I Wish Meaning in Hindi with Rules, Examples and Sentences

I wish meaning in Hindi with Rules and Examples. Meaning of I wish in Hindi. आय विश मीनिंग इन हिंदी। In this post, you will learn about the meaning of I wish in Hindi.

I wish meaning in Hindi. इस पोस्ट के माध्यम से आप I wish मीनिंग इन हिंदी जानेंगे। I wish का प्रयोग हम English Sentences में कहां, कब और कैसे करते हैं, इस बारे में नीचे विस्तार से दिया गया है।

I Wish Meaning in Hindi with Rules and Examples
I Wish Meaning in Hindi with Rules and Examples

I wish meaning in Hindi

I wish का हिंदी में अर्थ ‘काश!’ होता है। जबकि I wish में wish का हिंदी अर्थ चाहना, इच्छा करना, मनोकामना होना, कामना करना आदि होता है। I wish का प्रयोग unreal अवास्तविक चीजों को व्यक्त करने के लिए होता है। जैसे;

1. काश! मैं प्रधानमंत्री होता।
I wish I were a prime minister.

2. काश! तुम मेरे साथ होते।
I wish you were with me.

3. काश! वह इस कहानी का अनुवाद कर सकता।
I wish he could translate this story.

4. काश! मैं इस परीक्षा में पास हो पाता।
I wish I could pass this examination.

5. काश! मैं कानपुर जा पाता।
I wish I could go to Kanpur.

Note: ऊपर दिए गए वाक्यों में I wish का प्रयोग वाक्यों के आरंभ में हुआ है जिसका अर्थ काश है। जिसमें से पहले वाक्य में किसी व्यक्ति द्वारा यह इच्छा की जा रही है कि वह प्रधानमंत्री होता लेकिन वास्तविकता में वह प्रधानमंत्री नहीं है। इस बात में एक अन्य unreal situation है।

दूसरे वाक्य में किसी व्यक्ति द्वारा, किसी व्यक्ति के साथ होने की कामना की गई है लेकिन यहां भी वही व्यक्ति उसके साथ नहीं है। तीसरे वाक्य में किसी व्यक्ति द्वारा एक कहानी को अनुवाद करने की इच्छा की जा रही है लेकिन यह भी सच नहीं है।

इस प्रकार अब यह स्पष्ट हो गया है कि I wish का प्रयोग unreal conditions के लिए होता है।

Read also:

I wish + were का प्रयोग

I wish का प्रयोग पहली स्थिति में किसी व्यक्ति द्वारा तब प्रयोग किया जाता है जब were के बाद किसी संज्ञा सर्वनाम या विशेषण का प्रयोग किया जाता है अर्थात ऐसे वाक्यों में कोई action नहीं होती है। इन वाक्यों में सब्जेक्ट के साथ were का प्रयोग करते हैं सब्जेक्ट singular हो plural केवल were का प्रयोग ही होता है।

Structure: I wish + subject + were + object (complement)

Examples:

1. काश! मैं होशियार होता।
I wish I were wise.

2. काश! वह चोर न होता।
I wish he were not a thief.

3. काश! हम यहां होते।
I wish we were here

4. काश! ये बच्चे बुद्धिमान होते।
I wish these children were intelligent.

3. काश! यहां पानी ठण्डा होता।
I wish this water were cold.

4. काश! रोहन बुरा ना होता।
I wish Rohan were not bad.

5. काश! ये चोर यहां ना होते ।
I wish these thieves were not here.

6. काश! सोहन ईमानदार होता।
I wish Sohan were honest.

7. काश! तुम्हारे दादा जी जिंदा होते।
I wish you grandfather were alive.

8. काश! तुम्हारा भाई एक ईमानदार व्यक्ति होता है।
I wish your brother were an honest person.

9. काश! यह प्रश्न पत्र सरल होता।
I wish this question paper were easy.

10. काश! हमारा घर नया होता।
I wish our house were new.

