अवश्य पढ़ें। Noun का प्रयोग एकवचन और बहुवचन के रूप में होता है।

Parts of speech in Hindi in English Grammar
Definition of Noun with example

Kinds of Nouns

Noun के प्रकार निम्नलिखित होते हैं:

इसे भी पढ़ें:

Pronoun (सर्वनाम)

English Grammar में Parts of speech in Hindi में दूसरा भाग (Pronoun) सर्वनाम है।

सर्वनाम की परिभाषा : सर्वनाम वह शब्द है जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है।

Definition of Pronoun: A Pronoun is a word used in place of a noun.

जैसे – He, she, it, You, we, they, I

ऊपर लिखी हुई परिभाषा से व्यक्त होता है कि सर्वनाम अंग्रेजी व्याकरण में वह शब्द होते हैं जिनका प्रयोग किसी Noun को दोबारा प्रयोग करने से बचने के लिए किए जाते हैं। ये भाषा को एक सुंदर और सरलतम रूप देते हैं। नीचे दिए हुए Examples से आप Pronouns का सही प्रयोग समझ सकते हैं।

Examples:

1. Seeta is a singer. She sings a song.
(सीता एक गायक है। वह गाना गाती है।)

2. Harish and Shivam are best friends. They are going to their city.
(हरीश और शिवम के मित्र हैं वे अपने शहर जा रहे हैं।)

3. Your sister is absent because she is ill. (तुम्हारी बहन अनुपस्थित है क्योंकि वह बीमार है।)

4. The man is poor. He is working hard to earn money. (आदमी गरीब है। वह धन कमाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है।)

उपर्युक्त वाक्यों में Example – 1 में She का प्रयोग Seeta के लिए हुआ है। Example – 2 में They और their का प्रयोग Harish और Shivam के लिए हुआ है। Example – 3 में she का प्रयोग sister के लिए हुआ है। Example – 4 Man के लिए He का प्रयोग हुआ है। अतः She, They, their, she, he ये सभी सर्वनाम हैं।

Parts of Speech in Hindi Definition Rules and Examples
Pronoun Definition with Example

Kinds of Pronouns

अब आप सर्वनाम के प्रकार के बारे में जानिए। सर्वनाम के निम्नलिखित प्रकार होते हैं।

Personal Pronoun (व्यक्तिवाचक सर्वनाम)

Personal Pronouns (व्यक्तिवाचक सर्वनाम): वे सर्वनाम होते हैं जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं। He, she, it, they, I, we, they, you personal pronouns हैं।

जैसे

1. Shyam is your friend. He lives in India.
श्याम तुम्हारा मित्र है। वह भारत में रहता है।

2. I know you.
मैं तुम्हें जानता हूं।

3. They do not live here.
वे यहां नहीं रहते हैं।

4. We shall come to meet you.
हम तुम्हें मिलने आएंगे।

उपरोक्त वाक्यों में he, I, They, we व्यक्तिवाचक सर्वनाम हैं।

Personal Pronoun Chart

Nominative Objective Possessive
I (मैं) me (मुझे) my (मेरा, मेरी)
We (हम) us (हमें) our (हमारा, हमारी)
You (तुम) you (तुम्हें) your (तुम्हारा, तुम्हारी)
You (तुम, तुम लोग) you (तुम्हें, तुम लोगों को) your (तुम्हारा, तुम्हारी)
He (वह) him (उसे, उसको) his (उसका, उसकी)
She (वह) her (उसे, उसको) her (उसका, उसकी)
It (यह) it (इसे, इसको) its (इसका, इसकी)
They (वे) them (उन्हें, उनको) their (उनका, उनकी)

2. Interrogative Pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

वे प्रश्नवाचक सर्वनाम जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, interrogative pronoun कहलाते हैं। Who, What, Which, Whose, Whom आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।

जैसे –

1. Who is your English teacher?
2. What is your name?
3. Which is your pen?
4. Whose brother does like you?

3. Indefinite Pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

वे सर्वनाम जो किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते हैं, Indefinite Pronouns कहलाते हैं। Any, most, enough, few many, little, one, other, others, all, one, no one, anyone, anything, everybody, somebody, something, nothing, anything, someone, everyone, anybody, nobody आदि Indefinite Pronouns हैं।

जैसे
1. Nobody was present at the party.
2. One should love one’s country.
3. Everybody knows him.
4. Can anyone solve this puzzle?
5. None but Seema was present in the class.
6. Everyone liked him.
7. Few were busy, Many were free.

