Degree of Comparison in Hindi – Definition, Rules and Examples. Adjective Degree of Comparison List in Hindi and Use in Sentences. Positive, Comparative and Superlative Degree Examples and Rules in Hindi.
Adjective का प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु की विशेषता बताने के लिए करते हैं। ये एडजेक्टिव अलग-अलग प्रकार के होते हैं तथा इसकी अलग-अलग अवस्थाएं होती हैं। यदि हमें एक से अधिक लोगों की तुलना करनी हो तो हम Degree of Comparison यानी कि Comparative या Superlative Degree का प्रयोग करते हैं।
आप जानते हैं कि adjective का प्रयोग किसी Noun या Pronoun की विशेषता बताने के लिए किया जाता है। इन विशेषण का प्रयोग अलग-अलग रूपों में तथा अलग-अलग तरह से किया जाता है। अतः आप adjective के नियम हिंदी में अवश्य पढ़ें।
Degrees of Comparison in Hindi (तुलनात्मक अवस्थाएं)
Definition of Degree of Comparison in Hindi: किसी व्यक्ति या वस्तु के गुणों को जिस शब्द से प्रकट करते हैं , वह Adjective of Quality होता है और उस शब्द को तीन तुलनात्मक रूपों में व्यक्त किया जा सकता है। Adjective के इन तीन रूपों को Degree of Adjective या Degrees of Comparison कहते हैं; जैसे;
Positive | Comparative | Superlative |
Brave | braver | bravest |
Hot | hotter | hottest |
Cold | colder | coldest |
Big | bigger | biggest |
Old | older | oldest |
Young | younger | youngest |
Beautiful | more beautiful | most beautiful |
Useful | more useful | most useful |
Powerful | more powerful | most powerful |
नीचे Degrees of Comparison की व्याख्या तथा उनके तीनों रूपों को बनाने के Rules का विस्तार से Examples सहित वर्णन किया जाएगा।
1. Positive Degree
Definition of Positive Degree: किसी Adjective के साधारण या मूल रूप को Positive Degree कहते हैं |यह किसी एक व्यक्ति, वस्तु ,स्थान या उसके किसी एक वर्ग की विशेषता बताते हैं; जैसे; —– sweet mango, wise man, young people, good books, beautiful flowers आदि।
Examples:
1. This is a sweet mango.
यह एक मीठा आम है।
2. He is a wise man.
वह बुद्धिमान आदमी है।
3. He wants to invite the young people.
वह जवान लोगों को आमंत्रित करना चाहता है।
4. We should always read the good books.
हमें हमेशा अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहिए।
5. He plucked the beautiful flowers from the garden. उसने बगीचे से सुंदर फूल तोड़े।
6. You should avoid the bad people.
आपको बुरे लोगों से दूर रहना चाहिए।
7. He should help this poor man.
उसे इस गरीब व्यक्ति की मदद करनी चाहिए।
8. Do you want to buy this big house?
क्या आप इस बड़े घर को खरीदना चाहते हो?
9. Had he been reading this old novel for two hours?
क्या वह 2 घंटे से इस पुराने उपन्यास को पढ़ रहा था?
10. पिताजी ने श्याम को एक लाल शर्ट गिफ्ट में दी।Father gifted Shyam a red shirt.
2. Comparative Degree
Definition of Comparative Degree: जब दो व्यक्तियों, वस्तुओं, स्थानों या उनके दो वर्गों में किसी एक गुण की तुलना की जाए ,तब उस Adjective का रूप Comparative Degree कहलाता है। यह Adjective के मूल रूप में er या मूल रूप से पहले more लगाकर बनती है तथा इसके बाद than का प्रयोग अवश्य करते हैं ; जैसे – sweeter, wiser, younger, better, more beautiful आदि।
Examples:
1. यह फल आम से अधिक मीठा है।
This fruit is sweeter than mango.
2. वह तुमसे छोटा है।
He is younger than you.
3. राजा अपने मंत्री से अधिक बुद्धिमान है।
The king is wiser than his minister.
4. आज का दिन कल से अधिक गर्म है।
Today is hotter than yesterday.
5. सीता तुम से अधिक सुंदर है।
Sita is more beautiful than you.
6. एकांतिका का मुझसे अधिक सुंदर है।
Ekantika is more beautiful than me.
7. यह आइसक्रीम तुम्हारी आइसक्रीम से अधिक ठंडी है। This ice cream is colder than your ice cream.
9. आज कल से अधिक गर्मी है।
Today is hotter than yesterday.
10. यह गाड़ी मेरी गाड़ी से अधिक पुरानी है।
This car is older than my car.
3. Superlative Degree
Definition of Superlative Degree: जब दो से अधिक व्यक्तियों ,वस्तुओं या स्थानों में से किसी एक को गुण के आधार पर सर्वोत्तम बताया जाए तब वह Adjective Superlative Degree का होता है| यह Adjective के रूप मूल में est लगाकर या मूल रूप से पूर्व most का प्रयोग करके बनती है ; जैसे; sweetest, wisest, youngest, best, most beautiful आदि।
Examples:
1. India is the seventh largest country in the world.
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सातवां देश है।
2. Where is the world’s largest railway station?
विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहां है?
