Use of Is to am to and are to in Hindi with rules and examples. Sentences of is to, am to, are to. Use of is to in Hindi, Use of are to in Hindi, Use of are to in Hindi.
Is to, am to तथा are to का प्रयोग sentences सेंटेंसेस में future reference के लिए किया जाता है। जब किसी व्यक्ति द्वारा कोई काम भविष्य में करने के लिए होता है तब हम English grammar में is to am to तथा are to के प्रयोग करके उसे व्यक्त करते हैं।
Is to, are to, are to का प्रयोग बेहतर समझने के लिए नीचे दिए गए उदाहरणों को पढ़े व समझें;
1. He is to inform you.
उसे आपको सूचित करना है।
2. I am to write a letter.
मुझे एक पत्र लिखना है।
3. They are to reach Delhi.
उन्हें दिल्ली पहुंचना है।
4. Sohan is to go to school.
सोहन को स्कूल जाना है।
5. Seeta is to bring the food.
सीता को खाना लाना है।
Explanation – ऊपर दिए गए उदाहरणों से यह express होता है कि भविष्य में कोई कार्य घटना गठित होगी। यह घटना सामान्य भविष्य की होती है।
Use of Is to Am to Are to in Hindi
जिन वाक्यों के अंत में ना है, नी है, ने हैं आदि शब्द आते हैं तथा भविष्य में कोई कार्य घटना होने का बोध होता है। ऐसे वाक्यों में is to, am to, are to का प्रयोग करते हैं।
Rules:
1. यदि वाक्य का सब्जेक्ट singular है तो उसके साथ is to का प्रयोग करते हैं।
2. Plural subjects के साथ are to का प्रयोग करते हैं।
3. I के साथ am to का प्रयोग करते हैं।
4. is to, are to के बाद verb I का प्रयोग करते हैं।
5. उसके बाद object रखते हैं।
6. Object के बाद other words (अन्य शब्द) लगाते हैं।
Examples:
1. He is to study.
(उसे पढ़ना है।)
2. She is to build a house.
(उसे एक घर बनाना है।)
3. The people are to come.
(लोगों को आना है।)
4. They are to reach there.
(उन्हें वहां पहुंचना है।)
5. Reeta is to sing a song.
(रीता को गाना गाना है।)
6. Sohan is to buy an umbrella.
सोहन को एक छत खरीदना है।
7. I am to learn English.
मुझे अंग्रेजी सीखनी है।
8. They are to play football match today.
उन्हें आज एक फुटबॉल मैच खेलना है।
Affirmative Sentences
Use of is to am to are to in Hindi के affirmative Sentences का structure तथा examples नीचे दिए गए हैं।
Structure: Subject + is to/am to/are to + verb I + object + other words
Examples:
1. उसे पैसे कमाने हैं।
He is to earn money.
2. मुझे आगरा जाना है।
I am to go to Agra.
3. श्याम को पत्र लिखना है।
Shyam is to write a letter.
4. राधा को गाना गाना है।
Radha is to sing a song.
5. हमें मैच खेलना है।
We are to play the match.
6. उसे शेर पकड़ना है।
He is to catch a lion.
7. पक्षियों को उड़ना है।
The birds are to fly.
8. रोहन को गाड़ी चलानी है।
Rohan is to drive a car.
9. श्याम को आगरा जाना है।
Shyam is to go to Agra.
10. उसे वहां रुकना है।
He is to stay.
Negative Sentences
Structure: Subject + is to/am to/are to + verb I + object + other words
Examples:
1. श्याम को पत्र नहीं लिखना है।
Shyam is not to write a letter.
2. हमें आपको पासवर्ड नहीं देना है।
We are not to give you a password.
3. उसे मैच नहीं खेलना।
He is not to play the match.
4. लड़कों को आज नहीं दौड़ना है।
The boys are not to run today.
5. उसे कल आगरा नहीं जाना है।
He is not to go
to Agra tomorrow.
6. उन लोगों को यहां नहीं रुकना है।
Those people are not to stay here.
7. मुझे फल नहीं खरीदने हैं।
I am not to buy the fruit.
8. बिल्ली को दूध नहीं पीना है।
The cat is not to drink milk.
9. श्याम को कपड़े नहीं धोने हैं।
Shyam is not to wash the clothes.
10. मुझे मंत्री जी से नहीं मिलना है।
I am not to meet the minister.