Read also:

4. Relative Pronoun (संबंधवाचक सर्वनाम)

दो वाक्यों को जोड़ने का काम करने वाले सर्वनाम रिलेटिव सर्वनाम कहलाते हैं ये सर्वनाम जो अपने पहले प्रयुक्त Noun या Noun के समान शब्दों से संबंध बताते हैं। who,which, that, as, but, what आदि Relative Pronoun हैं।

जैसे –

1. This is the pen, which I bought yesterday.
2. I know the man who came here.
3. The house that I built is in Agra.
4. I have a friend whose father is an engineer.
5. This is the girl who works hard.

5. Distributive Pronoun (विभागसूचक सर्वनाम)

वे सर्वनाम जो दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में से एक को अलग सूचित करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, Distributive Pronouns कहलाते हैं। Each, either, neither, none, any, anyone, some,both,all आदि Distributive Pronouns हैं।

जैसे

1. Each of the men got a cap.
2. Neither of the books is mine.
3. Either of us can win this game.
4. None of the five girls is beautiful.
5. Both of the two students are lazy.
6. All of the two teachers can teach English.

6. Demonstrative Pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

वे सर्वनाम जो व्यक्तियों या वस्तुओं की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, Demonstrative Pronouns कहलाते हैं। This, That, These, Those, such, the same आदि Demonstrative Pronouns हैं।

जैसे
1. This is a chair.
2. That is a tree in my house.
3. Those are beautiful girls.
4. These are my books.

7. Reflexive Pronoun (निजवाचक सर्वनाम) and Emphatic Pronoun (दृड़तासूचक सर्वनाम)

वे सर्वनाम जिनमें self या selves शब्द जुड़े होते हैं तो Reflexive Pronoun तथा Emphatic (Emphasizing) Pronoun कहलाते हैं। Reflexive Pronoun का प्रयोग ‘अपने आपको’ के अर्थ में होता है जबकि Emphatic Pronouns का प्रयोग ,स्वयं, खुद, आप ही’ के अर्थ में प्रयोग होते हैं। जैसे – myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself, themselves.

Reflexive Pronoun Emphatic Pronouns
Shyam ruined himself. Shyam himself did it.
She hurt herself. She herself cooked the food.
I burnt myself. I myself washed my clothes.
They colored themselves. They themselves painted the wall.
We enjoyed the picnic ourselves. We ourselves saved the man.

8. Reciprocal Pronoun (परस्परवाचक सर्वनाम)

पारस्परिक संबंध बताने वाले सर्वनाम Reciprocal Pronouns, कहलाते हैं।

जैसे –

  • Ram and Seeta loves each other.
  • These girls love one another.

9. Exclamatory Pronoun (विस्मय बोधक सर्वनाम)

विस्मयादिबोधक सर्वनाम के रूप में आश्चर्य की भावना व्यक्त करने के लिए what प्रयोग किया जाता है। (What is used as Exclamatory Pronoun to express sense of surprise.)

Example – What! You have lost the key.

‘What’ is used as an Exclamatory Pronoun to express the sense of surprise.

Rules of Parts of speech in Hindi must be learnt carefully because these rules are very important to improve your English Grammar.

Adjective (विशेषण)

Parts of speech में तीसरा भाग adjective का है एडजेक्टिव को हिंदी में विशेषण कहते हैं। विशेषण शब्दों का प्रयोग किसी संज्ञा सर्वनाम आदि की विशेषता बताने के लिए प्रयोग करते हैं।

Definition of adjective: An Adjective qualifies a noun or Pronoun.

विशेषण की परिभाषा: विशेषण वह शब्द है जो संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) की विशेषता प्रकट करता है।

Examples:

1. You are an intelligent boy.
(तुम एक होशियार लड़का हो।)

2. The king is brave.
(राजा बहादुर है।)

3. There are twenty boys in the field.
(मैदान में 20 लड़के हैं।)

4. The girl is beautiful.
(लड़की सुंदर है।)

उपर्युक्त वाक्यों में intelligent, brave, twenty, beautiful विशेषण (Adjective) हैं।

Read also:

Parts of Speech in Hindi with definition and Examples
Adjective Definition with Example

Kinds of Adjectives

1. Adjectives of quality or qualitative adjective (गुणवाचक विशेषण)

(विशेषण जो किसी नाउन प्रोनाउन के रंग-रूप आकार प्रकार गुण दोष स्थिति का बोध कराते हैं, गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे – Good, beautiful, bad, white, long, ugly, tall, old, new, big, small …..etc

Examples:

1. Shyam is good.
2. I have a white paper.
3. Shyam is an honest boy.
4. The tree is tall.
5. She is very ugly.

Adjectives of quantity (परिमाणवाचक विशेषण)

वे विशेषण जो मात्रा या परिमाण का बोध कराते हैं वे Adjectives of Quantity कहलाते हैं। Some, any, none, much, all, whole, little, a lot of, lot of, plenty of…..etc

Examples:

1. I have a lot of money.
2. She has plenty of time.
3. My friend has enough food.
4. There is some water in the glass.
5. Do you have any questions?