3. Suman is the most beautiful of all the girls.
सुमन सब लड़कियों में से सबसे खूबसूरत है।
4. Rohan is the smartest student in his class.
रोहन अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।
5. He is the greatest player of India.
वह भारत का सबसे बड़ा खिलाड़ी है।
6. Rekha’s house is the biggest house in the city.
रेखा का घर शहर का सबसे बड़ा घर है।
7. Today is the hottest day.
आज का दिन सबसे अधिक गर्म है।
8. He is the most honest leader of my party.
वह मेरी पार्टी का सबसे ईमानदार नेता है।
9. This is the oldest fort in India.
भारत का यह सबसे पुराना किला है।
10. Which is the tallest building in the world?
विश्व की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?
Read also:
Rules of Making Degree (Degree बनाने के नियम)
Positive Degree से Comparative या Superlative बनाना –
Rule – 1. कुछ adjectives में er Comparative या est जोड़कर Superlative Degree में बदलते हैं।
Positive | Comparative | Superlative |
Cheap (सस्ता) | Cheaper (अधिक सस्ता) | Cheapest (सबसे सस्ता) |
Small (छोटा) | Smaller (अधिक छोटा) | Smallest (सबसे छोटा) |
Great (महान) | Greater (अधिक महान) | Greatest (सबसे महान) |
Tall (लंबा) | Taller (अधिक लंबा) | Tallest (सबसे लंबा) |
White (सफेद) | Whiter (अधिक सफेद) | Whitest (सबसे सफेद) |
Deep (गहरा) | Deeper (अधिक गहरा) | Deepest (सबसे गहरा) |
Sweet (मीठा) | Sweeter अधिक मीठा | Sweetest (सबसे मीठा) |
Clever (चालाक) | Cleverer अधिक चालाक | Cleverest (सबसे चालाक) |
Soft (मुलायम) | Softer (अधिक मुलायम) | Softest (सबसे मुलायम) |
Read also:
- Noun (संज्ञा)
- Pronoun (सर्वनाम)
- Verb (क्रिया)
- Adverb (क्रिया विशेषण)
- Preposition (संबंध सूचक)
- Conjunction (संयोजक)
Rule – 2. Positive Degree के अंत में e होने पर केवल r जोड़ कर Comparative Degree या st जोड़कर Superlative Degree बनाते हैं।
Positive | Comparative | Superlative |
Noble | Nobler | Noblest |
Able | Abler | Ablest |
Wise | Wiser | Wiser |
Fine | Finer | Finer |
Safe | Safe | Safest |
Brave | Brave | Bravest |
Large | Large | Largest |
Rule: 3. यदि Positive Degree के Adjective अंत में एक Consonant हो और उसके पहले एक Vowel हो तब अंतिम consonant को double करने के बाद उसमें er या est जोड़ते हैं; जैसे;
Positive |
Comparative | Superlative |
Hot | Hotter | Hottest |
Fat | Fatter | Fattest |
Thin | Thinner | Thinnest |
Big | Bigger | Biggest |
Rule – 4. यदि Positive Degree के अंत में y हो और उससे पूर्व कोई Consonant हो तो y को i मैं बदलकर तब er या est जोड़ा जाता है ; जैसे;
Positive | Comparative | Superlative |
Busy | Busier | Busiest |
Happy | Happier | Happiest |
Early | Earlier | Earliest |
Heavy | Heavier | Heaviest |
Easy | Easier | Easiest |
Pretty | Prettier | Prettiest |
Healthy | Healthier | Healthiest |
Rule: 5. कुछ Adjective के Positive , Comparative तथा Superlative रूप अलग-अलग होते हैं; जैसे;
Positive | Comparative | Superlative |
Good | Better | Best |
Bad | Worst | Worsen |
Little | Less | Least |
Much | More | Most |
Rules: 6. कुछ Adjective दो या दो से अधिक Syllable से बने होते हैं| उनके Consonant या Superlative रूप बनाने के लिए er या est का प्रयोग ना करके उनसे पहले more या most का प्रयोग करते हैं। जैसे;
Positive | Comparative | Superlative |
Careful | more careful | most careful |
Beautiful | more beautiful | most beautiful |
Many | more | most |
Important | more important | most important |
Powerful | more powerful | most powerful |
Active | more active | most active |
Difficult | more difficult | most difficult |
Conclusion
इस पोस्ट के माध्यम से आपको degree of comparison यानी कि तुलनात्मक अवस्थाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया है। इन degree of comparison का प्रयोग किसी noun की विशेषता बताने के लिए करते हैं। इन विशेषण का प्रयोग करने से पहले आप इन के नियमों को विस्तार से समझने लें।
- 100 Sentences of Simple Future Tense in Hindi - June 6, 2024
- Present Tense in Hindi – परिभाषा, प्रकार तथा उदाहरण - March 17, 2024
- Personal Pronoun in Hindi – Definition, Examples and Rules - March 8, 2024
Thankyou so much for this degree example rules and formula you must have been my help thankyou thankyou so much
Very good,and welcome