Interrogative Sentences
Yes-No Type Questions
Structure: Is/am/are + subject + to + verb I + object + other words +?
Examples:
1. क्या आप को पत्र लिखना है?
Are you write to a letter?
2. क्या उसे कानपुर जाना है?
Is he to go to Kanpur?
3. क्या तुम्हें बाजार से फल खरीदने हैं?
Are you to buy fruits from the market
4. क्या सोहन को पढ़ाई करनी है?
Is Sohan to study?
5. क्या रोहन को होली मनानी है?
Is Rohan to celebrate Holi?
6. क्या उन्हें आपसे बात करनी है?
Are they to talk to you?
7. क्या उसे बस से यात्रा करनी है?
Is he to travel by bus?
8. क्या पवन को गाय चरानी है?
Is Pavan to graze a cow?
9. क्या उसे कानपुर में रहना है?
Is he to live in Kanpur?
10. क्या रोहन को यह काम करना है?
Is Rohan to do this work?
Wh-word Type Questions
Structure: Question word + is/am/are + subject + to + verb I + object + other words +?
Examples:
1. आपको कहां जाना है?
Where are you to go?
2. उसे घर कब खरीदना है?
When is he to buy a house?
3. उसे कहां नौकरी करनी है?
Where is he to do a job?
4. आपके पुत्र को कितना पानी पीना है?
How much water is your brother to drink?
5. इन लोगों को कहां जाना है?
Where are these people?
6. श्याम को किसे आमंत्रित करना?
Whom is Shyam to invite?
7. यहां कौन आने को है?
Who is to come here?
8. इन लड़कों क्या करना हैं?
What are these boys to do?
9. सोहन को क्या याद करना है?
What is Soahn to learn?
10. रोहन को आगरा से क्या खरीदना है?
What is Rohan to buy from Agra?
Interrogative Negative Sentences
प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्यों में सब्जेक्ट के बाद not जोड़ते हैं।
Examples:
1. क्या उसे कानपुर नहीं जाना है?
Is he not to go to Kanpur?
2. क्या सोहन को खाना नहीं खाना है?
Is Sohan not to eat the food?
3. क्या राम को दवा नहीं खानी है?
Is Ram not to take medicine?
4. क्या उसे यह कार नहीं खरीदनी है?
Is he not to buy a car?
5. क्या पवन को आपसे नहीं मिलना है?
Is Pawan not to meet you?
6. उसे अपने पिता को पत्र क्यों नहीं लिखना है?
Why is he not to write a letter to his father?
7. हमें नदी पार क्यों नहीं करनी है?
Why are we not to cross the road?
8. मोहित को क्या नहीं लेना है?
What is Mohit not to take?
Exercises for Practice
1. पवन को पत्र पढ़ना है।
2. मुझे आराम करना है।
3. उसे गाली नहीं देनी है।
4. चपरासी को घंटी बजाने है।
5. उसे कमरे की सफाई करनी है।
6. दादाजी को टहलना है।
7. हमारे देश को प्रगति करनी है।
8. उसे टीवी देखनी है।
9. माता जी को खाना पकाना है।
10. हमें इंतजार करना है।
11. लड़कों को दौड़ना है।
12. राधा को नाचना है।
13. बिल्ली को दूध पीना है।
14. रमेश को फसल काटनी है।
15. हमें विद्यालय जाना है।
16. कर्मचारियों को कल कार्यालय आना है।
17. कंपनियों को पैसा लगाना है।
18. उसे बात नहीं करनी है।
19. औरतों को यहां नहीं रुकना है।
20. शाम को ट्रेन से जाना है।
Conclusion
इस पोस्ट के माध्यम से आपने use of is to am to are to in Hindi सीखा है। इनका प्रयोग फ्यूचर रेफरेंस (Future Tense) के लिए होता है। Is, am, are का प्रयोग और auxiliary verbs के रूप में होता है। इनके साथ कई words का प्रयोग होता है। जब is, am, are के साथ कोई शब्द जुड़ता है तो उसका अर्थ बिल्कुल अलग होता है। यदि आपने is to, am to, are to का प्रयोग सीख लिया है तो आप इससे संबंधित सभी प्रयोगों को अवश्य सीखें।
- 100 Sentences of Simple Future Tense in Hindi - June 6, 2024
- Present Tense in Hindi – परिभाषा, प्रकार तथा उदाहरण - March 17, 2024
- Personal Pronoun in Hindi – Definition, Examples and Rules - March 8, 2024
Thanks