Adjectives of Number or Numeral Adjectives (संख्यावाचक विशेषण)

विशेषण जो व्यक्तियों या वस्तुओं की संख्या का बोध कराते हैं, Adjectives of Number कहलाते हैं। No, none, most, next, last, first, second, many, few, various, several…..etc

Examples –

1. Shyam has four books on English Grammar.
2. Dr. Rajendra Prasad was the first president of India.
3. Many boys were punished.
4. There are seven members in my family.
5. Some boys attended the university.

Proper adjectives (व्यक्तिवाचक विशेषण)

किसी व्यक्ति या वस्तु की राष्ट्रीयता बताने वाले शब्द व्यक्तिवाचक विशेषण कहलाते हैं। Indian, Chinese, Japanese, American, Korean Russian, Nepalese, European…etc

Examples:

  • He is a Chinese citizen.
  • I am Indian.
  • She is Korean.

Possessive Adjectives (संबंधबोधक विशेषण)

वे विशेषण जो किसी वस्तु या व्यक्ति पर अधिकार का बोध कराते हैं, Possessive Adjectives कहलाते हैं। जैसे – My, our, your, his, her, their and its.

Examples:

  1. She is my friend.
  2. The girl is waiting for her mother.
  3. Our house is big.
  4. The children are doing their work.
  5. Shyam has broken his glass.

Distributive Adjectives (विभाग सूचक विशेषण)

वे विशेषण जो दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में से प्रत्येक या किसी एक का बोध कराते हैं, distributive adjectives कहलाते हैं। जैसे – Each, every, either, neither

Examples:

  1. Each boy has a Android phone.
  2. Every girl was honest.
  3. Either car is hers.
  4. Neither student is mischief.

Demonstrative Adjective (संकेतवाचक विशेषण)

वे विशेषण जो किसी व्यक्ति या वस्तु को संकेत करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं Demonstrative Adjective कहलाते हैं। जैसे – This, that, these, those, such, the same आदि हैं।

Examples:

  1. This car is red.
  2. That book is mine.
  3. Those girls are beautiful.
  4. These flowers are red.

Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण)

वे विशेषण जो प्रश्न पूछने के काम आते हैं, Interrogative Sentences कहलाते हैं। जैसे – which, whose, what आदि।

Examples:

  1. What table do you want to buy?
  2. Which book is yours?
  3. Whose book is going to Agra?
  4. What time is by your watch?

Emphasizing Adjectives (दबाव सूचक विशेषण)

वे विशेषण जो Noun के पहले Noun पर जोर डालने के लिए प्रयोग होते हैं, Emphasizing Adjectives कहलाते हैं। जैसे – own, very

Examples:

1. The girl saw her friend with her own eyes.
2. I beat his child before his very eyes.

Exclamatory Adjectives (विस्मय बोधक विशेषण)

ऐसे विशेषण जो आश्चर्य का भाव का बोध कराते हैं, Emphasizing Adjectives कहलाते हैं।
जैसे – what

Examples:

1. What a big palace it is!
2. What is an example!

Learners will be able to use correct Parts of Speech in Hindi after learning the adjectives.

Verb (क्रिया)

क्रिया वह शब्द है जो किसी स्थान व्यक्ति, स्थान या वस्तु के विषय में कुछ बताने के लिए प्रयोग किया जाता है।
(A Verb is a word to say something about some person, place, or thing.)

Examples –

1. The earth moves around the sun.
(पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है)

2. You write an essay.
(तुम निबंध लिखते हो।)

3. I can jump into the river.
(मैं नदी में कूद सकता हूं।)

4. The sun rises in the east.
(सूर्य पूरब में निकलता है।)

5. He sang a song.
(उसने गाना गाया।)

6. Delhi is a big city.
(दिल्ली एक बड़ा शहर है।)

उपर्युक्त वाक्यों में moves, write, jump, rises, sang और is हैं। In the parts of a sentence, Predicate starts with a verb.