Read also:

I wish + could का प्रयोग

I wish + could का प्रयोग उन अवास्तविक कार्यों के लिए करते हैं जिनमें कोई subject कुछ कर पाने की इच्छा करता है, लेकिन ऐसा वास्तव में वह कर नहीं पाता है।

Structure: I wish + subject + could + verb + object

Examples:

1. काश! मैं पतंग उड़ा सकता।
I wish I could fly a kite.

2. काश! वह कल कानपुर जा सकता।
I wish I could go to Kanpur yesterday.

3. काश! ये बच्चे हिंदी पढ़ सकते।
I wish these children could read Hindi.

4. काश! वह यह कार चला सकता।
I wish he could drive this car.

5. काश! हम यहां रुक सकते।
I wish we could stay here.

6. काश! लड़के मैच जीत सकते।
I wish the boys could win the match.

7. काश! डाकिया मेरा पत्र जल्दी ला सकता।
I wish The postman could bring my later quickly.

8. काश! मैनेजर मेरी तनख्वा बढ़ा सकता।
I wish the manager could increase my salary.

9. काश! सोहन हमें देख सकता।
I wish Sohan could see us.

10. काश! वह मुझसे बात कर सकता।
I wish he could talk to me.

Read also:

I wish + would का प्रयोग

Would का प्रयोग I wish के साथ किसी व्यक्ति द्वारा यह इच्छा जताने के लिए किया जाता है कि वह भविष्य में कुछ करता लेकिन वास्तव में वह कुछ कर नहीं पाता है। I wish तथा would की वाक्य बनाने के लिए सेंटेंस स्ट्रक्चर नीचे दिया गया है।

Structure: I wish + subject + would + object + other words

Examples:

1. काश! तुम यह पत्र पढ़ते।
I wish you would read this letter.

2. काश! वह कल कानपुर जाता।
I wish he would go to Kanpur.

3. काश! हम यह मैच जीतते।
I wish we would win this match.

4. काश! आपका मित्र पार्टी में आता।
I wish your friend would come to the party.

5. काश! वह मेरा जन्मदिन मनाता।
I wish he would celebrate my birthday.

6. काश! मैं आपको पहले मिलता।
I wish I would meet you before.

7. काश! तुम्हारा मित्र पक्षियों को बचाता।
I wish your friend would save the words.

8. काश! तुम उसे माफ कर देते।
I wish you would forgive him.

9. काश! मोहन यातायात के नियमों का पालन करता।
I wish Mohan would follow the rules of traffic.

10. काश! कंपनी मुझे अमेरिका भेजती।
I wish the company would send me to America.

Read also;

I wish + had का प्रयोग

I wish + had का प्रयोग तब करते हैं जब किसी व्यक्ति के पास कुछ होने की कामना की जाती है। ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति सोचता है कि काश उसके पास कुछ होता लेकिन वास्तविकता में वह वस्तु उसके पास नहीं होती है।

Structure: I wish + subject + would + verb + other words

Examples:

1. काश! मेरे पास एक नई कार होती।
I wish I had a new car.

2. काश! सोहन के पास धन होता।
I wish Sohan had money.

3. काश! हमारे पास एक नया घर होता।
I wish we had a new house.

4. काश! उसके पास छाता होता।
I wish he had an umbrella.

5. काश! उनके पास एक नई गेंद होती।
I wish they had a new ball.

6. काश! हमारे पास कोई नई योजना होती।
I wish we had a new plan.

7. काश! हमारे पास दो हाथी होते।
I wish we had two elephants.

8. काश! उसके पास एक घड़ी होती।
I wish they had a watch.

9. काश! हमारे पास एक बाग होता।
I wish we had a garden.

10. काश! मोहन के पास एक नौकरी होती है।
I wish Mohan had a job.

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से आपने I wish meaning in Hindi के बारे में सीखा है। आपने सीखा है कि I wish का प्रयोग हम चार तरह से कर सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि इन चारों स्ट्रक्चर को आप याद रखें और इनको प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। I wish meaning in Hindi को आप अच्छी तरह से समझना चाहते हैं तो ऊपर दी गई लिंक से वीडियो भी देख सकते हैं।

Toppr Nation
Follow me

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.