Tense is also part of verb. There are three tenses in in which we use verbs in Present, Past or Future Forms. Read also tense exercises with answers for all tenses.

Read also:

Kinds of Verbs

Verbs निम्नलिखित प्रकार की होती हैं।

  1. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)
  2. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)
  3. Auxiliary Verb (सहायक क्रिया)
  4. Main/Lexical Verb (मुख्य क्रिया)

Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)

वह क्रिया जो अपना अर्थ स्पष्ट करने के लिए किसी कर्म को लेती है, सकर्मक क्रिया कहलाती है अर्थात जो क्रिया किसी object के बिना अपना अर्थ स्पष्ट न कर पाए, वह Intransitive Verb कहलाती है।

Examples:

1. I bought a car.
2. They beat the child.
3. She sang a song.
4. I broke my chair.

उपरोक्त वाक्यों में underline की गई क्रियाएं transitive verbs हैं।

Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)

वह क्रिया जो बिना किसी object के अपना अर्थ स्पष्ट करती है, Intransitive Verb कहलाती है।

Examples:

1. He smiled.
2. The cow slept.
3. The girl is weeping.
4. Your father is laughing.

ऊपर दिए गए वाक्यों में underline की गई verbs Intransitive Verbs हैं।

Auxiliary Verbs

Auxiliary Verbs वे क्रियाएं होती हैं जो Main Verb की Tense बनाने में सहायता करती हैं, Auxiliary Verbs कहलाती हैं।

ये दो प्रकार की होती हैं –

  • Primary Auxiliary Verbs
  • Modal Auxiliary Verbs

Primary Auxiliary Verbs

Primary Auxiliary Verbs को हिंदी में प्राथमिक सहायक क्रिया कहते हैं यह तीन प्रकार के होती हैं।

  1. Be (Is, Am, Are and Was, Were)
  2. Do (Do, Does, Did)
  3. Have (Has, Have, Had)

Modal Auxiliary Verbs

Modal Auxiliary Verbs को हिंदी में रूपात्मक सहायक क्रियाएं कहते हैं। ये निम्नलिखित प्रकार की होती हैं।

Read also:

Main Verb

Main Verb का प्रयोग Subject के बारे में उसकी Action, State तथा Condition प्रकट करता है।

Examples:

  1. He runs after the car.
  2. I live in Delhi.
  3. They do not play on Sunday.
  4. Seema has washed her clothes.

Read also:

Adverb (क्रिया-विशेषण)

क्रिया विशेषण शब्द है जो Verb, Adjective तथा बाद में प्रयुक्त अन्य प्रयुक्त Adverb की विशेषता प्रकट करता है।

(An Adverb is a word that modifies the meaning of a Verb and Adjective or another Adverb used in the sentence.)

Examples:

1. He went out happily. (वह प्रसन्नता से बाहर चला गया।)
2. He spoke loudly. (वह तेजी से बोला।)
3. This girl is very beautiful. (यह लड़की बहुत सुंदर है।)
4. She went to Delhi yesterday. (वह कल दिल्ली गई।)

Note: उपर्युक्त वाक्यों में से पहले वाक्य में happily Verb – went को modify कर रहा है।
दूसरे वाक्य में loudly verb – spoke को modify कर रहा है।
तीसरे वाक्य में very Adjective – beautiful को modify कर रहा है।
चौथे वाक्य में yesterday verb – went को modify कर रहा है।

Note – ऊपर दी गई क्रियाओं के अतिरिक्त Primary Auxiliary Verbs, Modal Auxiliary Verbs तथा Action Verbs भी होती हैं।

Kinds of Adverbs

1. Adverbs of Time (समयसूचक क्रिया विशेषण)
2. Adverbs of place (स्थानवाचक क्रिया विशेषण)
3. Adverbs of number frequency (संख्या वाचक क्रिया विशेषण)
4. Adverbs of quantity ‌ (परिमाणवाचक क्रिया विशेषण)
5. Adverbs of manner (विधि वाचक क्रिया विशेषण)
6. Adverbs of reason (कारणवाचक क्रिया विशेषण)
7. Adverbs of affirmation and negation ( सकारात्मक तथा नकारात्मक क्रिया विशेषण)
8. Interrogative adverbs (प्रश्न वाचक क्रिया विशेषण)
9. Relative Adverbs (संबंध वाचक क्रिया विशेषण)

1. Adverbs of Time

ऐसे क्रिया विशेषण जो समय को व्यक्त करते हैं, समय वाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे – today, tomorrow, yesterday, last night, last day, last week, last month, last year, late, lately, now, just now, just, ago, daily, already, shortly, recently, immediately, before or since…etc

Examples:

1. I bought a bat from the mall yesterday.
2. She met him two hours ago.
3. Her father came last night.
4. The man went home late.
5. They made a mistake yesterday.

2. Adverbs of Place

ऐसे क्रिया विशेषण जिनसे स्थान का बोध हो, उन्हें Adverbs of Place कहते हैं। जैसे –

Above, far, near, up, within, in, out, away, down, everywhere, somewhere, nowhere, anywhere, without, inside, outside, outdoors, etc.

Examples:

1. The children are playing here.
2. Butterfly went inside the room.
3. He went somewhere yesterday.
4. His father looked up.
5. The students are out now.

3. Adverbs of Number/Frequency

ऐसे क्रिया विशेषण जो किसी कार्य के होने की संख्या या बारंबारता को व्यक्त करते हैं Adverbs of Number कहलाते हैं। इन्हें Adverbs of Frequency भी कहा जाता है। जैसे – never, always, rarely, frequently, firstly, often, once, twice, thrice…etc.

Examples:

1. Once he went to the forest with his family.
2. Your sister has sung this song again.
3. She never scolds her children.
4. He often visits her village.
5. They frequently go to Kanpur.

4. Adverbs of Quantity

ऐसी क्रिया विशेषण जो किसी Adjective या Adverb की मात्रा, क्षेत्र, तथा विस्तार को व्यक्त करते हैं। जैसे – so, well, wholly, nearly, very, quite, too, fully, nearly, almost etc.

Examples:

1. Shyam is too careless.
2. My players are fully prepared.
3. I am very tired.

5. Adverbs of manner

तरीका या ढंग व्यक्त करने वाले शब्द Adverbs of manner कहलाते हैं। जैसे – slowly, badly, carefully, fluently, well, loudly faithfully, fast etc.

Examples:

1. The boy runs fast.
2. Your grandfather works slowly.
3. They walk carefully.
4. Seeta dances beautifully.

Adverbs of Reason

वे adverbs जो कारण का बोध कराते हैं, adverbs of reason कहलाते हैं। जैसे – hence, therefore, consequently

Examples:

1. The man was therefore punished.
2. I, therefore, left school.
3. Consequently he was sent to the hostel.

Adverbs of Affirmation or Negation

वे क्रिया-विशेषण जो सकारात्मक या नकारात्मक भाव का बोध कराते हैं, Adverbs of Affirmation or Negation कहलाते हैं। जैसे – not, surely, certainly, indeed, not at all, yes, no, probably, certainly etc.

Examples:

1. I do not swim there.
2. We did not get the money after all.
3. Probably she will join.
4. Do you know me? Yes, I know.

Interrogative Adverbs

वे क्रिया विशेषण जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किए जाते हैंं Interrogative Adverbs कहलाते हैं। जैसे – when, how long, how much, Whence, how often, what, where, how far, how, in what way etc.

Examples:

1. When do you get up?
2. How do you swim in water?
3. How often does she meet you?

Preposition (संबंधसूचक शब्द)

संबंधसूचक शब्द है वह शब्द जो किसी संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) के साथ प्रयोग में आकर उस Noun या Pronoun द्वारा सूचित व्यक्ति, स्थान या वस्तु का संबंध किसी अन्य Noun या Pronoun से प्रदर्शित करता है।

(A Preposition is a word used with a noun or pronoun to show how the the person, place or thing denoted by the noun or pronoun stands in relation to something else.)

Examples:

1. The cat is on the table.
बिल्ली मेज पर है।

2. The girl is in the room.
लड़की कमरे में है।

3. The man sat under a tree.
आदमी पेड़ के नीचे बैठा।

4. The cat jumped up on the table.
बिल्ली मैच पर कूदी।

उपर्युक्त वाक्यों में on, in, under और upon का प्रयोग Preposition की तरह हुआ है।

Kinds of Preposition

Preposition तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Simple prepositions
  2. Compound prepositions
  3. Phrase prepositions
  4. Participle Prepositions

Simple Prepositions

सिंपल प्रपोजिशन के अंतर्गत निम्नलिखित शब्द आते हैं।

जैसे – in, on, at, of, with, from, to,

Examples:

  1. My book is on the table.
  2. The girl is going to her village.
  3. Shyam Babu is at the airport.
  4. Her wife is from Malaysia.
  5. The man lives in India.

From Meaning in Hindi and Use

Compound Prepositions

Compound Preposition के अंतर्गत निम्नलिखित शब्द आते हैं।

जैसे – besides, before, about, across, among, between

Examples: 

  1. She is sitting between Ram and Shyam.
  2. The team is across the street.
  3. Distribute these fruits among the people.
  4. He was sitting beside me.

Compound Prepositions

Compound Prepositions के अंतर्गत निम्नलिखित प्रीपोजिशंस आते हैं।

जैसे – in spite of, according to, due to, on account of, by means of, in front of, in order to

Examples:

1. He went in spite of his father’s orders.
2. Raju didn’t come due to his guardian.

Conjunction (संयोजक)

Definition of Conjunction: संयोजक (Conjunction) वह शब्द है जो दो शब्दों, वाक्यों या उपवाक्यों को जोड़ता है।
( A conjunction is a word used to join two words, sentences.)

Examples:

1. Rohan and Sohan are friends.
रोहन और सोहन मित्र हैं।

2. He worked hard but he failed.
उसने कठिन परिश्रम किया लेकिन वह असफल हुआ।

3. Go or sit here.
जाओ या यहां बैठो।

4. Wait here until I come.
यहां ठहरो जब तक मैं वापस आऊं।

उपर्युक्त वाक्यों में and, but, or और until संयोजक (Conjunctions) हैं।

Kinds of Conjunctions

Conjunction के निम्नलिखित प्रकार होते हैं-

  1. Co-ordinating Conjunctions
  2. Sub-ordinating Conjunctions

Read also:

Interjection (विस्मयसूचक शब्द)

विस्मयसूचक शब्द वह शब्द होता है जो अचानक हृदय से निकलने वाले भावों को प्रकट करता है।
(An Interjection is award which expresses some sudden feeling of heart.)

Examples:

1. Hurrah! I have passed.
2. Alas! That old man is dead.
3. Hello! Are you there?
4. Well done! You have done a good job.

उपर्युक्त वाक्यों में Hurrah तथा Alas – Interjections हैं।

Conclusion

इस पोस्ट में दिए गए Parts of Speech in Hindi के बारे में पढ़ने के बाद आपको Parts of Speech की परिभाषा उसके प्रकार व उदाहरणों को आपने समझ लिया होगा। पार्ट्स ऑफ स्पीच के बारे में विस्तार से सब कुछ याद रखना बहुत मुश्किल होता है। आवश्यकता पड़ने पर आप इस पोस्ट को फिर से पढ़ सकते हैं ताकि आप सभी नियम याद रख सकें।

We are providing English Grammar study material in Hindi for you. Our posts related to English grammar can help you improve your language and speaking skills. The best thing is that you can study all the rules in Hindi just like this post. If you have any questions or doubts, please feel free to ask in the comment box and share this post with your friends and family.

Frequently Asked Questions on Parts of Speech

Question. 1 Parts of Speech (पार्ट्स ऑफ स्पीच) को हिंदी (Hindi) में क्या कहते हैं?

Answer – Parts of Speech (पार्ट्स ऑफ स्पीच) को हिंदी (Hindi) में शब्दभेद या भाषा के भेद कहते हैं।

Question. 2 शब्दभेद को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

Answer – शब्द भेद को इंग्लिश में Parts of Speech पार्ट्स ऑफ स्पीच कहते हैं।

Question. 3 शब्द के कितने भेद होते हैं इंग्लिश में?

Answer – शब्द के इंग्लिश में आठ भेद होते हैं। शब्द के इंग्लिश में आठ भेद Noun (संज्ञा), Pronoun (सर्वनाम), Adjective (विशेषण), Verb (क्रिया) Adverb (क्रियाविशेषण), Preposition (संबंध सूचक), Conjunction (संयोजक शब्द) तथा Interjection (विस्मय बोधक) हैं।

Question. 4 पार्ट्स ऑफ स्पीच कितने प्रकार के होते हैं?

Answer – पार्ट्स ऑफ स्पीच 8 प्रकार के होते हैं। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, संबंध सूचक, संयोजक, तथा विस्मयबोधक पार्ट्स ऑफ स्पीच हैं।

Read also:

Toppr Nation
Follow me

19 thoughts on “Parts of Speech in Hindi : Definition, Rules and Examples (भाषा के भेद)”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.